RRB Assistant Loco Pilot Bharti 2026: 11127 असिस्टेंट लोको पायलट पदों में बम्फर भर्ती।

RRB Assistant Loco Pilot Bharti 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक बेहद शानदार अवसर है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत भारतीय रेलवे के विभिन्न ज़ोन में योग्य उम्मीदवारों को ट्रेनों के संचालन में मुख्य पायलट के सहायक के रूप में नियुक्त किया जाता है।

इस लेख में RRB Assistant Loco Pilot Bharti 2026 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जैसे—कुल पदों की संख्या, पदवार योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी आसान भाषा में मिलेगी, ताकि आप बिना किसी गलती के अपना आवेदन जमा कर सकें।

RRB Assistant Loco Pilot Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरणजानकारी
विभाग का नामरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
विज्ञापन संख्याCEN 01/2026
पद का नामअसिस्टेंट लोको पायलट (ALP)
कुल पदों की संख्या11127 पद
शैक्षणिक योग्यता• 10वीं पास + संबंधित ट्रेड में आईटीआई
• अथवा मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑटोमोबाइल में 3-वर्षीय डिप्लोमा
• अथवा सम्बंधित इंजीनियरिंग शाखा में बीई/बी.टेक डिग्री
आयु सीमा18 वर्ष से 30 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि15 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि14 जून 2026
चयन प्रक्रियाप्रारंभिक परीक्षा ➔ मुख्य परीक्षा ➔ कंप्यूटर आधारित योग्यता/साइको टेस्ट ➔ दस्तावेज सत्यापन ➔ मेडिकल परीक्षण।
नौकरी का स्थानऑल इंडिया
वेतनमानलेवल 2: मूल वेतन ₹19,900/- + भत्ते
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटrrbapply.gov.in

RRB Assistant Loco Pilot Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता / आयु सीमा की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

पद का नामन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
असिस्टेंट लोको पायलट (ALP)18 वर्ष30 वर्ष
उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे एस.सी., एस.टी., ओ.बी.सी. और पी.डब्ल्यू.डी.) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

पद का नामकुल पदशैक्षणिक योग्यता
असिस्टेंट लोको पायलट (ALP)1112710वीं पास + मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई सर्टिफिकेट।
• संबंधित ट्रेड में 3-वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा।
• मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीई/बी.टेक डिग्री।

3. श्रेणीवार पदों की संख्या (Category Wise Vacancy)

पद का नामUREWSOBCSCSTकुल पद
असिस्टेंट लोको पायलट (ALP)486010042598174691911127

4. जोनवाइज पदों की संख्या (Zone Wise Vacancy)

RRB NameUREWSOBCSCSTकुल
अहमदाबाद6214382211147
अजमेर3185217411559718
बेंगलुरु8020543115200
भोपाल209161238223453
भुवनेश्वर54899487036801
बिलासपुर271265310666522
चंडीगढ़5620493923187
चेन्नई9314412414186
गोरखपुर2812171137105
गुवाहाटी2726816410963676
जम्मू158441105830400
कोलकाता4155612915487841
मालदा226561518442569
मुंबई3361523802191061193
मुजफ्फरपुर180411060342
पटना4128101608103
प्रयागराज346591076038610
राँची4721273632331051300
सिकंदराबाद625943902091021420
सिलीगुड़ी243601619046600
तिरुवनंतपुरम430107080564

RRB Assistant Loco Pilot Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee) 

श्रेणीआवेदन शुल्क
General / EWS / OBC₹500/-
SC / ST/ PH₹250/-
Female₹250/-
NOTE: अभ्यर्थियों के CBT I  परीक्षा में शामिल होने पर विभाग द्वारा UR/OBC/EWS श्रेणी को 400/- और SC / ST / PH / Female श्रेणी को 250/- रिफंड स्वरुप अभ्यर्थियों द्वारा पेमेंट किये गए बैंक खाते में ही वापिस दिया जायेगा।

2. वेतनमान (Salary) 

RRB Assistant Loco Pilot Bharti 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

पद का नामपे लेवलमूल वेतनमेडिकल स्तर
असिस्टेंट लोको पायलट (ALP)लेवल-2₹19,900A-1

RRB Assistant Loco Pilot Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

विवरणतिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ15 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि14 जून 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि16 जून 2026
आवेदन में सुधार की तिथि17-26 जून 2026
आवेदन की स्थिति जारी तिथि22 अगस्त 2026
सीबीटी-1 परीक्षा तिथि3, 4 और 5 नवंबर 2026 (संभावित)

RRB Assistant Loco Pilot Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  https://www.rrbapply.gov.in/#/auth/landing में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Latest Updates सेक्शन में CEN 01/2026 Recruitment of Assistant Loco Pilot में क्लिक करके ऑफिसियल अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ सकतें हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए Apply में क्लिक करना है।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको Create An Account सेक्शन में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login in सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए महत्वपूर्ण लिंक सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

RRB Assistant Loco Pilot Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

RRB Assistant Loco Pilot Bharti 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में संपन्न होती है:

चरणकुल प्रश्न / समयकुल अंक / कटऑफ विवरण
प्रारंभिक परीक्षा• 75 प्रश्न
• 60 मिनट
• 75 अंकस्क्रीनिंग टेस्ट: इसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जुड़ते हैं। इसमें उत्तीर्ण उम्मीदवारों को सीबीटी-2 के लिए बुलाया जाता है।
मुख्य परीक्षाभाग A: 100 प्रश्न (90 मिनट)

भाग B: 75 प्रश्न (60 मिनट)
भाग A: 100 अंक
भाग B: योग्यता (क्वालीफाइंग 35%)
अंतिम मेरिट का आधार:
• भाग A: गणित, रीज़निंग, बेसिक साइंस व इंजीनियरिंग से मेरिट बनती है (70% वेटेज)।
• भाग B: संबंधित आईटीआई/इंजीनियरिंग ट्रेड का टेस्ट होता है।
CBAT
(कंप्यूटर आधारित साइको टेस्ट)
5 बैटरी टेस्ट (अलग-अलग समय)क्वालीफाइंग टेस्ट (30% वेटेज मेरिट में)उम्मीदवार की एकाग्रता, गति, स्थानिक क्षमता और मानसिक सतर्कता की जांच की जाती है। प्रत्येक बैटरी में पास होना अनिवार्य है।
दस्तावेज़ सत्यापनयोग्यता व प्रमाण पत्रों की जांचशैक्षणिक योग्यता, आईटीआई/डिप्लोमा सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र और पहचान पत्रों का सत्यापन किया जाता है।
चिकित्सा परीक्षण–A-1 मेडिकल फिटनेसलोको पायलट के लिए दृष्टि सबसे महत्वपूर्ण है (6/6 बिना चश्मे के, कलर विज़न टेस्ट पास होना आवश्यक)।
नोट: प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा दोनों परीक्षाओं में 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू रहती है।

RRB Assistant Loco Pilot Bharti 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

विवरणलिंक
Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

RRB Assistant Loco Pilot Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. RRB Assistant Loco Pilot Bharti 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: RRB Assistant Loco Pilot Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जून 2026 है।

Q2. RRB Assistant Loco Pilot Bharti 2026 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

Ans: इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है (आयु की गणना 1 जुलाई 2026 से की जाएगी)। इसके अलावा, आरक्षित वर्गों जैसे SC/ST को 5 वर्ष तथा OBC वर्ग को 3 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

Q3. RRB Assistant Loco Pilot Bharti 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

Ans: उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होने के साथ-साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। यदि आपने आईटीआई नहीं किया है, तो 10वीं के बाद मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 3-वर्षीय डिप्लोमा या बी.ई. / बी.टेक की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

Q4. RRB Assistant Loco Pilot Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती की चयन प्रक्रिया कुल पांच चरणों में पूरी होती है, जिसमें पहले दो चरणों में कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं (सीबीटी-1 और सीबीटी-2) होती हैं, इसके बाद कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (साइको टेस्ट), दस्तावेज सत्यापन और अंत में मेडिकल परीक्षा ली जाती है।

Q5. RRB Assistant Loco Pilot Bharti 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट पद के लिए 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल-2 का वेतनमान मिलता है, जिसमें मूल वेतन ₹19,900/- होता है। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और रनिंग अलाउंस जैसे विभिन्न रेलवे भत्ते जुड़कर शुरुआती कुल इन-हैंड सैलरी लगभग ₹30,000 से ₹35,000 प्रति माह तक बनती है।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment