MP Police Constable Driver Vacancy 2026: आरक्षक चालक पदों में भर्ती, सैलरी 62000 प्रति माह।

MP Police Constable Driver Vacancy 2026

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में आरक्षक (चालक/ड्राइवर) पदों पर सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। जारी भर्ती के अनुसार 10वीं पास अभ्यर्थी इसमें ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।

इस लेख में MP Police Constable Driver Vacancy 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

MP Police Constable Driver Vacancy 2026: भर्ती विवरण।

विवरणजानकारी
भर्ती निकायमध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)
विभाग का नाममध्य प्रदेश पुलिस विभाग
पद का नामआरक्षक चालक
कुल पदों की संख्या1000 पद
शैक्षणिक योग्यता10वीं कक्षा + वाहन चालक लाइसेंस
आयु सीमा18 वर्ष से 33 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि15 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि29 अक्टूबर 2026
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा & ड्राइविंग टेस्ट
नौकरी का स्थानमध्य प्रदेश
वेतनमान₹19,500 – ₹62,000 (प्रति माह)
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटesb.mp.gov.in

MP Police Constable Driver Vacancy 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल (MPESB) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता / आयु सीमा की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

न्यूनतम आयुअधिकतम आयु (पुरुष)अधिकतम आयु (महिला)
18 वर्ष33 वर्ष38 वर्ष
उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे एस.सी., एस.टी., ओ.बी.सी. और पी.डब्ल्यू.डी.) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

पद का नामशैक्षणिक योग्यता
आरक्षक (चालक) विशेष सशस्त्र बल• मान्यता प्राप्त किसी मण्डल/संस्था से 10+2 प्रणाली के अंतर्गत 10वीं कक्षा की परीक्षा अथवा हायर सेकेण्डरी अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
• अनुसूचित जनजाति हेतु 8वीं कक्षा अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।

• किसी भारी वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य होगा।
आरक्षक (चालक) विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर

3. श्रेणीवार पदों की संख्या (Category Wise Vacancy)

पद का नामUREWSOBCSCSTकुल पद
आरक्षक (चालक) विशेष सशस्त्र बल5420283240200
आरक्षक (चालक) विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर21680112128160800

4. आरक्षक (चालक) के शारीरिक मानक परीक्षण & शारीरिक दक्षता परीक्षा का विवरण।

पद का नामशारीरिक मानक परीक्षण (PST)शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
आरक्षक (विशेष सशस्त्र बल)• पुरुष: ऊंचाई 168 सेमी, सीना 79-84 सेमी (5 सेमी फुलाव)।
• पुरुष (ST): ऊंचाई 160 सेमी, सीना 76-81 सेमी (5 सेमी फुलाव)।
• महिला (सभी वर्ग): ऊंचाई 155 सेमी।
• 3 इवेंट: 800 मीटर दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद।
• कुल अंक: 100 अंक।
• नियम: इसके अंक अंतिम मेरिट सूची में जुड़ेंगे।
आरक्षक (विशेष सशस्त्र बल छोड़कर)• पुरुष: ऊंचाई 168 सेमी, सीना 81-86 सेमी।
• पुरुष (ST): ऊंचाई 160 सेमी, सीना 76-81 सेमी।
• महिला (सभी वर्ग): ऊंचाई 155 सेमी।

MP Police Constable Driver Vacancy 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल (MPESB) द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee) 

श्रेणीआवेदन शुल्क
General / Other State₹560/-
OBC/EWS/SC / ST/PH₹310/-

2. वेतनमान (Salary) 

MP Police Constable Driver Vacancy 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

पद का नामवेतनमान
आरक्षक (चालक) विशेष सशस्त्र बल₹19,500 – ₹62,000
आरक्षक (चालक) विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर

MP Police Constable Driver Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

विवरणतिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ15 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि29 अक्टूबर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि29 अक्टूबर 2026
आवेदन में सुधार की तिथि03 नवम्बर 2026
परीक्षा तिथिजनवरी 2027 से शुरू

MP Police Constable Driver Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

आरक्षक (चालक) पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/e_default.html में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Latest Updates सेक्शन में Online Form – Police Constable (Driver) Recruitment Test – 2026 में क्लिक करना है।
  • अब आप नियमपुस्तिका/Rulebook में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको उम्मीदवार प्रोफाइलिंग सेक्शन में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login in सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए महत्वपूर्ण लिंक सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

MP Police Constable Driver Vacancy 2026: चयन प्रक्रिया।

MP Police Constable Driver Vacancy 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में संपन्न होती है:

चरणकुल अंक विवरण
लिखित परीक्षा100• सभी पदों के लिए अनिवार्य।
• वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे।
शारीरिक दक्षता परीक्षा100• प्रथम चरण में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा (कुल पदों के 7 गुना उम्मीदवार)।
• इसमें 800 मीटर दौड़, गोला फेंक और लंबी कूद शामिल हैं।
• नोट: आरक्षक (चालक) और रेडियो/तकनीकी पदों के लिए यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होगी, इसके अंक मेरिट में नहीं जुड़ेंगे।
ट्रेड टेस्ट / प्रैक्टिकल टेस्टकेवल क्वालिफाइंग• केवल आरक्षक (चालक) एवं तकनीकी पदों के लिए अनिवार्य।
• चालकों के लिए भारी वाहन चलाने का व्यावहारिक परीक्षण होगा।
शारीरिक मानक परीक्षण (मापतौल)क्वालिफाइंग• अभ्यर्थी की निर्धारित ऊंचाई और सीना की माप की जाएगी।
दस्तावेज सत्यापन–सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों, जाति प्रमाण-पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस आदि का सत्यापन और स्वास्थ्य परीक्षण।

MP Police Constable Driver Vacancy 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

विवरणलिंक
Apply OnlineClick Here
Link will be Activated on 15/10/2026
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

MP Police Constable Driver Vacancy 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. MP Police Constable Driver Vacancy 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: MP Police Constable Driver Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

Q2. MP Police Constable Driver Vacancy 2026 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

Ans: आरक्षक (चालक) पद के लिए सामान्य (अनारक्षित) श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों हेतु न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होती है, जबकि महिलाओं और आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC) के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट के साथ 38 वर्ष निर्धारित है।

Q3. MP Police Constable Driver Vacancy 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

Ans: आरक्षक (चालक) पद के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त संस्था से 10वीं (10+2 प्रणाली) उत्तीर्ण होना और उसके पास भारी वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।

Q4. MP Police Constable Driver Vacancy 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: चयन प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा होती है, जिसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा और भारी वाहन चलाने का व्यावहारिक ट्रेड टेस्ट आयोजित किया जाता है, और अंत में शारीरिक मानक परीक्षण , दस्तावेज़ सत्यापन एवं मेडिकल जांच के आधार पर अंतिम मेरिट बनाई जाती है।

Q5. MP Police Constable Driver Vacancy 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: इस भर्ती के तहत आरक्षक (चालक) पद के लिए वेतनमान ₹19,500 – ₹62,000 (पे लेवल-4) निर्धारित है, जिसके साथ नियमानुसार अन्य शासकीय भत्ते भी दिए जाते हैं।

Q6. क्या दूसरे राज्यों के उम्मीदवार भी MP Police Constable Driver Vacancy 2026 भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?

Ans: हाँ, भारत के किसी भी राज्य के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को अनारक्षित वर्ग के अंतर्गत ही आवेदन करना होगा और उन्हें मध्य प्रदेश के निवासियों को मिलने वाले आरक्षण या आयु सीमा में छूट का लाभ नहीं मिलेगा।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment