Railway RCF Apprentices Bharti 2026: बिना परीक्षा,सीधी भर्ती। 10th/ITI छात्र पास करें आवेदन।

Railway RCF Apprentices Bharti 2026

रेलवे कोच फैक्ट्री (RCF), कपूरथला द्वारा एक्ट अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है। जिसमे आईटीआई (ITI) पास उम्मीदवारों के लिए रेलवे में ट्रेनिंग प्राप्त करने का यह एक बेहतरीन अवसर है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर 05 सितम्बर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

इस लेख में Railway RCF Apprentices Bharti 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

Railway RCF Apprentices Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)रेल कोच फैक्ट्री (RCF), कपूरथला
पद का नाम (Post Name)एक्ट अप्रेंटिस
कुल पदों की संख्या (Total Posts)734 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)10वीं पास + संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र
आयु सीमा (Age Limit)15 वर्ष से 24 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)07 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)05 सितम्बर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)मेरिट लिस्ट + दस्तावेज़ सत्यापन + मेडिकल टेस्ट
वेतनमान (Pay Scale)₹7,000 – ₹8,000 प्रति माह
नौकरी का स्थान (Job Location)कपूरथला, पंजाब
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटrcf.indianrailways.gov.in

Railway RCF Apprentices Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

रेल कोच फैक्ट्री (RCF), कपूरथला द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

Railway RCF Apprentices Bharti 2026 के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता का विवरण:

पद का नामआवश्यक शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता
फिटरमान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा (10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत) उत्तीर्ण होना चाहिए तथा NCVT द्वारा जारी फिटर ट्रेड में आईटीआई होना अनिवार्य है।
वेल्डर – जी एंड ईमान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास तथा संबंधित (वेल्डर) ट्रेड में NCVT आईटीआई प्रमाणपत्र होना आवश्यक है।
मशीनिष्टन्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास तथा मशीनिष्ट ट्रेड में NCVT आईटीआई प्रमाणपत्र।
पेंटर – जनरलन्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास तथा पेंटर (जनरल) ट्रेड में NCVT आईटीआई प्रमाणपत्र।
कारपेंटरन्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास तथा कारपेंटर ट्रेड में NCVT आईटीआई प्रमाणपत्र।
इलेक्ट्रिशियनन्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास तथा इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में NCVT आईटीआई प्रमाणपत्र।
एसी एवं रेफ्रिजरेशन मैकेनिकन्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास तथा AC & Ref. Mechanic ट्रेड में NCVT आईटीआई प्रमाणपत्र।
मैकेनिक – मोटर व्हीकलन्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास तथा मैकेनिक (मोटर व्हीकल) ट्रेड में NCVT आईटीआई प्रमाणपत्र।
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिकन्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास तथा इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक ट्रेड में NCVT आईटीआई प्रमाणपत्र।

Railway RCF Apprentices Bharti 2026: आवेदन शुल्क की जानकारी।

रेल कोच फैक्ट्री (RCF), कपूरथला द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणीआवेदन शुल्क
General / OBC / EWS₹100/-
SC / STनिःशुल्क
सभी श्रेणी की महिलाएँनिःशुल्क

Railway RCF Apprentices Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ07 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि05 सितम्बर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि05 सितम्बर 2026

Railway RCF Apprentices Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

एक्ट अप्रेंटिस में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की एक्ट अप्रेंटिस वाली आधिकारिक वेबसाइट  https://rcf.indianrailways.gov.in/view_section.jsp?lang=0&id=0,296,640 में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Act Apprentice सेक्शन में Notification of training under Act Apprenticeship Act 1961 में क्लिक करके ऑफिसियल विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Apply for online application of Act Apprentice Training 2026-27 में क्लिक करना है।
  • आवेदन के समय अपलोड करने वाले दस्तावेजों जैसे -फोटोग्राफ और हस्ताक्षर को विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार उनकी साइज को बना कर अपलोड करें।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

Railway RCF Apprentices Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

Railway RCF Apprentices Bharti 2026 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाता है:

  • मेरिट सूची का आधार: उम्मीदवारों का चयन केवल मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।
  • अंकों की गणना: मेरिट लिस्ट 10वीं कक्षा (न्यूनतम 50% अंकों के साथ) के प्राप्तांकों के प्रतिशत और संबंधित ट्रेड के ITI प्राप्तांकों के प्रतिशत के साधारण औसत के आधार पर तैयार की जाएगी।
  • दस्तावेज़ सत्यापन एवं मेडिकल टेस्ट: मेरिट सूची में चयनित उम्मीदवारों को मूल प्रमाणपत्रों के सत्यापन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही अंतिम रूप से शामिल किया जाएगा।

Railway RCF Apprentices Bharti 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

Railway RCF Apprentices Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. Railway RCF Apprentices Bharti 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 05 सितंबर 2026 (रात 24:00 बजे तक) तय की गई है।

Q2. Railway RCF Apprentices Bharti 2026 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

Ans: आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, 05 सितंबर 2026 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष पूरी होनी चाहिए और अधिकतम आयु 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सरकारी नियमों के तहत ऊपरी आयु सीमा में आरक्षित श्रेणियों को छूट दी गई है।

Q3. Railway RCF Apprentices Bharti 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

Ans: उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा (10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, उम्मीदवार के पास NCVT द्वारा अधिसूचित संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यापार प्रमाण पत्र आईटीआई होना आवश्यक है।

Q4. Railway RCF Apprentices Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन केवल 10वीं कक्षा (न्यूनतम 50% अंकों के साथ) और संबंधित ITI ट्रेड में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के साधारण औसत से बनने वाली मेरिट सूची के आधार पर किया जाता है। मेरिट सूची में स्थान पाने वाले उम्मीदवारों को अंत में दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाता है।

Q5. Railway RCF Apprentices Bharti 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: इसमें कोई निश्चित सरकारी वेतन नहीं मिलता। बल्कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान रेलवे बोर्ड के नियमानुसार मासिक स्टाइपेंड का भुगतान किया जाता है। Apprenticeship Act के प्रचलित नियमों के तहत ट्रेड अप्रेंटिस उम्मीदवारों को आमतौर पर लगभग ₹7,000 से ₹8,000 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाता है।

Q6. क्या Railway RCF Apprentices Bharti 2026 में कोई पेपर होगा ?

Ans: नहीं, इसमें कोई लिखित परीक्षा (पेपर) या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन केवल 10वीं और ITI के अंकों के आधार पर बनने वाली मेरिट सूची से सीधे किया जाता है।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment