RCFL Technician Apprentice 2026: सीधी भर्ती! बिना परीक्षा पाएं ₹17,300 तक स्टाइपेंड।

RCFL Technician Apprentice 2026

राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCFL) ने टेक्नीशियन अप्रेंटिस के 326 पदों पर आधिकारिक भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर 04 सितम्बर 2026 से 20 सितम्बर 2026 (शाम 5:00 बजे तक) तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी और चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

इस लेख में RCFL Technician Apprentice 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

RCFL Technician Apprentice 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCFL)
पद का नाम (Post Name)टेक्नीशियन अप्रेंटिस
कुल पदों की संख्या (Total Posts)326 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिप्लोमा,12th,UG
आयु सीमा (Age Limit)18 वर्ष से 27 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)04 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)20 सितम्बर 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
चयन प्रक्रिया (Selection Process)शॉर्टलिस्टिंग + दस्तावेज सत्यापन
वेतनमान (Pay Scale)₹15,900/- प्रति माह
नौकरी का स्थान (Job Location)ट्रॉम्बे (मुंबई) एवं थाल (रायगढ़ district), महाराष्ट्र
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटrcfltd.com

RCFL Technician Apprentice 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCFL) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट  – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

RCFL Technician Apprentice 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का विवरण:

1. ग्रेजुएट अप्रेंटिस

पद का नामकुल पदशैक्षणिक योग्यता
अकाउंट्स एग्जीक्यूटिव50B.Com, BBA या अर्थशास्त्र (Economics) में स्नातक। बेसिक अंग्रेजी और कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है
सीक्रेटेरियल असिस्टेंट60किसी भी विषय में स्नातक। बेसिक अंग्रेजी और कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है।
रिक्रूटमेंट एग्जीक्यूटिव – एचआर35किसी भी विषय में स्नातक। बेसिक अंग्रेजी और कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है।

2. टेक्नीशियन अप्रेंटिस

पद का नामकुल पदशैक्षणिक योग्यता
डिप्लोमा केमिकल20केमिकल इंजीनियरिंग में 3-वर्षीय डिप्लोमा
डिप्लोमा सिविल15सिविल इंजीनियरिंग में 3-वर्षीय डिप्लोमा
डिप्लोमा कंप्यूटर10कंप्यूटर इंजीनियरिंग में 3-वर्षीय डिप्लोमा
डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल20इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3-वर्षीय डिप्लोमा
डिप्लोमा इंस्ट्रूमेंटेशन20इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में 3-वर्षीय डिप्लोमा
डिप्लोमा मैकेनिकल20मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3-वर्षीय डिप्लोमा

3. ट्रेड अप्रेंटिस

पद का नामकुल पदशैक्षणिक योग्यता
अटेंडेंट ऑपरेटर – केमिकल प्लांट (AOCP)50फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से B.Sc. (जिसमें केमिस्ट्री मुख्य विषय हो)
इंस्ट्रूमेंट मिकैनिकल – केमिकल प्लांट (IMCP)04फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से B.Sc. (जिसमें फिजिक्स मुख्य विषय हो)
लैबोरेटरी असिस्टेंट – केमिकल प्लांट (LACP)06फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से B.Sc. (जिसमें केमिस्ट्री मुख्य विषय हो)
बॉयलर अटेंडेंट02विज्ञान स्ट्रीम से 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण
इलेक्ट्रिशियन06विज्ञान स्ट्रीम से 12वीं परीक्षा (10+2) उत्तीर्ण
हॉर्टिकल्चर असिस्टेंट0610+2 प्रणाली के अंतर्गत 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण
मेडिकल लैबोरेटरी तकनीशियन – पैथोलॉजी (MLT)02विज्ञान स्ट्रीम से 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण

RCFL Technician Apprentice 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCFL) द्वारा भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणीआवेदन शुल्क
General / OBC/EWSनिःशुल्क
SC / STनिःशुल्क
PwBD /PHनिःशुल्क

2. वेतनमान (Salary) 

RCFL Technician Apprentice 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

श्रेणीट्रेडकुल प्रतिमाह स्टाइपेंड
ग्रेजुएट अप्रेंटिसAccounts Executive, Secretarial Assistant, Recruitment Executive (HR)₹17,300/-
टेक्नीशियन अप्रेंटिसChemical, Civil, Computer, Electrical, Instrumentation, Mechanical (Diploma)₹15,900/-
ट्रेड अप्रेंटिस (B.Sc)AOCP, IMCP, LACP (B.Sc धारक)₹17,300/-
ट्रेड अप्रेंटिस (12th)Boiler Attendant, Electrician, Horticulture Assistant, MLT (Pathology)₹14,600/-
RCFL Technician Apprentice 2026

RCFL Technician Apprentice 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियां।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ04 सितम्बर 2026 सुबह 08:00 बजे से
आवेदन की अंतिम तिथि20 सितम्बर 2026 शाम 5:00 बजे तक

RCFL Technician Apprentice 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

टेक्नीशियन अप्रेंटिस पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rcfltd.com/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आपको HR सेक्शन के Recruitment में क्लिक करना है।
  • अब आप ADVERTISEMENT FOR THE ENGAGEMENT OF ACT APPRENTICES TRAINEES IN VARIOUS DISCIPLINES AT TROMBAY (MUMBAI) AND THAL (RAIGAD) सेक्शन के Download Advertisement में क्लिक करके विज्ञापन को पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Apply Online में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में सही जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
  • आवेदन करने से पूर्व सर्वप्रथम आपको Click here for New Registration में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login for already Registered Candidates सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

RCFL Technician Apprentice 2026: चयन प्रक्रिया।

RCFL Technician Apprentice 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में संपन्न होती है:

  • कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं: इस भर्ती के लिए कोई परीक्षा नहीं ली जाएगी।
  • मेरिट सूची : चयन पूरी तरह से आपकी शैक्षणिक योग्यता (डिप्लोमा / डिग्री / 12वीं) के अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट पर होगा।
  • मार्क्स काउंट: मेरिट की गणना अंतिम वर्ष या अंतिम दो सेमेस्टर के कुल अंकों के आधार पर की जाएगी।
  • मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
  • सत्यापन के समय सभी मूल प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण, जाति प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक कागजात पेश करने होंगे।
  • सफलतापूर्वक दस्तावेज सत्यापन और संबंधित पोर्टल (NATS / NAPS) पर अप्रेंटिसशिप अनुबंध स्वीकृत होने के बाद उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के लिए जॉइन कराया जाएगा।

RCFL Technician Apprentice 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Download Medical FormatClick Here
Download OBC Certificate, SC/ST Certificate and PwBD CertificateClick Here
Official WebsiteClick Here
RCFL Technician Apprentice 2026

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

RCFL Technician Apprentice 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. RCFL Technician Apprentice 2026 ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे और अंतिम तिथि क्या है?

Ans: राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCFL) अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 04 सितंबर 2026 सुबह 08:00 बजे से 20 सितंबर 2026 को शाम 5:00 बजे तक अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

Q2. RCFL Technician Apprentice 2026 कुल कितने पदों पर भर्ती निकली है?

Ans: RCFL) अप्रेंटिस भर्ती 2026 के अंतर्गत कुल 326 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन कुल पदों को तीन मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिसमें ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 145 पद, टेक्नीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा धारकों) के लिए 105 पद और ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 76 पद शामिल हैं।

Q3. RCFL Technician Apprentice 2026 क्या फाइनल ईयर / अपीयरिंग छात्र आवेदन कर सकते हैं?

Ans: नहीं, फाइनल ईयर या अपीयरिंग छात्र आवेदन नहीं कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि तक आपके पास पासिंग सर्टिफिकेट या फाइनल मार्कशीट होना अनिवार्य है।

Q4. RCFL Technician Apprentice 2026 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या तय की गई है?

Ans: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 01 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग (SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष और PwBD को 10 वर्ष) को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

Q5. RCFL Technician Apprentice 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है? क्या इसके लिए कोई परीक्षा देनी होगी?

Ans: नहीं, इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा। चयन पूरी तरह से आपकी शैक्षणिक योग्यता (डिप्लोमा, डिग्री या 12वीं) के अंतिम वर्ष/अंतिम दो सेमेस्टर में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट से होगा।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Q6. RCFL Technician Apprentice 2026 भर्ती के तहत कितना मासिक स्टाइपेंड (वेतन) दिया जाएगा?

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस और B.Sc ट्रेड अप्रेंटिस: ₹17,300/- प्रति माह
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस (इंजीनियरिंग डिप्लोमा): ₹15,900/- प्रति माह
  • 12वीं पास ट्रेड अप्रेंटिस: ₹14,600/- प्रति माह
  • नोट: इसके अलावा RCFL कैंटीन में नाश्ता, चाय और दोपहर का भोजन भी निःशुल्क दिया जाएगा।

Leave a Comment