UPSC ESE Recruitment 2026: इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (IES) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू।

UPSC ESE Recruitment 2026

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियर (सिविल / मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन) पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है। विभाग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार सम्बंधित विषय में इंजीनियरिंग पास या अपीयरिंग अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से 06 अक्टूबर 2026 तक आवेदन फॉर्म सबमिट कर सकेंगे।

यह परीक्षा भारत सरकार के विभिन्न तकनीकी विभागों एवं मंत्रालयों में प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। इसे सामान्य भाषा में IES (Indian Engineering Services) के नाम से भी जाना जाता है।

इस लेख में UPSC ESE Recruitment 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

UPSC ESE Recruitment 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
भर्ती निकाय (Recruiting Body)संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
विज्ञापन संख्या (Advt No.)02/2027
परीक्षा का नाम (Exam Name)इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2026
पद का नाम (Post Name)इंजीनियर (सिविल / मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन)
इंजीनियरिंग शाखाएं (Branches)सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन
कुल पदों की संख्या (Total Posts)480 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)संबंधित ब्रांच में B.E. / B.Tech
आयु सीमा (Age Limit)21 वर्ष से 30 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)16 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)06 अक्टूबर 2026 (शाम 6.00PM)
चयन प्रक्रिया (Selection Process)प्रारंभिक परीक्षा,मुख्य परीक्षा & साक्षात्कार
वेतनमान (Pay Scale)लेवल -10 (₹56,100 – ₹1,77,500)
नौकरी का स्थान (Job Location)ऑल इंडिया
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटupsc.gov.in

UPSC ESE Recruitment 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

UPSC ESE Recruitment 2026 के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता का विवरण:

श्रेणीशैक्षणिक योग्यता
सिविल इंजीनियरिंगनिम्नलिखित में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:
• किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री।
• इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के सेक्शन A और B परीक्षा पास।
• मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग डिग्री/डिप्लोमा।
मैकेनिकल इंजीनियरिंगनिम्नलिखित में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:
• किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री।
• इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के सेक्शन A और B परीक्षा पास।
• मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग डिग्री/डिप्लोमा।
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंगनिम्नलिखित में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:
• किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री।
• इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के सेक्शन A और B परीक्षा पास।
• मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग डिग्री/डिप्लोमा।
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशननिम्नलिखित में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:
• मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिग्री।
• IETE की ग्रेजुएट मेंबरशिप परीक्षा या AESI/IERE (लंदन) परीक्षा पास।
• विशेष पद हेतु: M.Sc. (वायरलेस कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडियो फिजिक्स/इंजीनियरिंग) (इंडियन नेवल आर्मामेंट सर्विस & इंडियन रेडियो रेगुलेटरी सर्विस हेतु)।

UPSC ESE Recruitment 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणीआवेदन शुल्क
General / OBC / EWS₹200/-
SC / ST / PHनिःशुल्क
सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारनिःशुल्क

2. वेतनमान (Salary) 

UPSC ESE Recruitment 2026 के लिए निर्धारित वेतनमान का विवरण:

पद श्रेणीवेतन स्तरमूल वेतनअनुमानित कुल वेतन
ग्रुप ‘A’ पदपे लेवल – 10₹56,100₹85,000 – ₹1,00,000
ग्रुप ‘B’ पदपे लेवल – 8₹47,600₹70,000 – ₹80,000

UPSC ESE Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ16 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि06 अक्टूबर 2026 शाम 6.00 PM तक।
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि06 अक्टूबर 2026 शाम 6.00 PM तक।
प्रारम्भिक परीक्षा की तिथि31 जनवरी 2027
मुख्य परीक्षा की तिथि18 जून 2026

UPSC ESE Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

इंजीनियर (सिविल / मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन) पदों में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  https://www.upsc.gov.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Examination सेक्शन के Active Examination में क्लिक करना है। और Engineering Services (Preliminary) Examination, 2027 – Download Notification में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Online Recruitment Application(ORA) में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में सही जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको Create Account सेक्शन में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • आप Universal Registration में क्लिक करके OTR (One Time Registration) कर सकते हैं जो हमेशा के लिए वैद्य होगा।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

UPSC ESE Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया।

UPSC ESE Recruitment 2026: अभ्यर्थियों का अंतिम चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाता है:

चरणपरीक्षा का नाम
प्रथम चरणप्रारंभिक परीक्षा
द्वितीय चरणमुख्य परीक्षा
तृतीय चरणसाक्षात्कार
अंतिम चयनमेरिट सूची

UPSC ESE Recruitment 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

UPSC ESE Recruitment 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. UPSC ESE Recruitment 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने की लिंक 16 सितम्बर 2026 से लेकर 06 अक्टूबर 2026 शाम 06.00PM तक एक्टिवेट रहेगी।

Q2. UPSC ESE Recruitment 2026 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

Ans: इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जनवरी 2027 के अनुसार की जाएगी।

Q3. UPSC ESE Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

Ans: भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से सम्बंधित ट्रेड/विषय (इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल / सिविल / इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलीकम्यूनिकेशन) में इंजीनियरिंग पास होना अनिवार्य है।

Q4. UPSC ESE Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा जारी भर्ती इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2026 के लिए चयन प्रक्रिया में विभाग द्वारा आयोजित चरण (प्रारम्भिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और फिर साक्षात्कार) द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।

Q5. UPSC ESE Recruitment 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: UPSC ESE Recruitment 2026 के लिए निर्धारित वेतनमान मुख्यतः पदों की श्रेणियों के आधार पर दिया जायेगा। जिसमे ग्रुप ‘A’ पद के लिए पे लेवल – 10 के तहत संभावित कुल वेतनमान ₹85,000 – ₹1,00,000 प्रति माह और ग्रुप ‘B’ पद के लिए पे लेवल -8 के तहत संभावित कुल वेतनमान ₹70,000 – ₹80,000 प्रति माह दी जाएगी।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment