NTPC Assistant Executive Operation Bharti 2026: बिना परीक्षा सीधी भर्ती,जल्दी करें आवेदन।

NTPC Assistant Executive Operation Bharti 2026

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) ने अनुभवी इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों के लिए असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशन्स) के पदों पर बंपर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देश भर के थर्मल पावर स्टेशन्स में कुल 250 रिक्त पदों को भरा जाना तय किया गया है। अगर आप पावर सेक्टर में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा और बेहतरीन अवसर है।

इस लेख में आपको NTPC Assistant Executive Operation Bharti 2026 भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण और सटीक जानकारियां एक ही स्थान पर विस्तार से मिलने वाली हैं। यहाँ आपको आवेदन की प्रमुख तिथियाँ, शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव, आयु सीमा, वेतनमान और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई है। सही और पूरी जानकारी के साथ आवेदन करके आप इस प्रतिष्ठित संस्थान में अपना चयन सुनिश्चित कर सकते हैं।

NTPC Assistant Executive Operation Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC)
विज्ञापन संख्या (Notification No.)05/2026
पद का नाम (Post Name)असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव – ऑपरेशन्स
कुल पदों की संख्या (Total Posts)250 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.E./B.Tech
आयु सीमा (Age Limit)अधिकतम 35 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)23 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)07 मई 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)शॉर्टलिस्टिंग & साक्षात्कार
वेतनमान (Pay Scale)₹55,000 प्रति माह + अन्य भत्ते
नौकरी का स्थान (Job Location)ऑल इंडिया
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटcareers.ntpc.co.in

NTPC Assistant Executive Operation Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु निर्धारित नहीं की गयी है।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

NTPC Assistant Executive Operation Bharti 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का विवरण:

पद का नामशैक्षणिक योग्यताअनुभवनियुक्ति अवधि
असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव – ऑपरेशन्सकिसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 40% अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.ई /बी.टेक डिग्री पास।कम से कम 40 मेगावाट या उससे अधिक क्षमता वाले पावर प्लांट के ऑपरेशन्स या मेंटेनेंस में कार्य करने का अनुभव होना अनिवार्य है।नियुक्ति अवधि 3 वर्ष निर्धारित है साथ ही कार्य प्रदर्शन और कंपनी की आवश्यकता के आधार पर इस अवधि को अधिकतम 2 वर्ष के लिए और बढ़ाया जा सकता है।

3. श्रेणीवार पदों की संख्या (Category Wise Vacancy)

पद का नामUREWSOBCSCSTकुल पद
असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव – ऑपरेशन्स10925394235250

NTPC Assistant Executive Operation Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) द्वारा भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee) 

श्रेणीपरीक्षा शुल्क
General/ OBC/EWS₹500/-
SC/STनिःशुल्क
Femaleनिःशुल्क

2. वेतनमान (Salary) 

NTPC Assistant Executive Operation Bharti 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

पद का नामनियत समेकित वेतनअन्य भत्तेअनुमानित ग्रॉस सैलरी
असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव – ऑपरेशन्स₹55,000 प्रति माहमकान किराया भत्ता,कंपनी आवास,चिकित्सा सुविधालगभग ₹60,000 – ₹70,000

NTPC Assistant Executive Operation Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ23 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि07 मई 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि07 मई 2026

NTPC Assistant Executive Operation Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव – ऑपरेशन्स पदों में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://careers.ntpc.co.in/recruitment/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Advertisement Details सेक्शन में  Advt No. 05/26 – Adv English/Hindi में क्लिक करके ऑफिसियल अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ सकतें हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए Apply में क्लिक करना है।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको Register सेक्शन में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

NTPC Assistant Executive Operation Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

NTPC Assistant Executive Operation Bharti 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में संपन्न होती है:

1. आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग / स्क्रीनिंग टेस्ट

  • प्राप्त आवेदनों की जाँच उनके शैक्षणिक योग्यता, इंजीनियरिंग अंकों और आवश्यक कार्य अनुभव (40 MW+ पावर प्लांट) के आधार पर की जाती है।
  • यदि आवेदकों की संख्या अधिक होती है, तो एनटीपीसी साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने हेतु एक लिखित परीक्षा आयोजित कर सकता है।

2. व्यक्तिगत साक्षात्कार

  • केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।
  • इंटरव्यू में उम्मीदवार के तकनीकी ज्ञान, पावर प्लांट ऑपरेशन्स/मेंटेनेंस के व्यावहारिक अनुभव और व्यावहारिक समझ का मूल्यांकन किया जाता है।
  • अंतिम मेरिट सूची : चयन पूरी तरह से इंटरव्यू में प्राप्त अंकों (या लिखित परीक्षा + इंटरव्यू के संयुक्त अंकों) के आधार पर तय किया जाता है।

3. दस्तावेज सत्यापन

साक्षात्कार में सफल होने वाले उम्मीदवारों के निम्नलिखित मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है:

  • 10वीं / 12वीं की अंकसूची (जन्म तिथि प्रमाण पत्र)।
  • B.E. / B.Tech की डिग्री और सभी सेमेस्टरों की मार्कशीट।
  • कम से कम 1 वर्ष का 40 MW+ पावर प्लांट में कार्य अनुभव का प्रमाणपत्र।
  • जाति / श्रेणी प्रमाण पत्र (OBC-NCL / SC / ST / EWS – यदि लागू हो)।

4. मेडिकल परीक्षा

अंतिम नियुक्ति पत्र जारी होने से पहले, उम्मीदवार को एनटीपीसी के चिकित्सा मानदंडों के अनुसार शारीरिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है।

NTPC Assistant Executive Operation Bharti 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download SyllabusClick Here
Download NotificationEnglish | Hindi
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

NTPC Assistant Executive Operation Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. NTPC Assistant Executive Operation Bharti 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: NTPC Assistant Executive (Operations) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 07 मई 2026 तय की गई थी।

Q2. NTPC Assistant Executive Operation Bharti 2026 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

Ans: इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा आवेदन की अंतिम तिथि तक 35 वर्ष रखी गई है, जिसमें आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट दी गई है।

Q3. NTPC Assistant Executive Operation Bharti 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

Ans: इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.E./B.Tech की डिग्री (न्यूनतम 40% अंकों के साथ) और न्यूनतम 40 MW क्षमता वाले पावर प्लांट के ऑपरेशन्स या मेंटेनेंस में कम से कम 1 वर्ष का कार्य अनुभव होना आवश्यक है।

Q4. NTPC Assistant Executive Operation Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: आवेदकों की शॉर्टलिस्टिंग या स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है, जिसके आधार पर अंतिम चयन किया जाता है।

Q5. NTPC Assistant Executive Operation Bharti 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: इस पद के लिए चयनित उम्मीदवार को ₹55,000 प्रति माह का नियत समेकित वेतन दिया जाता है, जिसके साथ नियमानुसार HRA/कंपनी आवास, नाइट शिफ्ट भत्ता और मेडिकल सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment