MPESB Group 3 Sub Engineer Recruitment 2026 : 1700 उपयंत्री पदों में भर्ती,जल्दी करें आवेदन।

MPESB Group 3 Sub Engineer Recruitment 2026

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा उपयंत्री / कनिष्ठ अभियंता पदों की भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म को पुनः शुरू किया जा रहा है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों जैसे लोक निर्माण विभाग (PWD), जल संसाधन विभाग (WRD), लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE), और नगर निगमों में उपयंत्री के 1700 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। अतः जो अभ्यर्थी फॉर्म भरने से वंचित रह गए थे उनके लिए ये एक सुनहरा मौका है।

यहाँ आपको विभाग द्वारा जारी भर्ती MPESB Group 3 Sub Engineer Recruitment 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

MPESB Group 3 Sub Engineer Recruitment 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल (MPESB)
पद का नाम (Post Name)उपयंत्री / कनिष्ठ अभियंता
कुल पदों की संख्या (Total Posts)1700 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)इंजीनियरिंग में डिग्री / डिप्लोमा /आईटीआई
आयु सीमा (Age Limit)18 वर्ष से 40 वर्ष
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)29 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)12 सितंबर 2026
पुनः आवेदन की तिथि (Re Open)13-27 अक्टूबर 2026
परीक्षा तिथि (Exam Date)संभावित दिसम्बर /जनवरी
चयन प्रक्रिया (Selection Process)लिखित परीक्षा & दस्तावेज सत्यापन
वेतनमान (Pay Scale)₹32,800 – ₹1,03,600 (Level-8)
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
नौकरी का स्थान (Job Location)मध्य प्रदेश
ऑफिसियल वेबसाइटesb.mp.gov.in

MPESB Group 3 Sub Engineer Recruitment 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल (MPESB) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

MPESB Group 3 Sub Engineer Recruitment 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का विवरण:

  • किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड (सिविल /मैकेनिकल /इलेक्ट्रिकल) इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा/डिग्री पास होना अनिवार्य है।

3. Category Wise Vacancy

पद का नामGeneralEWSOBCSCSTकुल पद
उपयंत्री,मानचित्रकार / ड्राफ्ट्समैन,प्रयोगशाला तकनीशियन और अन्य पद6281464262462541700

MPESB Group 3 Sub Engineer Recruitment 2026: परीक्षा शहर की सूची।

म प्र कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा आयोजित समूह-03 परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा शहरों का विवरण नीचे दिया गया है:

भोपालजबलपुरउज्जैनसतनारीवा
इंदौरग्वालियरसागररतलामखंडवा

MPESB Group 3 Sub Engineer Recruitment 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल (MPESB) द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणीपरीक्षा शुल्कपोर्टल शुल्ककुल शुल्क
अनारक्षित (UR)₹500/-₹60/-₹560/-
SC / ST / OBC / EWS (केवल MP के निवासी)₹250/-₹60/-₹310/-
दिव्यांगजन (PwD – केवल MP निवासी)₹250/-₹60/₹310/-

2. वेतनमान (Salary) 

MPESB Group 3 Sub Engineer Recruitment 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

पद का नामपे-लेवलवेतनमान
उपयंत्री (सिविल /मैकेनिकल /इलेक्ट्रिकल)लेवल -8 / लेवल -9₹32,800 – ₹1,03,600 / ₹36,200 – ₹1,14,800 + अन्य भत्ते
मानचित्रकार / ड्राफ्ट्समैनलेवल -6 / लेवल -7₹25,300 – ₹80,500 / ₹28,700 – ₹91,300 + अन्य भत्ते
सहायक प्रबंधक / उप प्रबंधकलेवल -7 / लेवल -8₹28,700 – ₹91,300 / ₹32,800 – ₹1,03,600 + अन्य भत्ते
प्रयोगशाला तकनीशियनलेवल -6₹25,300 – ₹80,500 + अन्य भत्ते
समयपाल / फील्ड असिस्टेंटलेवल -4 / लेवल -5₹19,500 – ₹62,000 / ₹22,100 – ₹70,000 + अन्य भत्ते

MPESB Group 3 Sub Engineer Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ29 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि12 सितम्बर 2026
पुनः आवेदन की तिथि (Re Open)13-27 अक्टूबर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि13-27 अक्टूबर 2026
परीक्षा तिथिसंभावित दिसम्बर /जनवरी

MPESB Group 3 Sub Engineer Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

उपयंत्री / कनिष्ठ अभियंता पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/e_default.html में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Latest Updates सेक्शन में  Online Form – Group-3 Sub Engineer ,Manchitrakar, Technician and Other Equivalent Combined Recruitment Test 2026 में क्लिक करना है।
  • अब आप नियमपुस्तिका/Rulebook में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको उम्मीदवार प्रोफाइलिंग सेक्शन में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login in सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

MPESB Group 3 Sub Engineer Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया।

MPESB Group 3 Sub Engineer Recruitment 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया 3 प्रमुख चरणों में संपन्न होती है:

  • लिखित परीक्षा (CBT)
  • दस्तावेज सत्यापन (DV)
  • अंतिम मेरिट सूची

MPESB Group 3 Sub Engineer Recruitment 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download Re Open NoticeClick Here
Download SyllabusClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

MPESB Group 3 Sub Engineer Recruitment 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. MPESB Group 3 Sub Engineer Recruitment 2026 की परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?

Ans: परीक्षा 06 अक्टूबर 2026 से दो पालियों (Shifts) में प्रारंभ होगी।

  • प्रथम पाली: सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (रिपोर्टिंग टाइम: सुबह 07:00 से 08:00 बजे)।
  • द्वितीय पाली: दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक (रिपोर्टिंग टाइम: दोपहर 12:30 से 01:30 बजे)।

Q2. समूह-03 भर्ती परीक्षा के तहत कौन-कौन से मुख्य पद शामिल हैं?

Ans: इसके अंतर्गत मुख्य रूप से उपयंत्री (सिविल /मैकेनिकल /इलेक्ट्रिकल), मानचित्रकार/ड्राफ्ट्समैन, समयपाल और प्रयोगशाला तकनीशियन जैसे तकनीकी पद शामिल हैं।

Q3. चयन के बाद शुरुआती वर्षों में कितना वेतन/स्टायपेंड मिलता है?

Ans: म.प्र. शासन के नियमानुसार परिवीक्षा अवधि के दौरान स्टायपेंड दिया जाता है:

  • प्रथम वर्ष: न्यूनतम वेतनमान का 70%
  • द्वितीय वर्ष: न्यूनतम वेतनमान का 80%
  • तृतीय वर्ष: न्यूनतम वेतनमान का 90%
  • चतुर्थ वर्ष से: पूर्ण 100% निर्धारित वेतनमान + महंगाई भत्ता व अन्य स्वीकृत भत्ते।

Q4. क्या दूसरे राज्यों के उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?

Ans: हाँ, अन्य राज्यों के अभ्यर्थी अनारक्षित (General/UR) श्रेणी के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। हालाँकि, उनके पास मध्य प्रदेश के रोजगार कार्यालय में जीवित रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है।

Q5. MPESB Group 3 Sub Engineer Recruitment 2026 परीक्षा के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: अभ्यर्थियों का चयन एकल-चरण ऑनलाइन लिखित परीक्षा और उसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन तथा मेरिट सूची के आधार पर किया जाता है।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment