Railway Technician Bharti 2026: 6557 पदों में बम्फर भर्ती,जल्दी करें आवेदन।

Railway Technician Bharti 2026

Railway Technician Bharti 2026: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने विज्ञापन संख्या CEN 02/2026 के तहत तकनीशियन (Technician Grade 1 Signal और Technician Grade 3) के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है।

इस लेख में हम आपको विभाग द्वारा जारी अधिसूचना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों जैसे आवेदन तिथि, शैक्षणिक योग्यता, सैलरी की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएंगे।

Railway Technician Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
पद का नाम (Post Name)Technician Grade 1 Signal & Grade 3
कुल पदों की संख्या (Total Posts)6557+ पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)ITI, 12th (PCM), B.Sc, Diploma या B.Tech
आयु सीमा (Age Limit)18 वर्ष से 33 वर्ष
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)29 जुलाई 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)CBT Exam, Document Verification, Medical Test
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटrrbapply.gov.in

Railway Technician Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

आयु सीमा (Age Limit)

  • Technician Grade 1 (Signal): न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 33 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • Technician Grade 3 (All Trades): न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट (Age Relaxation): विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 3 से 15 वर्ष तक की विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।
  • विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • Technician Grade 1 (Signal): इच्छुक अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से B.Sc (Physics / Electronics / Computer Science / Information Technology / Instrumentation) या Engineering Diploma / B.Tech (Electrical / Electronics / Information Technology / Computer Science / Instrumentation Streams) होना अनिवार्य है।
  • Technician Grade 3 (Trades): 10वीं (Matriculation) उत्तीर्ण होने के साथ-साथ संबंधित ट्रेड (जैसे Fitter, Electrician, Welder, Machinist, Turner आदि) में NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI Certificate होना अनिवार्य है।
  • Technician Grade 3 (S&T Trade): 10+2 (12वीं कक्षा) Physics और Mathematics विषयों के साथ उत्तीर्ण।

और पढ़े – यहाँ देखें Railway Technician 2026 का सम्पूर्ण Syllabus/पाठ्यक्रम।

Railway Technician Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

  • फॉर्म फीस (Application Fee)
श्रेणीपरीक्षा शुल्क
General/ OBC/EWS500/-
SC/ST/PH/Female250/-
NOTE: अभ्यर्थियों के CBT I  परीक्षा में शामिल होने पर विभाग द्वारा UR/OBC/EWS श्रेणी को 400/- और SC / ST / PH / Female श्रेणी को 250/- रिफंड स्वरुप अभ्यर्थियों द्वारा पेमेंट किये गए बैंक खाते में ही वापिस दिया जायेगा।
  • वेतनमान (Salary) –  रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा टेक्नीशियन के पदों पर 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के तहत आकर्षक सैलरी और भत्ते दिए जाते हैं:
विवरण (Details)Technician Grade 1 (Signal)Technician Grade 3
Pay Level (7th CPC)Level-5Level-2
Basic Pay (मूल वेतन)₹29,200/- प्रतिमाह₹19,900/- प्रतिमाह
In-Hand Salary (अनुमानित)₹42,000 – ₹48,000/-₹30,000 – ₹35,000/-

Railway Technician Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

Technician Grade 1 Signal & Grade 3 जैसे पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbapply.gov.in/#/auth/landing में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Latest Updates सेक्शन में Technician Grade 1 Signal & Grade 3 का ऑफिसियल अधिसूचना(Advertisement ) को ध्यानपूर्वक पढ़ सकतें हैं।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको Create An Account सेक्शन में जाकरअपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login in सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

Railway Technician Bharti 2026: चयन प्रक्रिया

Railway Technician Bharti 2026 के अंतर्गत अभ्यर्थियों का अंतिम चयन मुख्य रूप से तीन चरणों में पूरा किया जाता है:

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT – Computer Based Test)
  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification – DV)
  • चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination)

Railway Technician Bharti 2026: Important Link

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

Railway Technician Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. RRB Technician 2026 के लिए कौन-कौन से अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं?

Ans: यदि आपने 10वीं पास करने के बाद संबंधित ट्रेड में ITI किया है, या फिर 12वीं PCM (Physics & Maths) से की है, तो आप Technician Grade 3 के पदों के लिए पात्र हैं। इसके अलावा, B.Sc, Engineering Diploma या B.Tech धारक अभ्यर्थी Technician Grade 1 (Signal) के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Q2. क्या RRB Technician भर्ती में Negative Marking होती है?

Ans: हाँ, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) का प्रावधान होता है। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर उस प्रश्न के कुल अंक का 1/3 अंक काट लिया जाएगा।

Q3. RRB Technician परीक्षा की भाषा क्या होगी?

Ans: यह परीक्षा बहुभाषी (Multilingual) होती है। अभ्यर्थी हिंदी और अंग्रेजी के अलावा अपनी चुनी हुई क्षेत्रीय भाषा (जैसे बंगाली, मराठी, तमिल, गुजराती, उड़िया आदि) में भी परीक्षा दे सकते हैं।

Q4. क्या 12th PCM वाले छात्र RRB Technician का फॉर्म भर सकते हैं?

Ans: जी हाँ, 12वीं (Physics और Mathematics विषय) से उत्तीर्ण छात्र Technician Grade 3 (S&T Trade) के पदों के लिए आवेदन करने हेतु पूरी तरह योग्य हैं।

Q5. आवेदन शुल्क में से कितनी राशि वापस (Refund) होती है?

Ans: UR / OBC / EWS वर्ग के पुरुषों को ₹500 में से ₹400 रिफंड किए जाते हैं। वहीं SC / ST / PwBD / महिला / ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को पूरे ₹250 रिफंड कर दिए जाते हैं। ध्यान रहे कि रिफंड केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को मिलता है जो CBT परीक्षा में शामिल (Appear) होते हैं।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment