
केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती – CSBC) ने बिहार पुलिस विशेष शाखा के अंतर्गत कांस्टेबल (सामान्य संवर्ग) के कुल 83 पदों पर सीधी भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें सामान्य पुलिस सिपाही भर्ती की तरह शारीरिक दक्षता परीक्षा (जैसे दौड़, ऊंची कूद या गोला फेंक) शामिल नहीं है। यहाँ चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण (केवल नाप-जोख) के आधार पर किया जाता है।
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर 05 मार्च 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन सबमिट कर सकते हैं। CSBC Bihar Police Constable Bharti 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।
CSBC Bihar Police Constable Bharti 2026: भर्ती विवरण।
| विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
|---|---|
| भर्ती संस्था (Recruiting Body) | केन्द्रीय चयन पर्षद (CSBC) |
| विज्ञापन संख्या (Notification No.) | 01/2026 |
| पद का नाम (Post Name) | सिपाही सामान्य (विशेष शाखा – सामान्य संवर्ग) |
| कुल पदों की संख्या (Total Posts) | 83 पद |
| शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria) | 10+2 (इंटरमीडिएट) पास |
| आयु सीमा (Age Limit) | 18 वर्ष से 25 वर्ष तक |
| आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date) | 06 फरवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date) | 05 मार्च 2026 |
| परीक्षा तिथि (Exam Date) | 24 जून 2026 |
| चयन प्रक्रिया (Selection Process) | लिखित परीक्षा & शारीरिक मानक परीक्षण |
| नौकरी का स्थान (Job Location) | बिहार |
| वेतनमान (Pay Scale) | ₹21,700 – ₹69,100/- (पे लेवल-3) |
| आवेदन प्रक्रिया (Apply Process) | ऑनलाइन |
| ऑफिसियल वेबसाइट | csbc.bihar.gov.in |
CSBC Bihar Police Constable Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।
केन्द्रीय चयन पर्षद (CSBC) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।
1. आयु सीमा (Age Limit)
- आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक की अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गयी है।
- उम्र में छूट (Age Relaxation) – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।
2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
CSBC Bihar Police Constable Bharti 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का विवरण:
| योग्यता मानदंड | विवरण / शर्तें |
| राष्ट्रीयता | आवेदक का भारत का नागरिक होना अनिवार्य है। |
| शैक्षणिक योग्यता | मान्यता प्राप्त बोर्ड/परिषद से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण। |
| शारीरिक मापदंड (PST) | • ऊंचाई: पुरुष (UR/BC) – 165 सेमी, पुरुष (EBC/SC/ST) – 160 सेमी, महिला (सभी वर्ग) – 155 सेमी • छाती (केवल पुरुष): UR/BC/EBC – 81-86 सेमी, SC/ST – 79-84 सेमी • वजन (केवल महिला): न्यूनतम 48 किग्रा होना आवश्यक है। |
CSBC Bihar Police Constable Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।
केन्द्रीय चयन पर्षद (CSBC) द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।
1. फॉर्म फीस (Application Fee)
| श्रेणी (Category) | आवेदन शुल्क |
| General / OBC / EWS | ₹100/- |
| Other State | ₹100/- |
| SC / ST | ₹100/- |
2. वेतनमान (Salary)
CSBC Bihar Police Constable Bharti 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:
- पे लेवल : पे लेवल – 3
- मूल वेतनमान : ₹21,700 से ₹69,100/-
- शुरुआती मूल वेतन : ₹21,700/- प्रति माह
- महंगाई भत्ता : राज्य सरकार के लागू नियमों के अनुसार
- अन्य भत्ते एवं सुविधाएं: जैसे – मकान किराया भत्ता (HRA),चिकित्सा भत्ता,यात्रा भत्ता etc..
- अनुमानित कुल शुरुआती वेतन : लगभग ₹30,000 से ₹35,000/- प्रति माह
CSBC Bihar Police Constable Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि।
| ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 06 फरवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 05 मार्च 2026 |
| परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 05 मार्च 2026 |
| परीक्षा तिथि | 24 जून 2026 |
| एडमिट कार्ड उपलब्धता | 05 सितम्बर 2026 |
CSBC Bihar Police Constable Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
सिपाही सामान्य (विशेष शाखा – सामान्य संवर्ग) पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://csbc.bih.nic.in/Default.htm में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –
- सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
- यहाँ आपको Bihar Police सेक्शन में क्लिक करना है।
- अब आप For the Post of CSBC Bihar Police Constable Special Branch Recruitment 2026 (Advt. No. 01/2026) में क्लिक करके आप विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Online Application में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में सही जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
- आवेदन करने से पूर्व सर्वप्रथम आपको New Registration (One Time Registration) में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
- अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
- आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
- विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
- फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।
CSBC Bihar Police Constable Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।
CSBC Bihar Police Constable Bharti 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया निम्न लिखित चरणों में संपन्न होती है:
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
- दस्तावेज़ सत्यापन
- चिकित्सीय जांच
- अंतिम मेरिट सूची
CSBC Bihar Police Constable Bharti 2026: Important Link
| Download Admit Card | Click Here |
| Download Exam City | Click Here |
| Download Exam Notice | Click Here |
| Apply Online | Click Here |
| Download Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।
CSBC Bihar Police Constable Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. CSBC Bihar Police Constable Bharti 2026 के लिए Online Application Date क्या है?
Ans: Online Registration 06 फरवरी 2026 से शुरू होकर Apply करने की Last Date 05 मार्च 2026 है।
Q2. CSBC Bihar Police Constable Bharti 2026 के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?
Ans: चयन लिखित परीक्षा (पेपर-1 और पेपर-2), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सीय जांच के आधार पर किया जाता है।
Q3. इस भर्ती में न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?
Ans: न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। अधिकतम आयु सामान्य वर्ग के लिए 25 वर्ष, BC/EBC (पुरुष) के लिए 27 वर्ष, BC/EBC (महिला) के लिए 28 वर्ष और SC/ST के लिए 30 वर्ष रखी गई है।
Q4. CSBC Bihar Police Constable Bharti 2026 में कुल कितने पद हैं?
Ans: इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 83 पद निकाले गए हैं।
Q5. क्या इसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) जैसे दौड़, ऊंची कूद या गोला फेंक होता है?
Ans: नहीं, विशेष शाखा कांस्टेबल में केवल शारीरिक मानक परीक्षण (PST) होता है, जिसमें ऊंचाई, छाती और वजन की माप की जाती है। इसमें दौड़ या PET परीक्षा नहीं होती।
📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!
Join WhatsApp ChannelQ6. CSBC Bihar Police Constable Bharti 2026 का वेतनमान (Salary) कितना है?
Ans: इसका वेतनमान पे लेवल-3 के तहत ₹21,700 से ₹69,100/- है। शुरुआती अनुमानित वेतन भत्तों के साथ ₹30,000 से ₹35,000/- प्रति माह तक बनता है।