RRB Junior Engineer Bharti 2026 : 4029 जूनियर इंजीनियर पदों में भर्ती,जाने आवेदन की पूरी जानकारी।

RRB Junior Engineer Bharti 2026

RRB Junior Engineer Bharti 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) के रिक्त पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया में इंजीनियरिंग से डिग्री या डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी ही ऑनलाइन माध्यम से 13 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। अगर आप रेलवे में सरकारी इंजीनियर बनने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है।

इस लेख में RRB Junior Engineer Bharti 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

RRB Junior Engineer Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
विज्ञापन संख्या (Notification No.)CEN 04/2026
पद का नाम (Post Name)जूनियर इंजीनियर (JE)
कुल पदों की संख्या (Total Posts)4029 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)इंजीनियरिंग (डिग्री या डिप्लोमा)
आयु सीमा (Age Limit)18 वर्ष से 33 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)14 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)13 सितम्बर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)CBT-(1/2), & DV
वेतनमान (Pay Scale)Pay Level 6 (7th CPC Basic Pay ₹35,400 + Allowances)
नौकरी का स्थान (Job Location)ऑल इंडिया
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटrrbapply.gov.in

RRB Junior Engineer Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

RRB Junior Engineer Bharti 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का विवरण:

पदशैक्षणिक योग्यता
Junior Engineer (JE – Various Streams)Civil, Mechanical, Electrical, Electronics, Instrumentation, S&T आदि संबंधित स्ट्रीम में 3 साल का Diploma या B.E./B.Tech।
Depot Material Superintendent (DMS)किसी भी इंजीनियरिंग शाखा (Any Engineering Stream) में Diploma या B.E./B.Tech।
Junior Engineer (Information Technology)PGDCA / B.Sc (Computer Science) / BCA / B.Tech (IT/CS) या DOEACC ‘B’ Level कोर्स।
Chemical & Metallurgical Assistant (CMA)Science में Graduate Degree (Physics & Chemistry विषय के साथ minimum 55% अंक)।

3. Category Wise Vacancy

पद का नामGeneralEWSOBCSCSTकुल पद
जूनियर इंजीनियर17143989196323664029

4. RRB Wise Vacancy Details

RRB NameGeneralOBCEWSSCSTकुल
अहमदाबाद4538172419143
अजमेर11068234110252
बेंगलुरु11979334523299
भोपाल5827081710120
भुवनेश्वर401909140486
बिलासपुर5122131919124
चंडीगढ़7749133113183
चेन्नई15283446236377
गोरखपुर6740254422198
गुवाहाटी13287315429333
जम्मू -श्रीनगर8627111612152
कोलकाता195101525851457
मालदा090703080330
मुंबई17596376736411
मुजफ्फरपुर070301040217
पटना291505201180
प्रयागराज16467284933341
राँची4931132108122
सिकंदराबाद6812091506110
सिलीगुड़ी352612120792
तिरुवनंतपुरम4522111112101

RRB Junior Engineer Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee) 

श्रेणीपरीक्षा शुल्क
General/ OBC/EWS500/-
SC/ST/Female250/-
NOTE: अभ्यर्थियों के CBT I  परीक्षा में शामिल होने पर विभाग द्वारा UR/OBC/EWS श्रेणी को 400/- और SC / ST / PH / Female श्रेणी को 250/- रिफंड स्वरुप अभ्यर्थियों द्वारा पेमेंट किये गए बैंक खाते में ही वापिस दिया जायेगा।

2. वेतनमान (Salary) 

RRB Junior Engineer Bharti 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

वेतनमान विवरण
पे लेवलLevel 6 (7th CPC)
मूल वेतन₹35,400 प्रति माह
ग्रेड पे₹4,200
अनुमानित इन-हैंड सैलरी₹55,000 से ₹65,000

RRB Junior Engineer Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ (Apply Online Start)14 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date to Apply)13 सितम्बर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि15 सितम्बर 2026

RRB Junior Engineer Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

जूनियर इंजीनियर (JE) पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbapply.gov.in/#/auth/landing में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Latest Updates सेक्शन में Junior Engineer का ऑफिसियल अधिसूचना (Advertisement ) को ध्यानपूर्वक पढ़ सकतें हैं।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको Create An Account सेक्शन में जाकरअपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login in सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

RRB Junior Engineer Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

RRB Junior Engineer Bharti 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया (Selection Process) 4 प्रमुख चरणों में संपन्न होती है:

चरणप्रक्रियाविवरण
Stage 1CBT – 1स्क्रीनिंग / क्वालिफाइंग टेस्ट
Stage 2CBT – 2मुख्य तकनीकी (Technical) परीक्षा
Stage 3Document Verification (DV)मूल दस्तावेज़ सत्यापन
Stage 4Medical Examinationशारीरिक एवं दृष्टि जांच

RRB Junior Engineer Bharti 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download Vacancy Increase NoticeClick Here
Download Zone Wise VacancyClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

RRB Junior Engineer Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. RRB Junior Engineer Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे?

Ans: ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त 2026 से शुरू होंगे और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 13 सितंबर 2026 है।

Q2. क्या RRB JE भर्ती 2026 में डिप्लोमा और B.Tech दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं?

Ans: हाँ, इस भर्ती में किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित ब्रांच में Engineering Diploma या B.E./B.Tech Degree धारक दोनों ही अभ्यर्थी पूरी तरह से पात्र हैं। सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी स्ट्रीम्स के उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Q3. क्या अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे छात्र RRB JE भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?

Ans: नहीं, जो अभ्यर्थी अभी अपने अंतिम वर्ष या सेमेस्टर के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि यानी 13 सितंबर 2026 तक आपके पास डिप्लोमा या डिग्री का अंतिम परिणाम और उत्तीर्ण प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

Q4. RRB JE चयन प्रक्रिया में कुल कितने चरण होते हैं और क्या इसमें नेगेटिव मार्किंग है?

Ans: इस भर्ती में अंतिम चयन चार चरणों (CBT-1, CBT-2, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट) के माध्यम से होता है। लिखित परीक्षाओं (CBT-1 और CBT-2) में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू की जाएगी।

Q5. रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 में कुल कितने पदों पर नोटिफिकेशन जारी हुआ है?

Ans: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञापन (CEN No. 04/2026) के अनुसार इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 4029 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों में जूनियर इंजीनियर (JE) और डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) के पद शामिल हैं।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment