WCL Statutory Supervisory Staff Bharti 2026: WCL में विभिन्न पदों में बम्फर भर्ती,जल्दी करें आवेदन।

WCL Statutory Supervisory Staff Bharti 2026

कोल इंडिया लिमिटेड की मिनीरत्न कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) ने माइनिंग सरदार और असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) के कुल 444 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। कोल सेक्टर में एक स्थिर और सम्मानित सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है।इस भर्ती में आवेदन की सम्पूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन से ही पूरी की जाएगी और ऑनलाइन आवेदन की लिंक 10 अगस्त 2026 तक एक्टिव रहेगी।

विभाग द्वारा जारी भर्ती WCL Statutory Supervisory Staff Bharti 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

WCL Statutory Supervisory Staff Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL)
विज्ञापन संख्या (Advt No.)2026/69
पद का नाम (Post Name)माइनिंग सरदार & असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) / इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर
कुल पदों की संख्या (Total Posts)444 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (पद के अनुसार)
आयु सीमा (Age Limit)18 वर्ष से 30 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)20 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)10 अगस्त 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)कंप्यूटर आधारित परीक्षा,दस्तावेज सत्यापन & मेडिकल
वेतनमान (Pay Scale)₹47,330.25 प्रति माह (NCWA XI के अनुसार)
नौकरी का स्थान (Job Location)महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटwesterncoal.in

WCL Statutory Supervisory Staff Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख (10 अगस्त 2026) के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

WCL Statutory Supervisory Staff Bharti 2026 के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता का विवरण:

पद का नामन्यूनतम शैक्षणिक योग्यता
माइनिंग सरदार, T&S ग्रेड-C1. डीजीएमएस (DGMS) द्वारा जारी वैध माइनिंग सरदार योग्यता प्रमाण पत्र
2. वैध गैस टेस्टिंग प्रमाण पत्र
3. वैध फर्स्ट-एड प्रमाण पत्र
4. भूमिगत खदानों में कार्य करने का 3 वर्षों का अनुभव

अथवा

1. सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
2. डीजीएमएस (DGMS) द्वारा जारी वैध ओवरमैन योग्यता प्रमाण पत्र
3. वैध गैस टेस्टिंग प्रमाण पत्र
4. वैध फर्स्ट-एड प्रमाण पत्र
असिस्टेंट फोरमैन (प्रशिक्षण) (इलेक्ट्रिकल) / इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर, T&S ग्रेड-C1. सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (न्यूनतम 3 वर्ष का पाठ्यक्रम)
2. उपयुक्त सरकार द्वारा जारी खदानों के लिए वैध इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर प्रमाण पत्र

3. श्रेणीवार पदों की संख्या (Category Wise Vacancy)

पद का नामUREWSOBCSCSTकुल
माइनिंग सरदार10122352438220
असिस्टेंट फोरमैन9122562629224

WCL Statutory Supervisory Staff Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणीआवेदन शुल्क
General / OBC / EWS₹1180/-
SC / STनिःशुल्क
दिव्यांगजननिःशुल्क

2. वेतनमान (Salary) 

WCL Statutory Supervisory Staff Bharti 2026 के लिए निर्धारित वेतनमान का विवरण:

पद का नामNCWA XI के अनुसार शुरुआती मूल वेतनप्रशिक्षण / प्रोबेशन अवधिप्रशिक्षण के बाद मिलने वाला ग्रेड
माइनिंग सरदार, T&S ग्रेड-C₹47,330.25 प्रति माहकार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 6 महीने का प्रोबेशनT&S ग्रेड-C
असिस्टेंट फोरमैन (प्रशिक्षण) (इलेक्ट्रिकल) / इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर, T&S ग्रेड-C₹47,330.25 प्रति माहकार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 2 वर्ष का प्रशिक्षणT&S ग्रेड-C

WCL Statutory Supervisory Staff Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ20 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि10 अगस्त 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि10 अगस्त 2026

WCL Statutory Supervisory Staff Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

माइनिंग सरदार & असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) / इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर पदों में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://westerncoal.in/en/career/recruitment में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आपको Career सेक्शन में Recruitment में क्लिक करना होगा।
  • अब आपको डब्ल्यूसीएल में वैधानिक पर्यवेक्षी पदों – माइनिंग सरदार, टी एंड एस ग्रेड-सी तथा सहायक फोरमैन (प्रशिक्षु) (इलेक्ट्रिकल)/इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर, टी एंड एस ग्रेड-सी) की खुली भर्ती हेतु रोजगार अधिसूचना सेक्शन के PDF में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ना है।
  • ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको Apply में क्लिक करना है और आवेदन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको Register सेक्शन में जाकरअपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

WCL Statutory Supervisory Staff Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

WCL Statutory Supervisory Staff Bharti 2026: अभ्यर्थियों का अंतिम चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाता है:

चरणचयन प्रक्रिया के चरणविवरण
चरण 1कंप्यूटर आधारित परीक्षा• 100 बहुविकल्पीय प्रश्न, कुल अंक: 100, समय: 90 मिनट
• भाग-1: जनरल एप्टीट्यूड (20 प्रश्न / 20 अंक)
• भाग-2: टेक्निकल / विषय संबंधित (80 प्रश्न / 80 अंक)
• नेगेटिव मार्किंग: नहीं (गलत उत्तर के लिए अंक नहीं कटेंगे)
• परीक्षा का माध्यम: द्विभाषी (हिंदी और अंग्रेजी)
चरण 2दस्तावेज़ सत्यापन• CBT में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी
• श्रेणीवार रिक्तियों की संख्या के 3 गुना उम्मीदवारों को स्क्रूटनी/दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा
• उम्मीदवारों को मूल प्रमाण पत्रों और स्व-सत्यापित फोटोकॉपी के साथ उपस्थित होना होगा
चरण 3मेरिट सूची एवं अनंतिम नियुक्ति• दस्तावेज सत्यापन के बाद सफल उम्मीदवारों की श्रेणीवार ‘मेरिट पैनल’ आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगी
• टाई होने की स्थिति में उम्र में बड़े उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी
चरण 4प्रारंभिक चिकित्सा परीक्षा• चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण कंपनी के निर्धारित मेडिकल मानकों के अनुसार मेडिकल टेस्ट होगा
• मेडिकल रूप से फिट पाए जाने के बाद ही अंतिम नियुक्ति दी जाएगी

WCL Statutory Supervisory Staff Bharti 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download NotificationEnglish | Hindi
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

WCL Statutory Supervisory Staff Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. WCL Statutory Supervisory Staff Bharti 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई 2026 (सुबह 10:00 बजे) से शुरू होकर 10 अगस्त 2026 (रात 11:55 बजे) तक भरे जाएँगे।

Q2. WCL Statutory Supervisory Staff Bharti 2026 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

Ans: इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अनारक्षित (UR) तथा EWS वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी नियमानुसार आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC/ST को 5 वर्ष और OBC-NCL को 3 वर्ष) को अधिकतम आयु में छूट प्रदान की गई है।

Q3. WCL Statutory Supervisory Staff Bharti 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

Ans: माइनिंग सरदार के लिए माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा अथवा DGMS माइनिंग सरदार प्रमाण पत्र के साथ 3 वर्ष का अनुभव, और असिस्टेंट फोरमैन हेतु इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के साथ वैध इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर प्रमाण पत्र आवश्यक है।

Q4. WCL Statutory Supervisory Staff Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: अभ्यर्थियों का चयन 100 अंकों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन और प्रारंभिक चिकित्सा परीक्षण होगा।

Q5. WCL Statutory Supervisory Staff Bharti 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: इस भर्ती के तहत दोनों पदों का शुरुआती मूल वेतन NCWA XI के अनुसार ₹47,330.25 प्रति माह है, जिसके साथ नियमानुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएँगे।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment