Railway NWR Apprentices Bharti 2026: बिना परीक्षा के होगा सीधा चयन,10वीं पास करें आवेदन।

Railway NWR Apprentices Bharti 2026

उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) द्वारा अप्रेंटिसशिप के तहत 2,008 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अगर आप 10वीं पास हैं और संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट रखते हैं, तो बिना किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के सीधे भारतीय रेलवे में ट्रेनिंग और अनुभव पाने का यह एक बेहतरीन अवसर है।

इस लेख में Railway NWR Apprentices Bharti 2026 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जैसे—कुल पदों की संख्या, पदवार योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी आसान भाषा में मिलेगी, ताकि आप बिना किसी गलती के अपना आवेदन जमा कर सकें।

Railway NWR Apprentices Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरणजानकारी
विभाग का नामरेलवे भर्ती कक्ष, उत्तर पश्चिम रेलवे (जयपुर)
विज्ञापन संख्या04/2026
पद का नामट्रेड अप्रेंटिस
कुल पदों की संख्या2008 पद
शैक्षणिक योग्यता10वीं /आईटीआई पास।
आयु सीमा15 वर्ष से 24 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि07 अक्टूबर 2026 (पोस्टपोन)
आवेदन की अंतिम तिथि06 नवम्बर 2026
चयन प्रक्रियामेरिट लिस्ट + दस्तावेज सत्यापन + मेडिकल टेस्ट
नौकरी का स्थानराजस्थान एवं उत्तर पश्चिम रेलवे के विभिन्न मंडल (जयपुर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर)
वेतनमान₹7,000/- से ₹7,700/- प्रति माह
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटrrcjaipur.in

Railway NWR Apprentices Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

रेलवे भर्ती कक्ष, उत्तर पश्चिम रेलवे (जयपुर) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता / आयु सीमा की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

पद का नामन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
ट्रेड अप्रेंटिस15 वर्ष24 वर्ष
उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे एस.सी., एस.टी., ओ.बी.सी. और पी.डब्ल्यू.डी.) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)

पद का नामशैक्षणिक योग्यता
ट्रेड अप्रेंटिस• मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं परीक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है।
• संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।
• आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक 10th और आईटीआई का परिणाम घोषित हो चुका होना चाहिए।

3. श्रेणीवार पदों की संख्या (Category Wise Vacancy)

पद का नामUREWSOBCSCSTकुल पद
ट्रेड अप्रेंटिस8451825433951432008

Railway NWR Apprentices Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

रेलवे भर्ती कक्ष, उत्तर पश्चिम रेलवे (जयपुर) द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee) 

श्रेणीआवेदन शुल्क
General / EWS / OBC₹100/-
SC / ST/ PHनिःशुल्क
Femaleनिःशुल्क

2. वेतनमान (Salary) 

Railway NWR Apprentices Bharti 2026 के अंतर्गत ट्रेडवाइज पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

पद का नामट्रेनिंग अवधिअनुमानित स्टाइपेंड
फिटर1 वर्ष₹7,000/- से ₹7,700/- प्रति माह
इलेक्ट्रिशियन
वेल्डर
डीजल मैकेनिक
मशीनिस्ट
कारपेंटर
पेंटर – जनरल
वायरमैन

Railway NWR Apprentices Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

विवरणतिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ07 अक्टूबर 2026 (पोस्टपोन)
आवेदन की अंतिम तिथि06 नवम्बर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि06 नवम्बर 2026
Note – विभाग द्वारा नोटिस जारी करके ऑनलाइन आवेदन की शुरूआत तिथि में फेरबदल किया गया है। अतः आवेदन की नयी तिथि बहुत ही जल्दी विभाग के आधिकारिक वेबसाइट में अपडेट कर दी जाएगी।

Railway NWR Apprentices Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

ट्रेड अप्रेंटिस पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  https://www.rrcjaipur.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Quick Links सेक्शन में Apprentice 04/2026 – News & Events में क्लिक करके ऑफिसियल अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ सकतें हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए Online / E- Application में क्लिक करना है।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको Registration सेक्शन में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए महत्वपूर्ण लिंक सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

Railway NWR Apprentices Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

Railway NWR Apprentices Bharti 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में संपन्न होती है:

चरण विवरण
मेरिट सूची• कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।
• मेरिट लिस्ट 10वीं और आईटीआई के अंकों को 50-50% वेटेज देकर बनेगी।
दस्तावेज़ सत्यापनमेरिट में आने वाले उम्मीदवारों को मूल प्रमाण पत्रों (10th/आईटीआई मार्कशीट आदि) की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
चिकित्सा परीक्षण• अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य एवं शारीरिक फिटनेस परीक्षण।

Railway NWR Apprentices Bharti 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

विवरणलिंक
Apply OnlineClick Here
Link will be Activated Very soon
Online Form Apply date Change NoticeClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

Railway NWR Apprentices Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. Railway NWR Apprentices Bharti 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: इस भर्ती में आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा आवेदन की शुरुआत 07 अक्टूबर 2026 से लेकर 06 नवम्बर 2026 तक निर्धारित किया गया है।

Q2. Railway NWR Apprentices Bharti 2026 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

Ans: Railway NWR Apprentices Bharti 2026 के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है (आयु की गणना 6 नवम्बर 2026 से की जाएगी)। इसके अलावा, आरक्षित वर्गों जैसे SC/ST को 5 वर्ष तथा OBC वर्ग को 3 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

Q3. Railway NWR Apprentices Bharti 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

Ans: उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और साथ में आईटीआई पास होना अनिवार्य किया है साथ ही आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक 10th और आईटीआई का परिणाम घोषित हो चुका होना चाहिए।

Q4. Railway NWR Apprentices Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: Railway NWR Apprentices Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया पूरी तरह से बिना किसी लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के केवल सीधी मेरिट लिस्ट के आधार पर संपन्न होती है। इस प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त प्रतिशत तथा आईटीआई के अंकों को बराबर (50-50%) वेटेज देकर निकाले गए औसत अंकों के आधार पर किया जाता है।

Q5. Railway NWR Apprentices Bharti 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: इस भर्ती के अंतर्गत मिलने वाला वेतनमान (स्टाइपेंड) Apprentice Act, 1961 के नियमानुसार ₹7,000/- से ₹7,700/- प्रति माह निर्धारित किया गया है।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment