MPESB MP Police Constable Bharti 2026: पुलिस आरक्षक पदों में बम्फर भर्ती, 10th पास करें आवेदन।

MPESB MP Police Constable Bharti 2026

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा एमपी पुलिस आरक्षक (जनरल ड्यूटी) पदों पर भर्ती के लिए विभाग द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। विभाग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार 7500 आरक्षक (जनरल ड्यूटी) पद के लिए 10th पास अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की लिंक 22 सितम्बर 2026 से लेकर 11 अक्टूबर 2026 तक एक्टिवेट रहेगी।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी MPESB MP Police Constable Bharti 2026 में आवेदन करने के लिए आवेदन की सम्पूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई है। अतः आवेदन के पूर्व समस्त जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

MPESB MP Police Constable Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल (MPESB)
पद का नाम (Post Name)पुलिस आरक्षक (जनरल ड्यूटी)
कुल पदों की संख्या (Total Posts)7500 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)10th पास
आयु सीमा (Age Limit)18 वर्ष से 38 वर्ष
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)22 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)11 अक्टूबर 2026 (Revised)
परीक्षा तिथि (Exam Date)19 नवम्बर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)लिखित परीक्षा,PET&PST,मेडिकल
वेतनमान (Pay Scale)₹19,500 – ₹62,000
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
नौकरी का स्थान (Job Location)मध्य प्रदेश
ऑफिसियल वेबसाइटesb.mp.gov.in
MPESB MP Police Constable Bharti 2026

MPESB MP Police Constable Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल (MPESB) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 33 वर्ष (पुरुष के लिए) निर्धारित की गयी है।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 38 वर्ष (महिला के लिए) निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

MPESB MP Police Constable Bharti 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का विवरण:

पद का नामकुल पदपुलिस कॉन्स्टेबल पात्रता
आरक्षक (जनरल ड्यूटी)6800• General / OBC / SC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
• केवल ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए: किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल/बोर्ड से 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
ऊंचाई: पुरुष: 168 सेमी, महिला: 155 सेमी
सीना (केवल पुरुष): 81-86 सेमी (जीडी के लिए) तथा 79-84 सेमी (जीडी Special के लिए)
आरक्षक GD – विशेष सशस्त्र बल (केवल पुरुष)700आरक्षक (विशेष तकनीकी/रेडियो) पद के लिए 12वीं (10+2) उत्तीर्ण होने के साथ-साथ ITI (इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर/आईटी) या संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा आवश्यक है।

MP पुलिस कॉन्स्टेबल PST (शारीरिक मानक परीक्षण)

वर्गऊंचाईसीना (केवल पुरुष)
पुरुष (General / OBC / SC)168 सेमीबिना फुलाए: 81 सेमी | फुलाने पर: 86 सेमी
पुरुष (ST)160 सेमीबिना फुलाए: 76 सेमी | फुलाने पर: 81 सेमी
महिला (सभी वर्ग)155 सेमीलागू नहीं (NA)

MP पुलिस कॉन्स्टेबल PET (शारीरिक दक्षता परीक्षण)

इवेंटपुरुष उम्मीदवारमहिला उम्मीदवार
800 मीटर दौड़2 मिनट 45 सेकंड में4 मिनट 00 सेकंड में
गोला फेंक19 फीट (गोले का वजन: 7.260 किग्रा)15 फीट (गोले का वजन: 4 किग्रा)
लंबी कूद13 फीट10 फीट

3. Category Wise Vacancy Details

पद का नामGeneralEWSOBCSCSTकुल पद
आरक्षक (जनरल ड्यूटी)18366801836108813606800
आरक्षक GD – विशेष सशस्त्र बल1897098112140700

MPESB MP Police Constable Bharti 2026: परीक्षा शहर की सूची।

म प्र कर्मचारी चयन मंडल (MP ESB) द्वारा आयोजित सब इंस्पेक्टर (SI) एवं सूबेदार परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा शहरों का विवरण नीचे दिया गया है:

भोपालजबलपुरउज्जैनसतनारीवा
इंदौरग्वालियरसागररतलामखंडवा

MPESB MP Police Constable Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी

म प्र कर्मचारी चयन मंडल (MP ESB) द्वारा भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणीपरीक्षा शुल्कपोर्टल शुल्ककुल शुल्क
General₹500/-₹60/-₹560/-
SC / ST / OBC / EWS (केवल MP के निवासी)₹250/-₹60/-₹310/-
दिव्यांगजन (PwD – केवल MP निवासी)₹250/-₹60/₹310/-

2. वेतनमान (Salary) 

MPESB MP Police Constable Bharti 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

पद का नामवेतनमान
आरक्षक (जनरल ड्यूटी)₹19,500 – ₹62,000 (प्रारंभिक मूल वेतन ₹19,500 + अन्य सरकारी भत्ते)
आरक्षक (विशेष सशस्त्र बल)₹19,500 – ₹62,000 (प्रारंभिक मूल वेतन ₹19,500 + अन्य सरकारी भत्ते)
MPESB MP Police Constable Bharti 2026

MPESB MP Police Constable Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ22 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि11 अक्टूबर 2026 (Revised)
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि11 अक्टूबर 2026
आवेदन में सुधार की तिथि11 अक्टूबर 2026
परीक्षा तिथि19 नवम्बर 2026 से शुरू

MPESB MP Police Constable Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

पुलिस आरक्षक (जनरल ड्यूटी) पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/e_default.html में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Latest Updates सेक्शन में Online Form – Police Constable (G.D.) Recruitment Test – 2026 Start Date:22/09/2026 में क्लिक करना है।
  • अब आप नियमपुस्तिका/Rulebook में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको उम्मीदवार प्रोफाइलिंग सेक्शन में जाकरअपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login in सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

MPESB MP Police Constable Bharti 2026: चयन प्रक्रिया

MPESB MP Police Constable Bharti 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया विभिन्न चरणों में संपन्न होती है:

चरणपरीक्षा / परीक्षणविवरण
प्रथम चरणलिखित परीक्षा• ओएमआर या ऑनलाइन आधारित ऑब्जेक्टिव परीक्षा
• कुल अंक: 100
• समय: 2 घंटे
• विषय: सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, और गणित/विज्ञान
द्वितीय चरणशारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)• 800 मीटर दौड़, गोला फेंक और लंबी कूद
• यह परीक्षा केवल क्वालीफाइंग प्रकृति की होती है।
तृतीय चरणशारीरिक मानक परीक्षण (PST)• ऊंचाई और सीने (केवल पुरुष) का माप
चतुर्थ चरणदस्तावेज सत्यापन• शैक्षणिक योग्यता, जाति प्रमाण पत्र और मूल निवास प्रमाण पत्रों की जांच
पंचम चरणचिकित्सा परीक्षण• अंतिम चयन से पूर्व शारीरिक स्वास्थ्य एवं मेडिकल फिटनेस की जांच

MPESB MP Police Constable Bharti 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Link will be activate on 22/09/2026
Download Revised NoticeClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

MPESB MP Police Constable Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. MPESB MP Police Constable Bharti 2026 का नोटिफिकेशन कौन जारी करता है और आवेदन कैसे करें?

Ans: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा यह भर्ती आयोजित की जाती है। अभ्यर्थी इसके आधिकारिक पोर्टल esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन – पुलिस आरक्षक (जी.डी.) भर्ती परीक्षा-2026 का फॉर्म भर सकते हैं।

Q2. MPESB MP Police Constable Bharti 2026 की योग्यता क्या होनी चाहिए?

  • सामान्य / OBC / SC वर्ग: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है।
  • ST (अनुसूचित जनजाति) वर्ग: केवल 8वीं कक्षा पास होना आवश्यक है।

Q3. MPESB MP Police Constable Bharti 2026 के बाद शुरुआती वर्षों में कितना वेतन/स्टायपेंड मिलता है?

Ans: म.प्र. शासन के नियमानुसार परिवीक्षा अवधि के दौरान स्टायपेंड दिया जाता है:

  • प्रथम वर्ष: न्यूनतम वेतनमान का 70%
  • द्वितीय वर्ष: न्यूनतम वेतनमान का 80%
  • तृतीय वर्ष: न्यूनतम वेतनमान का 90%
  • चतुर्थ वर्ष से: पूर्ण 100% निर्धारित वेतनमान + महंगाई भत्ता व अन्य स्वीकृत भत्ते।

Q4. क्या दूसरे राज्यों के उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?

Ans: हाँ, अन्य राज्यों के अभ्यर्थी अनारक्षित (General/UR) श्रेणी के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। हालाँकि, उनके पास मध्य प्रदेश के रोजगार कार्यालय में जीवित रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है।

Q5. MPESB MP Police Constable Bharti 2026 परीक्षा के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: MPESB MP Police Constable Bharti 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया 5 प्रमुख चरणों में संपन्न होती है:

  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक मापदंड (PST)
  • शारीरिक दक्षता (PET)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • अंतिम मेरिट सूची

Q6. क्या MP पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक योग्यता (PST) अनिवार्य है?

Ans: हाँ, इसमें निम्नलिखित शारीरिक मानक होना अनिवार्य है:

  • पुरुष (Gen/OBC/SC): ऊंचाई 168 सेमी और सीना 81-86 सेमी।
  • पुरुष (ST): ऊंचाई 160 सेमी और सीना 76-81 सेमी।
  • महिला (सभी वर्ग): ऊंचाई 155 सेमी।

Q7. MPESB MP Police Constable Bharti 2026 के लिए आयु सीमा क्या रखी गई है?

Ans: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष (आरक्षित वर्गों एवं महिलाओं के लिए नियमानुसार 5 वर्ष की छूट के साथ अधिकतम 38 वर्ष) होनी चाहिए।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment