SSC CPO SI CAPF Bharti 2026: दिल्ली पुलिस और CAPF में सब-इंस्पेक्टर पदों में भर्ती।

SSC CPO SI CAPF Bharti 2026

कर्मचारी चयन आयोग केंद्रीय पुलिस संगठन (SSC CPO) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सम्बंधित पद में स्नातक डिग्री पास छात्र इसमें ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की लिंक 10 सितम्बर 2026 से लेकर 30 सितम्बर 2026 रात्रि 11.00 PM तक एक्टिवेट रहेगी।

विभाग द्वारा SSC CPO SI CAPF Bharti 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकरी (जैसे – आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान और आवेदन कैसे करें) विस्तार से दी गयी है। अतः फॉर्म भरने के पहले समस्त जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

SSC CPO SI CAPF Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
भर्ती संस्था (Recruiting Body)कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
पद का नाम (Post Name)सब-इंस्पेक्टर
कुल पदों की संख्या (Total Posts)1871 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)स्नातक (Graduation)
आयु सीमा (Age Limit)20 वर्ष से 25 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)10 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)30 सितम्बर 2026 रात्रि 11.00 PM
चयन प्रक्रिया (Selection Process)CBT-1 + CBT-2 +PST/PET
नौकरी का स्थान (Job Location)ऑल इंडिया
वेतनमान (Pay Scale)पे लेवल-6 (₹35,400 – ₹1,12,400 + अन्य केंद्रीय भत्ते)
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटsss.gov.in

Category Wise Vacancy

SSC CPO SI CAPF Bharti 2026
SSC CPO SI CAPF Bharti 2026

SSC CPO SI CAPF Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख (01 अगस्त 2026) के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

SSC CPO SI CAPF Bharti 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का विवरण:

  • अनिवार्य डिग्री (सभी पदों के लिए): अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय (Arts, Science, Commerce आदि) में स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • विशेष शर्त (केवल दिल्ली पुलिस SI – पुरुष उम्मीदवारों के लिए): दिल्ली पुलिस में सब-इस्पेक्टर (पुरुष) पद के लिए उम्मीदवार के पास LMV (कार और मोटरसाइकिल) का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है (यह फिजिकल टेस्ट/PST के समय दिखाना होता है)।

नोट: CAPFs (BSF, CRPF, CISF, ITBP, SSB) के पदों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता नहीं है।

SSC CPO SI CAPF Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क
General / OBC / EWS₹100/-
All Category femaleनिःशुल्क
SC / STनिःशुल्क

2. वेतनमान (Salary) 

SSC CPO SI CAPF Bharti 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

पद का नामवेतनमान
उप-निरीक्षक (जीडी) – सी.ए.पी.एफ.पे लेवल-6 (रु. 35,400 – रु. 1,12,400/-)
उप-निरीक्षक (कार्यकारी) – (पुरुष/महिला) दिल्ली पुलिसपे लेवल-6 (रु. 35,400 – रु. 1,12,400/-)
उप-निरीक्षक (अग्निशमन/फायर) – (पुरुष) सी.आई.एस.एफ.पे लेवल-6 (रु. 35,400 – रु. 1,12,400/-)

SSC CPO SI CAPF Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियां।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ10 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि30 सितम्बर 2026 (रात्रि -11.00PM)
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि01 अक्टूबर 2026
आवेदन त्रुटि में सुधार की तिथि08-10 अक्टूबर 2026

SSC CPO SI CAPF Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

सब-इंस्पेक्टर (SI) पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Notice Boards सेक्शन में Notice of Sub-Inspector in Delhi Police and Central Armed Police Forces Examination, 2026 में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Login/Register में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में सही जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
  • आवेदन करने से पूर्व सर्वप्रथम आपको Register New (One Time Registration) में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

SSC CPO SI CAPF Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

SSC CPO SI CAPF Bharti 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया निम्न लिखित चरणों में संपन्न होती है:

चरणपरीक्षा का नाममुख्य विवरण
चरण 1पेपर-1 (CBT)इसमें रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, गणित और अंग्रेजी से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं।
(प्रत्येक सेक्शन के लिए 15 मिनट मिलेंगे)
चरण 2पेपर-2 (CBT)इसमें रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, गणित और अंग्रेजी से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं।
(प्रत्येक सेक्शन के लिए 20 मिनट मिलेंगे)
चरण 3शारीरिक परीक्षा (PET / PST)PST: शारीरिक मापदंड (लंबाई और सीने का माप)।
PET: शारीरिक दक्षता (दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और गोला फेंक)।
चरण 4चिकित्सा परीक्षण एवं दस्तावेज़ सत्यापनउम्मीदवारों की शारीरिक एवं मानसिक योग्यता जांचने के लिए मेडिकल टेस्ट और प्रमाण पत्रों की जाँच होती है।
SSC CPO SI CAPF Bharti 2026

SSC CPO SI CAPF Bharti 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

SSC CPO SI CAPF Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. SSC CPO SI CAPF Bharti 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) में ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 10 सितम्बर 2026 से लेकर 30 सितम्बर 2026 रात्रि 11.00 PM तक एक्टिवेट रहेगी।

Q2. SSC CPO SI CAPF Bharti 2026 के लिए आयु सीमा क्या रखी गई है?

Ans: न्यूनतम आयु 20 वर्ष है। अधिकतम आयु अधिकांश पदों के लिए 25 वर्ष तथा आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख (01 अगस्त 2026) के आधार पर की जाएगी।

Q3. SSC CPO SI CAPF Bharti 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

Ans: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा, दिल्ली पुलिस में उप-निरीक्षक (पुरुष) के पद के लिए हल्का मोटर वाहन (LMV – Driving License) भी अनिवार्य होता है।

Q4. SSC CPO SI CAPF Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से 4 चरणों में होती है:

  • प्रथम चरण – पेपर-1 (CBT)
  • द्वितीय चरण – पेपर-2 (CBT)
  • तृतीय चरण – शारीरिक परीक्षा (PST / PET)
  • चतुर्थ चरण – चिकित्सा परीक्षण एवं दस्तावेज़ सत्यापन

Q5. SSC CPO SI CAPF Bharti 2026 के तहत कौन-कौन से Posts आते हैं?

Ans: SSC CPO भर्ती 2026 के अंतर्गत निम्नलिखित पद आते हैं:

  • उप-निरीक्षक (कार्यकारी) – दिल्ली पुलिस (पुरुष/महिला)
  • उप-निरीक्षक (जीडी) – सी.ए.पी.एफ. (CAPFs – BSF, CISF, CRPF, ITBP, SSB)
  • उप-निरीक्षक (फायर/अग्निशमन) – सी.आई.एस.एफ. (पुरुष)

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Q6. SSC CPO SI CAPF Bharti 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: SSC CPO भर्ती 2026 के अंतर्गत आने वाले सभी पदों के लिए पे लेवल-6 लागू होता है, जिसके तहत मूल वेतन (Basic Pay) रुपये 35,400 से रुपये 1,12,400/- के बीच होता है।

Leave a Comment