RVUNL JE Recruitment 2026: 2005 जूनियर इंजीनियर और अन्य पदों में बम्फर भर्ती।

RVUNL JE Recruitment 2026

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा RVUNL JE Recruitment 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।बिजली विभाग में कनिष्ठ अभियंता और अन्य पदों के 2005 पदों पर बंपर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 05 अगस्त 2026 से लेकर 25 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से बिजली विभाग में कनिष्ठ अभियंता पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस लेख में RVUNL JE Recruitment 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

RVUNL JE Recruitment 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL)
पद का नाम (Post Name)कनिष्ठ अभियंता / Junior Engineer (JE)
और अन्य पद
कुल पदों की संख्या (Total Posts)2005 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)BE/BTech सम्बंधित ट्रेड से
आयु सीमा (Age Limit)21 वर्ष से 40 वर्ष
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)05 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)25 अगस्त 2026
नौकरी का स्थान (Job Location)राजस्थान (Rajasthan)
चयन प्रक्रिया (Selection Process)CBT & DV
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटenergy.rajasthan.gov.in

और पढ़े – सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव / इंजीनियर पदों के लिए आवेदन पत्र जारी, जल्दी करें आवेदन।

RVUNL JE Recruitment 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट (Age Relaxation) – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 3 से 15 वर्ष तक की विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

RVUNL JE Recruitment 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) का विवरण:

  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित ट्रेड/इंजीनियरिंग शाखा (जैसे – Mechanical/Electrical/Civil etc.) में 4 वर्षीय B.E. / B.Tech डिग्री होनी आवश्यक है।
पद का नाम (Post Name)पदों की संख्याआवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
JEN-I (Electrical)727संबंधित शाखा (Electrical Engineering) में BE / B.Tech
JEN-I (Mechanical)110संबंधित शाखा (Mechanical Engineering) में BE / B.Tech
JEN-I (Civil)32संबंधित शाखा (Civil Engineering) में BE / B.Tech
Junior Accountant371वाणिज्य में स्नातक (B.Com) या BBA या CA/CMA / M.Com के साथ कम्प्यूटर सर्टिफिकेट (RSCIT/O-Level/DCA)
Junior Assistant / JA / CA Commercial Assistant-II765किसी भी विषय में स्नातक (Graduation Degree) + कम्प्यूटर कोर्स/सर्टिफिकेट (RSCIT / O-Level / COPA)

RVUNL JE Recruitment 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

  • फॉर्म फीस (Application Fee) –
श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क (Application Fee)
सामान्य वर्ग / अन्य राज्य (General / Other State Candidates)₹ 1,000/-
ईडब्ल्यूएस / बीसी / एमबीसी / एससी / एसटी (EWS / BC / MBC / SC / ST)₹ 500/-
दिव्यांगजन / सहरिया (PwBD / Saharias)₹ 500/-

वेतनमान (Salary) 

RVUNL JE Recruitment 2026 के अंतर्गत पदों के अनुसार वेतन (Salary Structure) का विवरण निम्नानुसार दिया गया है:

पद का नामप्रोबेशन पीरियड वेतन प्रोबेशन के बाद बेसिक पेअनुमानित इन-हैंड सैलरी
JEN-I (Electrical / Mechanical / Civil)₹ 23,700/- प्रति माह₹ 33,800/-₹ 48,000 – ₹ 53,000/-
Junior Accountant₹ 23,700/- प्रति माह₹ 33,800/-₹ 48,000 – ₹ 53,000/-
Junior Assistant / Commercial Assistant-II₹ 14,600/- प्रति माह₹ 20,800/-₹ 28,000 – ₹ 32,000/-

RVUNL JE Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ (Apply Online Start)05 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date to Apply)25 अगस्त 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि25 अगस्त 2026
परीक्षा तिथि (Exam Date)जल्द घोषित होगी

RVUNL JE Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

कनिष्ठ अभियंता और अन्य पदों में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://energy.rajasthan.gov.in/home में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आपको Rajasthan RVUNL for JE, Junior Accountant & Junior Assistant/ Commercial Assistant-II में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं ,साथ ही ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको Click Here For New Registration सेक्शन में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login for Already Registered Candidates  सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

RVUNL JE Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया।

RVUNL JE Recruitment 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया (Selection Process) 3 प्रमुख चरणों में संपन्न होती है:

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • टाइपिंग टेस्ट (Phase-II): केवल Junior Assistant / Commercial Assistant-II पद के लिए हिंदी व अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट।
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification – DV)
  • मेडिकल जांच (Medical Exam)

RVUNL JE Recruitment 2026: Important Link

Apply OnlineClick Here
Download NotificationJE | Junior Accontant & Junior Assistant / Commercial Assistant-II
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

RVUNL JE Recruitment 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. RVUNL Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होने और अंतिम तिथि क्या है?

Ans: ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि 05/08/2026 है तथा अंतिम तिथि 25/08/2026 तय की गई है।

Q2. RVUNL JE (कनिष्ठ अभियंता) पद के लिए क्या योग्यता मांगी गई है?

Ans: अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड (Electrical, Mechanical, Civil आदि) में BE / B.Tech की डिग्री होनी अनिवार्य है।

Q3. इस भर्ती के तहत कुल कितने पदों पर नोटिफिकेशन जारी हुआ है?

Ans: RVUNL द्वारा विभिन्न पदों पर कुल 2005 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है।

Q4. इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

Ans: सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क ₹1,000/- है, जबकि राजस्थान के आरक्षित वर्गों (EWS/OBC/MBC/SC/ST/PwD) के लिए शुल्क ₹500/- रखा गया है।

Q5. परीक्षा में ऋणात्मक अंकन (Negative Marking) होगा या नहीं?

Ans: हाँ, ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT) में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए नियमानुसार नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

3 thoughts on “RVUNL JE Recruitment 2026: 2005 जूनियर इंजीनियर और अन्य पदों में बम्फर भर्ती।”

Leave a Comment