RCFL Management Trainee Recruitment  2026: 94 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी।

RCFL Management Trainee Recruitment 2026

राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCFL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के 94 पदों पर आधिकारिक भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी RCFL Management Trainee Recruitment 2026 में 8 अगस्त 2026 से 24 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

इस लेख में RCFL Management Trainee Recruitment 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

RCFL Management Trainee Recruitment 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCFL)
विज्ञापन संख्या (Notification No.)Advt. No.-16022026 
पद का नाम (Post Name)Management Trainee (MT)
कुल पदों की संख्या (Total Posts)94 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)BE / B.Tech (संबंधित ट्रेड)
आयु सीमा (Age Limit)अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)08 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)24 अगस्त 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)ऑनलाइन परीक्षा + इंटरव्यू
नौकरी का स्थान (Job Location)ट्रॉम्बे (मुंबई), थाल (रायगढ़) या ऑल इंडिया ऑफिस
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटrcfltd.com

RCFL Management Trainee Recruitment 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCFL) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु सीमा विभाग द्वारा नहीं जारी किया गया है।
  • विभाग द्वारा श्रेणी के आधार पर निम्नलिखित अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गयी है-
वर्ग / श्रेणीअधिकतम आयु
अनारक्षित (General/UR)/EWS27 वर्ष
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST)32 वर्ष (5 वर्ष की छूट)
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)30 वर्ष (3 वर्ष की छूट)
PwBD (UR / EWS)37 वर्ष (10 वर्ष की छूट)
PwBD (OBC-NCL)40 वर्ष (13 वर्ष की छूट)
PwBD (SC / ST)42 वर्ष (15 वर्ष की छूट)

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

RCFL Management Trainee Recruitment 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) का विवरण:

पद का नामशैक्षणिक योग्यतान्यूनतम अंक
MT (Engineering Disciplines)
(Chemical, Mechanical, Electrical, Instrumentation, Civil, Fire & Safety, Industrial, IT)
संबंधित ब्रांच में नियमित (Regular) 4-वर्षीय B.E. / B.Tech या 3-वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा के बाद B.E. / B.Tech.अंतिम वर्ष (Final Year) में कम से कम 60% कुल अंक, (SC/ST के लिए 55%)
MT (Chemical / BOE)केमिकल / मैकेनिकल / इंस्ट्रूमेंटेशन / इलेक्ट्रिकल में नियमित (Regular) B.E. / B.Tech + मान्य BOE (बॉयलर ऑपरेशन इंजीनियर) प्रमाणपत्रअंतिम वर्ष (Final Year) में कम से कम 60% कुल अंक, (SC/ST के लिए 55%)
MT (Finance)CA / CMA की परीक्षा पास
या
नियमित स्नातक (Regular Graduation – B.Com / BMS / BAF / BBA) + फाइनेंस (Finance) में 2-वर्षीय नियमित MBA / MMS / PGDM
CA / CMA: उत्तीर्ण
MBA: कुल न्यूनतम 60% अंक (SC/ST के लिए 55%)
MT (Marketing)मार्केटिंग में 2-वर्षीय नियमित MBA / MMS / PGDBM / PGDMस्नातकोत्तर में कम से कम 60% कुल अंक (SC/ST के लिए 55%)
MT (CC LAB)मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) में Ph.DDoctorate Degree Pass
MT (Rajbhasha)स्नातक स्तर पर अंग्रेजी विषय के साथ हिंदी में स्नातकोत्तर
या
स्नातक स्तर पर हिंदी विषय के साथ अंग्रेजी में स्नातकोत्तर
स्नातकोत्तर में कम से कम 60% कुल अंक (SC/ST के लिए 55%)

RCFL Management Trainee Recruitment 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

  • फॉर्म फीस (Application Fee) –
श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क
UR / OBC/EWS₹1000/- + बैंक शुल्क एवं GST
SC / STनिःशुल्क
PwBD /PHनिःशुल्क

वेतनमान (Salary) 

RCFL Management Trainee Recruitment 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

अवधि (Period)पदनाम (Designation)पे-स्केल (Pay Scale)
प्रशिक्षण अवधि (1 वर्ष)मैनेजमेंट ट्रेनी (MT)₹30,000/- प्रति माह
सफलतापूर्वक ट्रेनिंग के बादऑफिसर / इंजीनियर (E1 ग्रेड)E1 ग्रेड: ₹40,000 – ₹1,40,000/- (मूल वेतन ₹40,000/-)

RCFL Management Trainee Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ (Apply Online Start)08 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date to Apply)24 अगस्त 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि24 अगस्त 2026
परीक्षा तिथि (Exam Date)जल्द घोषित होगी

RCFL Management Trainee Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

Management Trainee (MT) पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rcfltd.com/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आपको HR सेक्शन के Recruitment में क्लिक करना है।
  • अब आप Advertisement for the post of Management Trainee in various disciplines for Trombay/Thal/ Area Offices Pan India सेक्शन के Download Advertisement में क्लिक करके विज्ञापन को पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Apply Online में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में सही जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
  • आवेदन करने से पूर्व सर्वप्रथम आपको Click here for New Registration में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login for already Registered Candidates सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

RCFL Management Trainee Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया।

RCFL Management Trainee Recruitment 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया (Selection Process) 4 प्रमुख चरणों में संपन्न होती है:

  • ऑनलाइन टेस्ट (CBT)
  • व्यक्तिगत साक्षात्कार (Personal Interview)
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification – DV)
  • अंतिम मेरिट सूची (Final Merit List)

RCFL Management Trainee Recruitment 2026: Important Link

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

RCFL Management Trainee Recruitment 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे और अंतिम तिथि क्या है?

Ans: ऑनलाइन आवेदन 08 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं। और अंतिम तिथि: 24 अगस्त 2026 है।

Q2. कुल कितने पदों पर भर्ती निकली है?

Ans: कुल 94 पदों (केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, फाइनेंस, मार्केटिंग आदि) पर भर्ती निकाली गई है।

Q3. क्या फाइनल ईयर / अपीयरिंग (Appearing) छात्र आवेदन कर सकते हैं?

Ans: नहीं। आवेदन करने की अंतिम तिथि (24 अगस्त 2026) तक आपके पास फाइनल डिग्री/मार्कशीट होनी अनिवार्य है।

Q4. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking) होगी या नहीं?

Ans: हाँ, परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 (1/4) अंक काटे जाएंगे।

Q5. परीक्षा केंद्र (Exam Cities) कहाँ-कहाँ होंगे?

Ans: ऑनलाइन टेस्ट (CBT) प्रमुख शहरों में आयोजित होगा: – भोपाल, दिल्ली/एनसीआर, लखनऊ, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, कोलकाता, मुंबई/नवी मुंबई/नागपुर आदि।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Q6. सर्विस बॉन्ड (Service Bond) की क्या शर्त है?

Ans: चयन के बाद उम्मीदवारों को कम से कम 3 साल की सेवा अवधि का सर्विस बॉन्ड (तय राशि का) साइन करना अनिवार्य होता है।

Leave a Comment