UPSSSC Junior Engineer Bharti 2026: नोटिफिकेशन जारी! 134 पदों में करें आवेदन।

UPSSSC Junior Engineer Bharti 2026

UPSSSC Junior Engineer Bharti 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ द्वारा कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जूनियर इंजीनियर (कृषि) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में निर्धारित पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी ही ऑनलाइन माध्यम से 7 अक्टूबर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे।

इस लेख में आपको UPSSSC Junior Engineer Bharti 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

UPSSSC Junior Engineer Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
भर्ती आयोग (Board)उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
विज्ञापन संख्या (Advt No.)19-Exam/2026
पद का नाम (Post Name)जूनियर इंजीनियर (कृषि) परीक्षा
कुल पदों की संख्या (Total Posts)134 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)10वीं पास + 3 वर्षीय कृषि इंजीनियरिंग डिप्लोमा (या समकक्ष) + UP PET 2025 स्कोर
आयु सीमा (Age Limit)18 वर्ष से 40 वर्ष
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)17 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)07 अक्टूबर 2026
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
चयन प्रक्रिया (Selection Process)PET 2025 स्कोर आधारित शॉर्टलिस्टिंग ➔ मुख्य लिखित परीक्षा ➔ दस्तावेज सत्यापन ➔ मेडिकल टेस्ट
नौकरी का स्थान (Job Location)उत्तर प्रदेश
वेतनमान (Pay Scale)₹36,000 – ₹48,000 प्रति माह + भत्ते
ऑफिसियल वेबसाइटupsssc.gov.in

UPSSSC Junior Engineer Bharti 2026: शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी पदों में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा निर्धारित निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य था:

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

UPSSSC Junior Engineer Bharti 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का विवरण:

  • प्रारंभिक अर्हता परीक्षा : केवल वही अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे जिनके पास आयोग द्वारा जारी UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड और नॉर्मलाइज्ड स्कोर उपलब्ध होगा।
  • माध्यमिक शिक्षा : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10th परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई भी परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • तकनीकी योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से या AICTE से मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से कृषि इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा या बी.टेक (कृषि इंजीनियरिंग/समकक्ष) की डिग्री होना अनिवार्य है।
  • प्राथमिकता : प्रादेशिक सेना में न्यूनतम 2 वर्ष की सेवा करने वाले या राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) का ‘B’ अथवा ‘C’ प्रमाण-पत्र धारक अभ्यर्थियों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।

3. श्रेणीवार पदों की संख्या (Category Wise Vacancy)

पद का नामGeneralEWSOBCSCSTकुल पद
जूनियर इंजीनियर (कृषि)5413432301134

UPSSSC Junior Engineer Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है:

1. फॉर्म फीस (Application Fee) 

श्रेणीआवेदन शुल्क
General / OBC / EWS₹25/-
SC / ST / PH₹25/-

2. वेतनमान (Salary) 

UPSSSC Junior Engineer Bharti 2026 के लिए निर्धारित वेतनमान का विवरण:

  • पे लेवल : पे मैट्रिक्स लेवल-6
  • वेतनमान : ₹9,300 – ₹34,800
  • ग्रेड पे : ₹4,200
  • अनुमानित इन-हैंड सैलरी : सभी सरकारी कटौतियों (जैसे NPS और PF) के बाद शुरुआती इन-हैंड वेतन लगभग ₹36,000 से ₹48,000 प्रति माह होता है।

UPSSSC Junior Engineer Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ17 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि07 अक्टूबर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि07 अक्टूबर 2026
फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि14 अक्टूबर 2026

UPSSSC Junior Engineer Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

जूनियर इंजीनियर (कृषि) पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • अब सर्वप्रथम आपको Online Form Submission सेक्शन में जाकर One Time Registration(OTR) में क्लिक करके अपनी बेसिक जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। यह सिर्फ एक बार ही करना होता है।
  • अब आपको Notice Board सेक्शन में View Advertisments में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Candidate Registration में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में One Time Registration(OTR) आईडी डालकर जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

UPSSSC Junior Engineer Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

UPSSSC Junior Engineer Bharti 2026 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन तीन मुख्य चरणों के आधार पर किया जाता है:

  • PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
  • मुख्य लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षण

UPSSSC Junior Engineer Bharti 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

UPSSSC Junior Engineer Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. UPSSSC Junior Engineer Bharti 2026 में कुल कितने पद हैं?

Ans: इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 134 पदों (जूनियर इंजीनियर (कृषि)) पर भर्ती निकाली गई है।

Q2. JE Agriculture पद के लिए क्या शैक्षणिक योग्यता (Qualification) मांगी गई है?

Ans: अभ्यर्थी के पास हाईस्कूल (10वीं) पास होने के साथ-साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कृषि इंजीनियरिंग (Agricultural Engineering) में 3 वर्षीय डिप्लोमा या बी.टेक की डिग्री होना अनिवार्य है।

Q3. इस भर्ती के लिए आयु सीमा (Age Limit) क्या तय की गई है?

Ans: अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष (01 जुलाई 2026 तक) होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

Q4. इस भर्ती के लिए आवेदन कैसे और कहाँ से करें?

Ans: अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपने PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Q5. UPSSSC JE Agriculture की चयन प्रक्रिया (Selection Process) क्या है?

Ans: चयन प्रक्रिया में 4 मुख्य चरण शामिल हैं:

  • PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
  • मुख्य लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन (DV)
  • मेडिकल परीक्षण

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment