ITBP Head Constable Bharti 2026: हेड कांस्टेबल पदों में भर्ती, जाने आवेदन की पूरी जानकारी।

ITBP Head Constable Bharti 2026

इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दिया है। विभाग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार हेड कांस्टेबल पद के लिए 12th / स्नातक पास अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की लिंक 28 अगस्त 2026 से लेकर 27 अक्टूबर 2026 तक एक्टिवेट रहेगी।

इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा जारी हेड कांस्टेबल भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए आवेदन की सम्पूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई है। अतः आवेदन के पूर्व समस्त जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

ITBP Head Constable Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP)
पद का नाम (Post Name)हेड कांस्टेबल (मोटर मैकेनिक / एजुकेशन एवं स्ट्रेस काउंसलर)
कुल पदों की संख्या (Total Posts)37 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)12th पास / स्नातक डिग्री/संबंधित ट्रेड में आईटीआई /डिप्लोमा (पद अनुसार)
आयु सीमा (Age Limit)18 वर्ष से 25 वर्ष
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)28 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)27 अक्टूबर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)लिखित परीक्षा, PET & PST, मेडिकल etc.
वेतनमान (Pay Scale)पे लेवल-4: ₹25,500 – ₹81,100/-
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
नौकरी का स्थान (Job Location)ऑल इंडिया
ऑफिसियल वेबसाइटrecruitment.itbpolice.nic.in

ITBP Head Constable Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

पद का नामन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
हेड कांस्टेबल (मोटर मैकेनिक)18 वर्ष25 वर्ष
हेड कांस्टेबल (एजुकेशन एवं स्ट्रेस काउंसलर)20 वर्ष25 वर्ष
उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

ITBP Head Constable Bharti 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का विवरण:

पद का नामशैक्षणिक योग्यता
हेड कांस्टेबल (मोटर मैकेनिक)• किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं परीक्षा पास।
• मोटर मैकेनिक ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट और किसी प्रतिष्ठित वर्कशॉप में 3 साल का प्रैक्टिकल अनुभव।
अथवा
• ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा।
हेड कांस्टेबल (एजुकेशन एवं स्ट्रेस काउंसलर)• किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान विषय के साथ स्नातक की डिग्री।
अथवा
• टीचिंग/बी.एड. या संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा।

आईटीबीपी हेड कांस्टेबल PST (शारीरिक मानक परीक्षण)

वर्गलिंगलंबाईछाती का माप
UR / OBC / EWS / SC
(सभी राज्यों से)
पुरुष170 सेमी80 सेमी (बिना फुलाए) – 85 सेमी (फुलाकर) (5 सेमी फुलाव अनिवार्य)
महिला157 सेमीलागू नहीं
पहाड़ी क्षेत्र के अभ्यर्थी
(गढ़वाली, कुमाऊंनी, गोरखा, डोगरा, मराठा एवं पूर्वोत्तर राज्य/J&K/लद्दाख)
पुरुष165 सेमी80 सेमी (बिना फुलाए) – 85 सेमी (फुलाकर)
महिला155 सेमीलागू नहीं
अनुसूचित जनजाति (ST)पुरुष162.5 सेमी77 सेमी (बिना फुलाए) – 82 सेमी (फुलाकर)
महिला154 सेमीलागू नहीं
नोट: मोटर मैकेनिक पद केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध रहता है, जबकि स्ट्रेस काउंसलर पद में पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी पात्र होते हैं।

आईटीबीपी हेड कांस्टेबल PET (शारीरिक दक्षता परीक्षण)

परीक्षा का प्रकारपुरुष अभ्यर्थियों हेतुमहिला अभ्यर्थियों हेतु
दौड़1.6 किमी (1600 मीटर) – 7 मिनट 30 सेकंड में800 मीटर – 4 मिनट 45 सेकंड में
लंबी कूद11 फीट (3 मौके मिलेंगे)9 फीट (3 मौके मिलेंगे)
ऊंची कूद3.5 फीट (3 मौके मिलेंगे)3 फीट (3 मौके मिलेंगे)

3. Category Wise Vacancy Details

पद का नामUREWSOBCSCSTकुल पद
हेड कांस्टेबल (मोटर मैकेनिक)070307040021
हेड कांस्टेबल (एजुकेशन एवं स्ट्रेस काउंसलर)040109000216

ITBP Head Constable Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) द्वारा भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणीकुल शुल्क
UR / OBC / EWS₹100/-
SC / STनिःशुल्क
Femaleनिःशुल्क

2. वेतनमान (Salary) 

ITBP Head Constable Bharti 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

पद का नामपे लेवलवेतनमान
हेड कांस्टेबल (मोटर मैकेनिक)लेवल-4 (7वां CPC)₹25,500 – ₹81,100/ + अन्य भत्ते
हेड कांस्टेबल (एजुकेशन एवं स्ट्रेस काउंसलर)लेवल-4 (7वां CPC)₹25,500 – ₹81,100/ + अन्य भत्ते

ITBP Head Constable Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ28 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि27 अक्टूबर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि27 अक्टूबर 2026

ITBP Head Constable Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

हेड कांस्टेबल (मोटर मैकेनिक / एजुकेशन एवं स्ट्रेस काउंसलर) पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://recruitment.itbpolice.nic.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप News सेक्शन में ADVERTISEMENT OF RECRUITMENT FOR THE POST OF HEAD CONSTABLE (EDUCATION AND STRESS COUNSELLOR / MOTOR MECHANIC)- 2026 में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको New User Registration सेक्शन में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

ITBP Head Constable Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

ITBP Head Constable Bharti 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया विभिन्न चरणों में संपन्न होती है:

चरणप्रक्रिया का नामविवरण
पहला चरणशारीरिक दक्षता एवं मानक परीक्षा• PET: दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद (केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की)।
• PST: लंबाई, छाती का माप (केवल पुरुष) और वजन की जांच।
दूसरा चरणलिखित परीक्षा• OMR या CBT मोड में बहुविकल्पीय प्रश्नों की परीक्षा।
• इसमें सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित, हिंदी/अंग्रेजी और पद से संबंधित विषय के प्रश्न पूछे जाते हैं।
• मुख्य मेरिट लिस्ट इसी के अंकों के आधार पर बनती है।
तीसरा चरणदस्तावेज सत्यापन• सभी मूल प्रमाण पत्रों (10वीं/12वीं, डिग्री/डिप्लोमा/ITI, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र आदि) की जांच।
चौथा चरणचिकित्सा परीक्षा• DME (विस्तृत चिकित्सा परीक्षा): पूर्ण शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की जांच।
• RME (समीक्षा चिकित्सा परीक्षा): अनफिट घोषित होने पर री-मेडिकल का अवसर।
अंतिम चरणअंतिम चयन सूची• लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों और मेडिकल फिटनेस के आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की जाती है।

ITBP Head Constable Bharti 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download NotificationMOTOR MECHANIC | EDUCATION AND STRESS COUNSELLOR
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

ITBP Head Constable Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. ITBP Head Constable Bharti 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: ITBP हेड कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2026 (रात 11:59 बजे तक) निर्धारित की गई है।

Q2. ITBP Head Constable Bharti 2026 के लिए आयु सीमा क्या निर्धारित की गयी है?

Ans: ITBP हेड कांस्टेबल पदों के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।

Q3. ITBP Head Constable Bharti 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

Ans: ITBP हेड कांस्टेबल के विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थी का 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही पद के अनुसार संबंधित ट्रेड में ITI, डिप्लोमा, स्नातक (जैसे मनोविज्ञान) या ANM कोर्स का प्रमाणपत्र होना आवश्यक है।

Q4. ITBP Head Constable Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: चयन प्रक्रिया में सबसे पहले शारीरिक दक्षता एवं मानक परीक्षा होती है, जिसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है। लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन, स्किल/प्रैक्टिकल टेस्ट (यदि लागू हो) और विस्तृत चिकित्सा परीक्षा के बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की जाती है।

Q5. ITBP Head Constable Bharti 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: हेड कांस्टेबल के पदों पर 7वें वेतन आयोग के तहत पे-मैट्रिक्स लेवल-4 (₹25,500 से ₹81,100/-) के अनुसार वेतन दिया जाता है।

Q6. क्या ITBP Head Constable Bharti 2026 भर्ती के लिए शारीरिक योग्यता अनिवार्य है?

Ans: हाँ, इस भर्ती के लिए शारीरिक योग्यता अनिवार्य है। उम्मीदवारों को अंतिम चयन के लिए निर्धारित शारीरिक मानक परीक्षा (लंबाई और छाती का माप) तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद) को पास करना आवश्यक होता है।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment