NTPC NSPCL Recruitment 2026: सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर व ऑफिसर पदों पर भर्ती।

NTPC NSPCL Recruitment 2026

एनटीपीसी – सेल पावर कंपनी लिमिटेड (NSPCL) ने ने इंजीनियरिंग, एचआर और लॉ क्षेत्र के अनुभवी पेशेवरों के लिए एक शानदार अवसर प्रदान किया है। वर्ष 2026 की इस नई भर्ती अधिसूचना के माध्यम से विभिन्न विभागों में सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर और सीनियर असिस्टेंट ऑफिसर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जा रही है।

विभाग द्वारा जारी भर्ती NTPC NSPCL Recruitment 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है:

NTPC NSPCL Recruitment 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)एनटीपीसी – सेल पावर कंपनी लिमिटेड (NSPCL)
विज्ञापन संख्या (Notification No.)01/2026
पद का नाम (Post Name)सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर एवं सीनियर असिस्टेंट ऑफिसर
कुल पदों की संख्या (Total Posts)17 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)संबंधित विषय में B.E./B.Tech / LLB / MBA / PG Diploma
आयु सीमा (Age Limit)अधिकतम 32 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)07 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)22 सितम्बर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)ऑनलाइन सिलेक्शन टेस्ट & साक्षात्कार
वेतनमान (Pay Scale)₹40,000 – ₹1,40,000 (E1 ग्रेड – IDA पैटर्न)
नौकरी का स्थान (Job Location)संपूर्ण भारत (NSPCL के पावर प्लांट्स, प्रोजेक्ट्स व कार्यालय – जैसे भिलाई, दुर्गापुर, राउरकेला आदि)
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटnspcl.co.in

NTPC NSPCL Recruitment 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

एनटीपीसी – सेल पावर कंपनी लिमिटेड (NSPCL) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु निर्धारित नहीं की गयी है।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

NTPC NSPCL Recruitment 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का विवरण:

पद का नामशैक्षणिक योग्यताअनुभव
सीनियर असिस्टेंट ऑफिसर (HR)• किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ कम से कम 2 वर्ष की फुल-टाइम पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री / पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा / मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (मानव संसाधन / औद्योगिक संबंध / कर्मी प्रबंधन में विशेषज्ञता के साथ) या सोशल वर्क में मास्टर्स डिग्री पास।
• कंप्यूटर का ज्ञान होना अनिवार्य है।
• कानून में डिग्री होना वांछनीय है।
• किसी प्रतिष्ठित संस्थान में मानव संसाधन / कर्मी एवं प्रशासन मामलों में योग्यता प्राप्त करने के बाद न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव।

• मुख्य रूप से इनमें से किसी क्षेत्र में अनुभव होना चाहिए: नीति वकालत, औद्योगिक संबंध, भर्ती एवं पदोन्नति, जनशक्ति नियोजन, प्रदर्शन मूल्यांकन प्रणाली / सामान्य प्रशासन गतिविधियां, वैधानिक अनुपालन / नीतियां और अन्य संबंधित मामले।
सीनियर असिस्टेंट ऑफिसर (Law)
किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ कानून में स्नातक डिग्री या समकक्ष डिग्री।

• किसी प्रतिष्ठित संस्थान में योग्यता प्राप्त करने के बाद न्यूनतम 2 वर्ष का इन-लाइन अनुभव, जिसमें मुकदमेबाज़ी संभालना, अनुबंधों और कानूनी दस्तावेजों का मसौदा तैयार करना व जांचना, कानूनी राय देना, मध्यस्थता एवं विवाद समाधान, वैधानिक व नियामक अनुपालन शामिल हो।

• वकीलों और नियामक प्राधिकरणों के साथ समन्वय तथा कानूनी मामलों में सलाह देने का अनुभव होना चाहिए।

• पावर, इंफ्रास्ट्रक्चर, इंजीनियरिंग या मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में अनुभव रखने वालों को वरीयता दी जाएगी।
सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर (Electrical/Mechanical/C&I)किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/मैकेनिकल/प्रोडक्शन/इलेक्ट्रॉनिक्स / कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन / इंस्ट्रूमेंटेशन में बी.ई / बी.टेक डिग्री।पावर सेक्टर (कोयला, गैस, लिग्नाइट) में ऑपरेशन / मेंटेनेंस / कमीशनिंग / इरेक्शन / इंजीनियरिंग या पावर प्लांट / पावर प्रोजेक्ट के प्रासंगिक अनुशासन में ट्रेनिंग अवधि (यदि कोई हो) सहित न्यूनतम 2 वर्ष का योग्यता-पश्चात कार्यपालक अनुभव।
सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर (IT)किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ सूचना प्रौद्योगिकी / कंप्यूटर साइंस / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन में बी.ई / बी.टेक डिग्री।• किसी प्रतिष्ठित संगठन में आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर, सिस्टम और ऑपरेशन्स को संभालने तथा प्रबंधित करने में ट्रेनिंग अवधि (यदि कोई हो) सहित न्यूनतम 2 वर्ष का योग्यता-पश्चात कार्यपालक अनुभव।

• इसमें नेटवर्क सुरक्षा, सॉफ्टवेयर विकास, डेटाबेस प्रबंधन और संचार प्रणालियों की देखरेख शामिल हो सकती है।

• CCNA/CCNP या समकक्ष वैध प्रमाण वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

3. श्रेणीवार पदों की संख्या (Category Wise Vacancy)

पद का नामUREWSOBCSCSTकुल पद
सीनियर असिस्टेंट ऑफिसर (HR)030001000004
सीनियर असिस्टेंट ऑफिसर (Law)010000000001
सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर (Electrical)030001000004
सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर (Mechanical)030001000004
सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर (C&I)020000000002
सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर (IT)010001000002

NTPC NSPCL Recruitment 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

एनटीपीसी – सेल पावर कंपनी लिमिटेड (NSPCL) द्वारा भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee) 

श्रेणीपरीक्षा शुल्क
General/ OBC/EWS₹300/-
SC/STनिःशुल्क
Femaleनिःशुल्क

2. वेतनमान (Salary) 

NTPC NSPCL Recruitment 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

पद का नामपे ग्रेडमूल वेतनपे स्केल
सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर एवं सीनियर असिस्टेंट ऑफिसरE1 ग्रेड₹40,000 प्रति माह₹40,000 – ₹1,40,000

NTPC NSPCL Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ07 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि22 सितम्बर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि22 सितम्बर 2026

NTPC NSPCL Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर एवं सीनियर असिस्टेंट ऑफिसर पदों में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.nspcl.co.in में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Careers सेक्शन में ADVT. 01/2026 – RECRUITMENT OF SR. ASSISTANT OFFICER / SR. ASSISTANT ENGINEER IN HR / LAW / ELECTRICAL / MECHANICAL / C&I / IT IN E1 GRADE– ADVT . 01/2026 – English में क्लिक करके ऑफिसियल अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ सकतें हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए Online Apply में क्लिक करना है।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको Applicant Login में क्लिक करके New Registration सेक्शन में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Candidate Login सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

NTPC NSPCL Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया।

NTPC NSPCL Recruitment 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में संपन्न होती है:

1. ऑल इंडिया ऑनलाइन सिलेक्शन टेस्ट

  • अभ्यर्थियों के चयन के लिए सबसे पहले एक कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी।
  • परीक्षा पैटर्न: भाग 1 – सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट : इसमें संबंधित ट्रेड (इंजीनियरिंग, एचआर, या लॉ) से जुड़े तकनीकी प्रश्न पूछे जाएंगे। भाग 2 – एग्जीक्यूटिव एप्टीट्यूड टेस्ट : इसमें जनरल अवेयरनेस, वर्बल एबिलिटी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग से संबंधित प्रश्न होंगे।
  • वेटेज: अंतिम चयन में इस ऑनलाइन टेस्ट का 85% अंक भार रहेगा।

2. व्यक्तिगत साक्षात्कार

  • ऑनलाइन टेस्ट में मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • वेटेज: अंतिम चयन में इंटरव्यू का 15% अंक भार रहेगा।

3. अंतिम मेरिट सूची

  • अंतिम चयन सूची ऑनलाइन टेस्ट (85%) और व्यक्तिगत साक्षात्कार (15%) के संयुक्त अंकों को मिलाकर तैयार की जाएगी।

4. दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षा

  • मेरिट सूची में चयनित उम्मीदवारों के मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों, जाति प्रमाण-पत्र और 2 वर्ष के कार्य अनुभव प्रमाण-पत्रों का सत्यापन किया जाएगा।
  • इसके बाद NSPCL के निर्धारित चिकित्सा मानदंडों के अनुसार मेडिकल फिटनेस टेस्ट होगा, जिसमें योग्य पाए जाने पर अंतिम नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

NTPC NSPCL Recruitment 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download SyllabusHR | IT | Law | Electrical | Mechanical
C&I
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

NTPC NSPCL Recruitment 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. NTPC NSPCL Recruitment 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: NTPC NSPCL भर्ती 2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 07 सितंबर 2026 से शुरू होकर 22 सितंबर 2026 (शाम 06:00 बजे तक) तक संचालित की गई।

Q2. NTPC NSPCL Recruitment 2026 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

Ans: इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा आवेदन की अंतिम तिथि तक 32 वर्ष रखी गई है, जिसमें आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट दी गई है।

Q3. NTPC NSPCL Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

Ans: इस पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड में न्यूनतम 60% अंकों के साथ B.E./B.Tech या संबंधित विषय में PG Degree/Diploma/MBA/LLB की डिग्री और कम से कम 2 वर्ष का प्रासंगिक कार्य अनुभव होना अनिवार्य है।

Q4. NTPC NSPCL Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन 85% वेटेज वाले ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट और 15% वेटेज वाले व्यक्तिगत साक्षात्कार में प्राप्त अंकों की संयुक्त मेरिट सूची के आधार पर किया जाता है।

Q5. NTPC NSPCL Recruitment 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को E1 ग्रेड के तहत ₹40,000 – ₹1,40,000 का वेतनमान (IDA पैटर्न) दिया जाता है, जिसमें मूल वेतन ₹40,000 प्रति माह के साथ महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं।

Q6. NTPC NSPCL Recruitment 2026 के अंतर्गत किन पदों पर भर्ती की जाएगी ?

Ans: इस भर्ती के अंतर्गत सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर एवं ऑफिसर पदों पर भर्ती की जाएगी।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment