IIT BHU Non Teaching Vacancy 2026: ग्रुप B और C पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी जानकारी।

IIT BHU Non Teaching Vacancy 2026

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिंदू विश्वविद्यालय), वाराणसी द्वारा गैर-शिक्षण के तहत जूनियर अधीक्षक, जूनियर तकनीशियन (विभिन्न ग्रुप), सहायक अभियंता, जूनियर इंजीनियर, जूनियर पुस्तकालय सहायक, जूनियर अनुवाद अधिकारी पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन की प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन होगी। और आवेदन करने की लिंक 01 अक्टूबर 2026 (Extended) तक एक्टिवेट रहेगी।

इस लेख में IIT BHU Non Teaching Vacancy 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

IIT BHU Non Teaching Vacancy 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिंदू विश्वविद्यालय), वाराणसी
विज्ञापन संख्या (Advt No.)03/2026-27
पद का नाम (Post Name)जूनियर अधीक्षक, जूनियर तकनीशियन (विभिन्न ग्रुप), सहायक अभियंता, जूनियर इंजीनियर, जूनियर पुस्तकालय सहायक, जूनियर अनुवाद अधिकारी
कुल पदों की संख्या (Total Posts)55 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)पद अनुसार: संबंधित विषय में स्नातक, बी.ई./बी.टेक, डिप्लोमा या बी.लिब.
आयु सीमा (Age Limit)अधिकतम आयु 40 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)25 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)01 अक्टूबर 2026 (Extended)
चयन प्रक्रिया (Selection Process)शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा / ट्रेड टेस्ट / इंटरव्यू (पद अनुसार)
वेतनमान (Pay Scale)पे लेवल-3/6/8 (₹38,000 से ₹92,000 प्रति माह)
नौकरी का स्थान (Job Location)आईआईटी (बीएचयू) परिसर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटiitbhu.ac.in/recruitment

IIT BHU Non Teaching Vacancy 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिंदू विश्वविद्यालय), वाराणसी द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/आयु सीमा की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

पद का नामकुल पदशैक्षणिक योग्यताअधिकतम आयु सीमा
जूनियर अधीक्षक21किसी भी विषय में 55% अंकों के साथ स्नातक + 3 से 8 साल का प्रशासनिक अनुभव + कंप्यूटर ज्ञान35 वर्ष
जूनियर तकनीशियन
(समूह I- V)
26संबंधित विषय (रसायन/भौतिकी/मेकेनिक/इलेक्ट्रिकल/सिविल/CS/IT) में बी.एससी / बी.ई /बी.टेक (55%) या प्रासंगिक 3-वर्षीय डिप्लोमा + अनुभव27 वर्ष
जूनियर इंजीनियर03सिविल/इलेक्ट्रिकल में बी.ई /बी.टेक (55%) + 2 वर्ष अनुभव, या डिप्लोमा + 3 वर्ष अनुभव35 वर्ष
सहायक अभियंता02सिविल/इलेक्ट्रिकल में डिग्री/डिप्लोमा के साथ संबंधित क्षेत्र में 5 से 8 साल का अनुभव40 वर्ष
जूनियर पुस्तकालय सहायक02लाइब्रेरी एवं इंफॉर्मेशन साइंस में स्नातक (B.Lib.I.Sc. – 55%) या समकक्ष डिप्लोमा30 वर्ष
जूनियर अनुवाद अधिकारी01हिंदी/अंग्रेजी में स्नातक + अनुवाद कार्य में 3 वर्ष का अनुभव35 वर्ष

IIT BHU Non Teaching Vacancy 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिंदू विश्वविद्यालय), वाराणसी द्वारा भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणीआवेदन शुल्क
For Group B Post
General / OBC / EWS₹500/-
SC / ST / PHनिःशुल्क
For Group C Post
General / OBC / EWS₹250/-
SC / ST / PHनिःशुल्क

2. वेतनमान (Salary) 

IIT BHU Non Teaching Vacancy 2026 के लिए निर्धारित वेतनमान का विवरण:

पद का नामवेतन स्तर एवं स्केल
Group B Posts
सहायक अभियंतापे लेवल-8 (₹47,600 – ₹1,51,100)
जूनियर अधीक्षकपे लेवल-6 (₹35,400 – ₹1,12,400)
सहायक अभियंता (सिविल /इलेक्ट्रिकल)पे लेवल-6 (₹35,400 – ₹1,12,400)
जूनियर अनुवाद अधिकारीपे लेवल-6 (₹35,400 – ₹1,12,400)
Group C Posts
जूनियर तकनीशियन (समूह I-V)पे लेवल-3 (₹21,700 – ₹69,100)
जूनियर पुस्तकालय सहायकपे लेवल-3 (₹21,700 – ₹69,100)

IIT BHU Non Teaching Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ25 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि01 अक्टूबर 2026 (Extended)
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि01 अक्टूबर 2026

IIT BHU Non Teaching Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

जूनियर अधीक्षक, जूनियर तकनीशियन (विभिन्न ग्रुप), सहायक अभियंता, जूनियर इंजीनियर, जूनियर पुस्तकालय सहायक, जूनियर अनुवाद अधिकारी पदों में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://iitbhu.ac.in/recruitment_nf में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आपको Non Faculty Recruitment सेक्शन के Advertisement No.: 03/2026-27 (English / Hindi) में क्लिक करके विज्ञापन को पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको समर्थ पोर्टल के Apply Online में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में सही जानकारी को भर कर सबमिट करना है
  • आवेदन करने से पूर्व सर्वप्रथम आपको New Registration में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए महत्वपूर्ण लिंक सेक्शन में Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

आवश्यक सूचना

IIT BHU Non Teaching Vacancy 2026 में आवेदन करने के 07 दिन के भीतर डाउनलोड किए गए आवेदन फॉर्म के प्रिंटआउट पर हस्ताक्षर करके और साथ में अपने सभी शैक्षणिक, अनुभव और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित कॉपियां संलग्न करके लिफाफे के ऊपर स्पष्ट शब्दों में “Application for the post of ____________” लिख कर नीचे दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक द्वारा भेजना है।

पता: कुलसचिव, गैर-शिक्षण भर्ती प्रकोष्ठ, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिंदू विश्वविद्यालय), वाराणसी – 221005 (उत्तर प्रदेश)

IIT BHU Non Teaching Vacancy 2026: चयन प्रक्रिया।

IIT BHU Non Teaching Vacancy 2026: अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाता है:

चरणपरीक्षा / प्रक्रिया का नामविवरण
प्रथम चरणआवेदनों की शॉर्टलिस्टिंगशैक्षणिक योग्यता, अंक प्रतिशत और कार्य अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।
द्वितीय चरणलिखित परीक्षापद से संबंधित विषय ज्ञान, रीजनिंग, सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी/हिंदी भाषा की दक्षता जांचने हेतु।
तृतीय चरणस्किल टेस्ट / ट्रेड टेस्टतकनीकी और कंप्यूटर आधारित पदों के लिए प्रैक्टिकल टेस्ट और कंप्यूटर टाइपिंग/दक्षता परीक्षा (केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का)।
चतुर्थ चरणसाक्षात्कारकेवल ग्रुप-B के प्रशासनिक या उच्च-स्तरीय पदों के लिए (आवश्यकतानुसार)।
अंतिम चरणदस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकलअंतिम चयन से पहले सभी मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन और मेडिकल फिटनेस की जांच।

IIT BHU Non Teaching Vacancy 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download Date Extended NoticeClick Here
Download NotificationEnglish | Hindi
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

IIT BHU Non Teaching Vacancy 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. IIT BHU Non Teaching Vacancy 2026 के लिए आवेदन तिथियां क्या हैं?

Ans: IIT BHU Non-Teaching भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर 2026 है।

Q2. IIT BHU Non Teaching Vacancy 2026 के लिए आयु सीमा क्या निर्धारित की गयी है?

Ans: विभिन्न पदों के अनुसार आयु सीमा 27 वर्ष से 40 वर्ष के बीच तय की गई है। इसमें जूनियर तकनीशियन के लिए अधिकतम 27 वर्ष, जूनियर अधीक्षक और जूनियर इंजीनियर के लिए 35 वर्ष तथा सहायक अभियंता के लिए 40 वर्ष रखी गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी मिलेगी।

Q3. IIT BHU Non Teaching Vacancy 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

Ans: अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भिन्न है, जिसमें न्यूनतम 55% अंकों के साथ स्नातक B.Sc, B.E./B.Tech, संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा या B.Lib.I.Sc. की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही कुछ प्रशासनिक और तकनीकी पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में 2 से 8 वर्ष का अनुभव भी मांगा गया है।

Q4. IIT BHU Non Teaching Vacancy 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: चयन प्रक्रिया में सबसे पहले आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी, जिसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और पद के अनुसार ट्रेड या स्किल टेस्ट देना होगा। अंत में मूल दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

Q5. IIT BHU Non Teaching Vacancy 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: 7वें वेतन आयोग के अनुसार अलग-अलग पदों के लिए वेतनमान अलग निर्धारित किया गया है, जिसमें पे लेवल-3 (जूनियर तकनीशियन/लाइब्रेरी असिस्टेंट) का मूल वेतन ₹21,700 से ₹69,100, पे लेवल-6 (जूनियर अधीक्षक/जेई/अनुवाद अधिकारी) का मूल वेतन ₹35,400 से ₹1,12,400 तथा पे लेवल-8 (सहायक अभियंता) का मूल वेतन ₹47,600 से ₹1,51,100 प्रतिमाह है, और इसके साथ महंगाई भत्ता तथा अन्य सरकारी भत्ते भी मिलते हैं।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment