Southern Railway Apprentice Vacancy 2026: बिना परीक्षा होगा चयन,10th पास भी जल्दी करें आवेदन।

Southern Railway Apprentice Vacancy 2026

दक्षिण रेलवे ने एक्ट अप्रेंटिस के कुल 4,471 पद की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी किया है। जारी विज्ञापन के अनुसार इसमें ऑनलाइन आवेदन की लिंक 28 अगस्त 2026 से लेकर 27 सितम्बर 2026 तक एक्टिवेट रहेगी। इस भर्ती प्रक्रिया की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं देना होगा। उम्मीदवारों का चयन सीधे उनकी शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली पारदर्शी मेरिट सूची के माध्यम से किया जाएगा।

इस लेख में Southern Railway Apprentice Vacancy 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

Southern Railway Apprentice Vacancy 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)दक्षिण रेलवे (RRC SR)
विज्ञापन संख्या (Notification No.)CPB/P1/98/Act/TP/Vol.XXI
पद का नाम (Post Name)एक्ट अप्रेंटिस
कुल पदों की संख्या (Total Posts)4471 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)10th/12th/ITI
आयु सीमा (Age Limit)15 वर्ष से 24 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)28 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)27 सितम्बर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)मेरिट सूची (10वीं/12वीं/ITI के अंक) + दस्तावेज सत्यापन + मेडिकल टेस्ट
वेतनमान (Pay Scale)₹8,200 से ₹9,600 प्रति माह
नौकरी का स्थान (Job Location)दक्षिण रेलवे के विभिन्न वर्कशॉप/डिवीजन (तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, आदि)
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटsr.indianrailways.gov.in

Southern Railway Apprentice Vacancy 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

दक्षिण रेलवे (RRC SR) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 22 वर्ष (फ्रेशर उम्मीदवार 10वीं पास के लिए) निर्धारित की गयी है।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 24 वर्ष (Ex-ITI उम्मीदवार के लिए) निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

Southern Railway Apprentice Vacancy 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का विवरण:

पद का नामकुल पददक्षिण रेलवे अप्रेंटिस पात्रता
ट्रेड अप्रेंटिस फ्रेशर्स163फ्रेशर्स के लिए:
• न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं / कक्षा 12वीं उत्तीर्ण।
ट्रेड अप्रेंटिस Ex-ITI4308Ex ITI के लिए:
• ITI के साथ कक्षा 10वीं हाई स्कूल / मैट्रिक उत्तीर्ण।
• संबंधित ट्रेड में NCVT प्रमाण पत्र।

3. फैक्टरी / ज़ोन वार रिक्ति (Factory / Zone Wise Vacancy)

फैक्टरी का नामप्रकारकुल पद
कैरिज एंड वैगन वर्कशॉप, पेराम्बूरफ्रेशर्स80
सेंट्रल वर्कशॉप, पोनमलाईफ्रेशर्स43
सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन वर्कशॉप / पोडानूर, कोयंबटूरफ्रेशर्स20
रेलवे अस्पताल / पेराम्बूर (मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन)फ्रेशर्स20
कैरिज एंड वैगन वर्कशॉप, पेराम्बूरपूर्व-आईटीआई1528
सेंट्रल वर्कशॉप, पोनमलाईपूर्व-आईटीआई1292
सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन वर्कशॉप / पोडानूर, कोयंबटूरपूर्व-आईटीआई1488

Southern Railway Apprentice Vacancy 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

दक्षिण रेलवे (RRC SR) द्वारा भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee) 

श्रेणीपरीक्षा शुल्क
General/ OBC/EWS₹100/-
SC/ST/Femaleनिःशुल्क

2. वेतनमान (Salary) 

Southern Railway Apprentice Vacancy 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

पद की श्रेणीयोग्यताप्रतिमाह स्टाइपेंड
फ्रेशर्स (10th)10वीं पास (फिटर, पेंटर, वेल्डर)₹8,200 प्रति माह
फ्रेशर्स (12th)12वीं पास (मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन – MLT)₹9,600 प्रति माह
पूर्व-आईटीआई10वीं पास + राष्ट्रीय/राज्य ट्रेड प्रमाण पत्र (NTC/STC)₹9,600 प्रति माह

Southern Railway Apprentice Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ28 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि27 सितम्बर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि27 सितम्बर 2026

Southern Railway Apprentice Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

एक्ट अप्रेंटिस पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  https://sr.indianrailways.gov.in/?lang=1 में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • अब आपको News & Updates सेक्शन के Personnel Branch Information अनुभाग में जाकर Act Apprentice 2026 लिंक में क्लिक करना है।
  • अब यहाँ आप ENGAGEMENT OF ACT APPRENTICES UNDER APPRENTICES ACT 1961 NOTIFICATION-01/2026 सेक्शन में Click Here to View Notification and apply में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं साथ ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • अब अपना पंजीकरण करें और आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • अब आवश्यक दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं/ITI मार्कशीट) अपलोड करें।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

Southern Railway Apprentice Vacancy 2026: चयन प्रक्रिया।

Southern Railway Apprentice Vacancy 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया 4 प्रमुख चरणों में संपन्न होती है:

चरणचयन का प्रकारविवरण
चरण 1मेरिट सूची• फ्रेशर्स के लिए: 10वीं या 12वीं परीक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी।
• पूर्व-आईटीआई के लिए: 10वीं के अंकों (50% भार) और आईटीआई के अंकों (50% भार) को मिलाकर मेरिट तैयार की जाएगी।
• इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं होगा।
चरण 2दस्तावेज़ सत्यापन• मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों को उनके मूल प्रमाण पत्रों (10वीं/12वीं की अंकसूची, आईटीआई सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, पहचान पत्र आदि) की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
चरण 3चिकित्सा परीक्षण• अंतिम चयन के लिए अभ्यर्थियों को रेलवे के निर्धारित चिकित्सा मानकों के अनुसार शारीरिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है।

Southern Railway Apprentice Vacancy 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

Southern Railway Apprentice Vacancy 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. Southern Railway Apprentice Vacancy 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: दक्षिण रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 अगस्त 2026 से शुरू होकर 27 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक) तक किए जा सकते हैं।

Q2. Southern Railway Apprentice Vacancy 2026 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

Ans: दक्षिण रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु फ्रेशर्स के लिए 22 वर्ष तथा पूर्व-आईटीआई (Ex-ITI) व एमएलटी पदों के लिए 24 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

Q3. Southern Railway Apprentice Vacancy 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

Ans: दक्षिण रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए फ्रेशर्स पदों हेतु न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं या 12वीं (एमएलटी पद के लिए जीव विज्ञान विषय से) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं पूर्व-आईटीआई (Ex-ITI) पदों के लिए न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होने के साथ-साथ संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी (NCVT) या एससीवीटी (SCVT) से मान्यता प्राप्त आईटीआई प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।

Q4. Southern Railway Apprentice Vacancy 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: दक्षिण रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 में बिना किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के सीधे 10वीं/12वीं और ITI के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल फिटनेस परीक्षण के माध्यम से चयन किया जाएगा।

Q5. Southern Railway Apprentice Vacancy 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: दक्षिण रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 में चयनित उम्मीदवारों को योग्यता के अनुसार ₹8,200 से ₹9,600 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसमें 10वीं पास फ्रेशर्स को ₹8,200 प्रतिमाह तथा 12वीं पास फ्रेशर्स व पूर्व-आईटीआई (Ex-ITI) उम्मीदवारों को ₹9,600 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment