JSSC Para Teacher 2026 Notification: प्रशिक्षित सहायक आचार्य पदों में बम्फर भर्ती, जल्दी करें आवेदन।

JSSC Para Teacher 2026 Notification

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए सहायक आचार्य भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे योग्य पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापकों) को स्थायी शिक्षक बनने का एक बेहतरीन और स्वर्णिम अवसर प्रदान करती है।

इस लेख में हम आपको विभाग द्वारा जारी भर्ती JSSC Para Teacher 2026 Notification से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों जैसे आवेदन तिथि, शैक्षणिक योग्यता, सैलरी की जानकारी, आवेदन और चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएंगे।

JSSC Para Teacher 2026 Notification: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
भर्ती निकाय (Conducting Body)झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)
विभाग का नाम (Department)स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार
विज्ञापन संख्या (Notification No.)04/2026
पद का नाम (Post Name)प्रशिक्षित सहायक आचार्य
कुल पदों की संख्या (Total Posts)7299 पद (6101 नियमित & 1198 बैकलॉग)
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)12th /स्नातक डिग्री पास।
आयु सीमा (Age Limit)21 वर्ष से 35 वर्ष
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)29 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)18 अक्टूबर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)लिखित परीक्षा & दस्तावेज सत्यापन
वेतनमान (Pay Scale)• कक्षा 1 से 5: पे लेवल-4 (₹25,500 – ₹81,100)
• कक्षा 6 से 8: पे लेवल-5 (₹29,200 – ₹92,300)
नौकरी का स्थान (Job Location)झारखंड
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटjssc.jharkhand.gov.in

JSSC Para Teacher 2026 Notification: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता /आयु सीमा की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 3 से 10 वर्ष तक की विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख (1 अगस्त 2026) के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

JSSC Para Teacher 2026 Notification के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता का विवरण नीचे दिया गया है:

पद का नामशैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता
इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य
(प्राथमिक स्तर: कक्षा 1 से 5)
• 10+2 / इंटरमीडिएट (कम से कम 50% अंकों के साथ) उत्तीर्ण।
• प्रारंभिक शिक्षा में 2-वर्षीय डिप्लोमा (D.El.Ed / D.Ed) या 4-वर्षीय B.El.Ed।
• JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) या CTET (कक्षा 1-5 स्तर) उत्तीर्ण।
• अनुभव: पारा शिक्षक के रूप में 2 वर्ष की निरंतर सेवा।
स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य
(उच्च प्राथमिक स्तर: कक्षा 6 से 8 – भाषा)
• संबंधित भाषा में स्नातक अथवा समकक्ष डिग्री।
• B.Ed / D.El.Ed / B.Sc.Ed / B.A.Ed।
• JTET या CTET (कक्षा 6-8 स्तर – भाषा) उत्तीर्ण।
• अनुभव: पारा शिक्षक के रूप में 2 वर्ष की निरंतर सेवा।
स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य
(उच्च प्राथमिक स्तर: कक्षा 6 से 8 – सामाजिक विज्ञान)
• संबंधित सामाजिक विज्ञान विषय (इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र आदि) में स्नातक।
• B.Ed / D.El.Ed / B.A.Ed।
• JTET या CTET (कक्षा 6-8 स्तर – सामाजिक अध्ययन) उत्तीर्ण।
• अनुभव: पारा शिक्षक के रूप में 2 वर्ष की निरंतर सेवा।
स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य
(उच्च प्राथमिक स्तर: कक्षा 6 से 8 – विज्ञान एवं गणित)
• संबंधित विषय (गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र, वनस्पति विज्ञान, प्राणि विज्ञान आदि) में B.Sc / स्नातक।
• B.Ed / D.El.Ed / B.Sc.Ed।
• JTET या CTET (कक्षा 6-8 स्तर – विज्ञान एवं गणित) उत्तीर्ण।
• अनुभव: पारा शिक्षक के रूप में 2 वर्ष की निरंतर सेवा।

JSSC Para Teacher 2026 Notification: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणीआवेदन शुल्क
General / Other State₹100/-
EWS/OBC₹100/-
SC / ST₹50/-

2. वेतनमान (Salary) 

JSSC Para Teacher 2026 Notification के लिए निर्धारित वेतनमान का विवरण दिया गया है:

पद का नामपे मैट्रिक्स लेवलमूल वेतन
इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य
(प्राथमिक स्तर: कक्षा 1 से 5)
लेवल-4₹25,500 – ₹81,100/-
स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य
(उच्च प्राथमिक स्तर: कक्षा 6 से 8 – भाषा/सामाजिक विज्ञान/विज्ञान एवं गणित)
लेवल-5₹29,200 – ₹92,300/-

JSSC Para Teacher 2026 Notification: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ29 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि18 अक्टूबर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि18 अक्टूबर 2026
फॉर्म में सुधार की तिथि23-24 अक्टूबर 2026

JSSC Para Teacher 2026 Notification: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

प्रशिक्षित सहायक आचार्य पदों में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Notice+/What’s New सेक्शन में Advertisements (04/2026) में क्लिक करके विभाग द्वारा जारी अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Important Links सेक्शन के Application Forms (Apply) में क्लिक करना है।
  • अब यहाँ आपको Online Application for JTAACCE-2026 (Para Teacher) में Click Here में क्लिक करके आवेदन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको New Registration सेक्शन में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Sign In सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए महत्वपूर्ण लिंक सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

JSSC Para Teacher 2026 Notification: चयन प्रक्रिया।

JSSC Para Teacher 2026 Notification में अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों में किया जायेगा –

चरणप्रक्रियाविवरणप्रकृति
चरण 1मुख्य परीक्षा• परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।
• इसमें वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
• अलग-अलग पाली में परीक्षा होने पर नॉर्मलाइजेशन प्रणाली लागू होगी।
परीक्षा पद के अनुसार अलग-अलग पत्रों में होगी
चरण 2दस्तावेज़ सत्यापन• मुख्य परीक्षा के मेरिट अंक के आधार पर अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्रों की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
• शैक्षणिक प्रमाणपत्र, CTET/JTET अंक पत्र, और पारा शिक्षक सेवा अनुभव प्रमाण पत्र की जांच होगी।
क्वालीफाइंग
चरण 3अंतिम मेरिट सूची• मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंक और न्यूनतम कट-ऑफ अंक के आधार पर जिलेवार एवं कोटिवार अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।मेरिट के आधार पर

JSSC Para Teacher 2026 Notification: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Download Form NoticeClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

JSSC Para Teacher 2026 Notification: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. JSSC Para Teacher 2026 Notification के लिए कुल कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है?

Ans: सहायक आचार्य भर्ती के अंतर्गत कुल 7299 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इनमें कक्षा 1 से 5 तथा कक्षा 6 से 8 के लिए 6101 नियमित और 1198 बैकलॉग पद शामिल हैं।

Q2. क्या दूसरे राज्य के अभ्यर्थी JSSC Para Teacher 2026 Notification के लिए आवेदन कर सकते हैं?

Ans: नहीं, दूसरे राज्य के अभ्यर्थी सहायक आचार्य भर्ती 2026 के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा में केवल झारखंड के मूल निवासी ही पात्र हैं। इसके साथ ही, अभ्यर्थी के पास झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) के तहत कम से कम 2 वर्ष का पारा शिक्षक (सहायक अध्यापक) का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है।

Q3. JSSC Para Teacher 2026 Notification के लिए आयु सीमा क्या निर्धारित की गयी है?

Ans: JSSC सहायक आचार्य भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष निर्धारित की गई है (आयु की गणना की कट-ऑफ तिथि 1 अगस्त 2026 है)।अनुभवी पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापकों) के लिए अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है, जिसके तहत वे अधिकतम 58 वर्ष की आयु तक इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Q4. JSSC Para Teacher 2026 Notification के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Ans: अभ्यर्थी JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर ‘Apply Online’ लिंक के माध्यम से पंजीकरण करके अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।

Q5. JSSC Para Teacher 2026 Notification में आवेदन करने के लिए योग्यता क्या निर्धारित की गयी है?

Ans: JSSC Para Teacher 2026 Notification में आवेदन करने के लिए न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10+2/इंटरमीडिएट (कक्षा 1-5 हेतु) अथवा संबंधित विषय में स्नातक (कक्षा 6-8 हेतु) के साथ-साथ D.El.Ed/B.Ed की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी का JTET या CTET उत्तीर्ण होना तथा झारखंड में कम से कम 2 वर्ष का निरंतर पारा शिक्षक कार्य अनुभव होना आवश्यक है।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment