
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राज्य के युवाओं के लिए खेल और शारीरिक शिक्षा क्षेत्र में क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी तथा व्यायाम प्रशिक्षक के पदों पर भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती परीक्षा का मुख्य उद्देश्य राज्य के खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और युवा कल्याण गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
यहाँ आपको विभाग द्वारा जारी भर्ती UPSSSC Senior Instructor Bharti 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।
UPSSSC Physical Instructor Bharti 2026: भर्ती विवरण।
| विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
|---|---|
| भर्ती आयोग (Board) | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
| विभाग का नाम (Department) | युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल महानिदेशालय, उत्तर प्रदेश |
| विज्ञापन संख्या (Advt No.) | 23-Exam/2026 |
| पद का नाम (Post Name) | व्यायाम प्रशिक्षक एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी |
| कुल पदों की संख्या (Total Posts) | 412 पद |
| शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria) | UPSSSC PET 2025 स्कोर कार्ड + स्नातक डिग्री (पद अनुसार) |
| आयु सीमा (Age Limit) | 21 वर्ष से 40 वर्ष |
| आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date) | 16 अक्टूबर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date) | 06 नवम्बर 2026 |
| वेतनमान (Pay Scale) | व्यायाम प्रशिक्षक: पे लेवल-6 (₹35,400 – ₹1,12,400/-) क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी: पे लेवल-5 (₹29,200 – ₹92,300/-) |
| चयन प्रक्रिया (Selection Process) | PET 2025 स्कोर ➔ मुख्य लिखित परीक्षा ➔ PST & PET ➔ दस्तावेज सत्यापन |
| नौकरी का स्थान (Job Location) | उत्तर प्रदेश |
| आवेदन प्रक्रिया (Apply Process) | ऑनलाइन |
| ऑफिसियल वेबसाइट | upsssc.gov.in |
UPSSSC Physical Instructor Bharti 2026: शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल महानिदेशालय, उत्तर प्रदेश विभाग में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा निर्धारित निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है:
1. आयु सीमा (Age Limit)
- आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गयी है।
- उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।
2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
UPSSSC Physical Instructor Bharti 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का विवरण:
| पद का नाम | अनिवार्य शैक्षिक अर्हता | अधिमानी अर्हता |
|---|---|---|
| क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी | • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त अर्हता। | • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्था से B.P.Ed. (बी०पी०एड०) / D.P.Ed. (डी०पी०एड०)। • संगठन में ब्लॉक कमांडर, हलका सरदार या दलपति के रूप में 3 वर्ष की सेवा। • प्रादेशिक सेना में न्यूनतम 2 वर्ष की सेवा। • राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) का ‘B’ प्रमाण-पत्र। |
| व्यायाम प्रशिक्षक | 1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त अर्हता। 2. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्था से D.P.Ed. / B.P.Ed. अथवा इसके समकक्ष अर्हता (जैसे: B.P.E. या स्नातक इन शारीरिक शिक्षा)। | • NSNIS या समकक्ष मान्यता प्राप्त संस्थानों से कोचिंग में डिप्लोमा अथवा M.P.Ed. (एम०पी०एड०)। • प्रादेशिक सेना में न्यूनतम 2 वर्ष की सेवा। • राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) का ‘B’ प्रमाण-पत्र। |
3. श्रेणीवार पदों की संख्या (Category Wise Vacancy)
| पद का नाम | UR | EWS | OBC | SC | ST | कुल पद |
|---|---|---|---|---|---|---|
| क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी | 92 | 22 | 137 | 108 | 09 | 368 |
| व्यायाम प्रशिक्षक | 09 | 02 | 18 | 14 | 01 | 44 |
UPSSSC Physical Instructor Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है:
1. फॉर्म फीस (Application Fee)
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| General / OBC / EWS | ₹25/- |
| SC / ST / PH | ₹25/- |
2. वेतनमान (Salary)
UPSSSC Physical Instructor Bharti 2026 के लिए निर्धारित वेतनमान का विवरण:
| पद का नाम | वेतनमान |
|---|---|
| क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी | लेवल-5 (₹29,200 – ₹92,300) |
| व्यायाम प्रशिक्षक | लेवल-6 (₹35,400 – ₹1,12,400) |
UPSSSC Physical Instructor Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।
| ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 16 अक्टूबर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 06 अक्टूबर 2026 |
| परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 06 नवम्बर 2026 |
| फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि | 13 नवम्बर 2026 |
UPSSSC Physical Instructor Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
व्यायाम प्रशिक्षक एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –
- सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
- अब सर्वप्रथम आपको Online Form Submission सेक्शन में जाकर One Time Registration(OTR) में क्लिक करके अपनी बेसिक जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। यह सिर्फ एक बार ही करना होता है।
- अब आपको Notice Board या Notification/Advertisements सेक्शन में विज्ञापन संख्या-23-परीक्षा/2026, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी तथा व्यायाम प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा का विज्ञापन में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Candidate Registration में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में One Time Registration(OTR) आईडी डालकर जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
- अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
- आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
- विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
- फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।
UPSSSC Physical Instructor Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।
UPSSSC Physical Instructor Bharti 2026 अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाता है:
| चयन का चरण / परीक्षा | विवरण |
|---|---|
| PET-2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग | प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) के नॉर्मलाइज्ड स्कोर (श्रेणीवार 15 गुना) के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। (शून्य या नकारात्मक अंक वाले पात्र नहीं होंगे)। |
| लिखित परीक्षा | चयन का मुख्य आधार लिखित परीक्षा है। • कुल प्रश्न: 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (वस्तुनिष्ठ) • समय: 2 घंटे (120 मिनट) • कुल अंक: 100 अंक • ऋणात्मक अंकन: 25% (1/4 अंक)। |
| शारीरिक माप परीक्षण | मुख्य परीक्षा में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के लिए क्वालीफाइंग प्रकृति का परीक्षण: • पुरुष ऊँचाई: 167.7 सेमी (ST के लिए 160 सेमी) • पुरुष सीना: 78.8 सेमी (ST के लिए 76.5 सेमी) + 5 सेमी फुलाव • महिला ऊँचाई: 152 सेमी (ST के लिए 147 सेमी)। |
| शारीरिक पात्रता परीक्षा | क्वालीफाइंग प्रकृति का परीक्षण: • क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी: 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद/क्रिकेट बॉल थ्रो, गोला फेंक/रस्सी कूद आदि। सफल होने के लिए कुल न्यूनतम 45 अंक अनिवार्य हैं। • व्यायाम प्रशिक्षक: भारतीय व्यायाम (मलखम्ब, आसन आदि) एवं जिम्नास्टिक। |
| दस्तावेज सत्यापन एवं अंतिम मेरिट | शारीरिक परीक्षण उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची बनाई जाएगी। इस चरण में दस्तावेज सत्यापन एवं पद वरीयता का विकल्प लिया जाएगा। |
UPSSSC Physical Instructor Bharti 2026: महत्वपूर्ण लिंक।
| Apply Online | Click Here Link will be Activated on 16/10/2026 |
| Download Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।
UPSSSC Physical Instructor Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. UPSSSC Physical Instructor Bharti 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
Ans: इस भर्ती के लिए पंजीकरण, ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रारम्भिक तिथि 16 अक्टूबर 2026 है। वहीं, ऑनलाइन आवेदन करने, शुल्क जमा करने तथा सबमिट करने की अंतिम तिथि 06 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
Q2. UPSSSC Physical Instructor Bharti 2026 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?
Ans: इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष है (आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी)।
Q3. UPSSSC Physical Instructor Bharti 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?
Ans: UPSSSC Physical Instructor Bharti 2026 के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक और UPSSSC PET 2025 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा, व्यायाम प्रशिक्षक पद के लिए B.P.Ed. या D.P.Ed. की डिग्री/डिप्लोमा होना आवश्यक है।
Q4. UPSSSC Physical Instructor Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?
Ans: इस भर्ती की चयन प्रक्रिया PET 2025 स्कोर के आधार पर मुख्य लिखित परीक्षा, इसके बाद शारीरिक मापदंड व दक्षता परीक्षा (PST/PET) और अंत में दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल जांच के माध्यम से पूरी की जाएगी।
Q5. UPSSSC Physical Instructor Bharti 2026 का वेतनमान कितना है?
Ans: UPSSSC Physical Instructor Bharti 2026 में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी का वेतनमान लेवल-5 (₹29,200 – ₹92,300) तथा व्यायाम प्रशिक्षक का वेतनमान लेवल-6 (₹35,400 – ₹1,12,400) निर्धारित किया गया है।
📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!
Join WhatsApp Channel