NIC Scientific & Technical Assistant Bharti 2026: 376 पदों पर बंपर भर्ती,जानें योग्यता और सैलरी।

NIC Scientific & Technical Assistant Bharti 2026

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) ने वैज्ञानिक / तकनीकी सहायक – ‘ए’ पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया में निर्धारित पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी ही ऑनलाइन माध्यम से 30 सितम्बर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे।

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत एक प्रमुख तकनीकी संस्थान है। यह केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और विभिन्न सरकारी विभागों को आधुनिक आईटी बुनियादी ढांचा, ई-गवर्नेंस समाधान और डिजिटल सेवाएं प्रदान करने का कार्य करता है।

इस लेख में NIC Scientific & Technical Assistant Bharti 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

NIC Scientific & Technical Assistant Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
विज्ञापन संख्या (Advt No.)NIC/STA/2026/2
पद का नाम (Post Name)वैज्ञानिक / तकनीकी सहायक – ‘ए’
कुल पदों की संख्या (Total Posts)376 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)M.Sc / MS / MCA / B.E. / B.Tech (संबंधित ब्रांच)
आयु सीमा (Age Limit)अधिकतम आयु 35 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)01 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)30 सितम्बर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)गेट स्कोर + दस्तावेज सत्यापन
वेतनमान (Pay Scale)₹35,400 – ₹1,12,400 (Pay Level 6, 7th CPC)
नौकरी का स्थान (Job Location)ऑल इंडिया
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटrecruitment.nic.in

NIC Scientific & Technical Assistant Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

श्रेणीन्यूनतम आयु अधिकतम आयु सीमा
अनारक्षित (UR) / ईडब्ल्यूएस (EWS)18 वर्ष30 वर्ष
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC – NCL)18 वर्ष33 वर्ष (3 वर्ष की छूट)
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC / ST)18 वर्ष35 वर्ष (5 वर्ष की छूट)
दिव्यांगजन (General/EWS)18 वर्ष40 वर्ष (10 वर्ष की छूट)
दिव्यांगजन (OBC)18 वर्ष43 वर्ष (13 वर्ष की छूट)
दिव्यांगजन (SC/ST)18 वर्ष45 वर्ष (15 वर्ष की छूट)
भूतपूर्व सैनिक18 वर्षनियमानुसार सेवा अवधि घटाने के बाद +3 वर्ष की छूट

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

NIC Scientific & Technical Assistant Bharti 2026 के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का विवरण:

ट्रेडआवश्यक शैक्षणिक योग्यताअनिवार्य परीक्षा
कंप्यूटर साइंस एंड आईटी (CS & IT)एम.एससी. / एम.एस. / एमसीए / बी.ई. / बी.टेक
(कंप्यूटर साइंस / इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी / कंप्यूटर इंजीनियरिंग / सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग)
गेट (GATE 2024 / 2025 / 2026)
(पेपर कोड: CS)
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (ECE)एम.एससी. / एम.एस. / एमसीए / बी.ई. / बी.टेक
(इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन / टेलीकम्युनिकेशन / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन)
गेट (GATE 2024 / 2025 / 2026)
(पेपर कोड: EC)
डेटा साइंस एंड एआई (DS & AI)एम.एससी. / एम.एस. / एमसीए / बी.ई. / बी.टेक
(डेटा साइंस / आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस / मशीन लर्निंग / डेटा एनालिटिक्स)
गेट (GATE 2024 / 2025 / 2026)
(पेपर कोड: DA या CS)

3. Category Wise Vacancy

पद का नामGeneralOBCEWSSCSTकुल पद
कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी12281304522300
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग130702030126
डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस221305070350
कुल योग157101375526376

NIC Scientific & Technical Assistant Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क (Application Fee)
General / OBC / EWS₹800/-
SC / STनिःशुल्क
दिव्यांगजन (PH / PWD)निःशुल्क

2. वेतनमान (Salary) 

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) में वैज्ञानिक / तकनीकी सहायक – ‘ए’ का पद 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के तहत Pay Level 6 (Group-B, Non-Gazetted) में आता है।

  • मूल वेतन : ₹35,400 से ₹1,12,400
  • प्रारंभिक बेसिक पे : ₹35,400 प्रति माह

मासिक वेतन और भत्ते

मूल वेतन के अलावा चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार निम्नलिखित भत्ते भी दिए जाते हैं:

  • महंगाई भत्ता : वर्तमान दर के अनुसार बेसिक पे का भाग
  • मकान किराया भत्ता : शहर की श्रेणी (X, Y, Z श्रेणी) के आधार पर (8% से 30%)
  • परिवहन भत्ता : शहर के अनुसार (TA + उस पर लागू DA)
  • अन्य भत्ते: मेडिकल रीइम्बर्समेंट, एलटीसी (LTC), और सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली अन्य सुविधाएं

अनुमानित इन-हैंड सैलरी :

  • सभी कटौतियों (NPS, Tax आदि) के बाद शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग ₹48,000 से ₹58,000 प्रति माह (पोस्टिंग के शहर पर निर्भर) बनती है।

NIC Scientific & Technical Assistant Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ (Apply Online Start)01 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date to Apply)30 सितम्बर 2026 (5.30PM)
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि30 सितम्बर 2026

NIC Scientific & Technical Assistant Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

वैज्ञानिक / तकनीकी सहायक – ‘ए’ पदों में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://recruitment.nic.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप विज्ञापन क्रमांक : एनआईसी/एसटीए/2026/2 | Advertisement No. NIC/STA/2026/2 क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Click Here में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में सही जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको Register yourself for the above-mentioned examination सेक्शन में जाकरअपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Already registered Candidate सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

NIC Scientific & Technical Assistant Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

चरण 1: GATE स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग

  • उम्मीदवारों का चयन उनके GATE (2024, 2025 या 2026) परीक्षा के वैध स्कोर के आधार पर किया जाएगा।
  • प्राप्त आवेदनों में से GATE मार्क्स/स्कोर के आधार पर श्रेणीवार मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

चरण 2: दस्तावेज सत्यापन

  • मेरिट सूची में स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों को ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
  • इसमें आपकी शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट/डिग्री, GATE स्कोरकार्ड, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), आयु प्रमाण पत्र और पहचान पत्र का सत्यापन किया जाता है।

चरण 3: चिकित्सा परीक्षा

  • दस्तावेज सत्यापन में सफल उम्मीदवारों को सरकारी सेवा के नियमों के अनुसार एक सामान्य शारीरिक और मानसिक फिटनेस जांच से गुजरना होगा।

चरण 4: अंतिम मेरिट सूची एवं नियुक्ति

  • सभी चरणों और सत्यापन प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम आवंटन जारी किया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज

  • शैक्षणिक दस्तावेज:
    • 10वीं की मार्कशीट/प्रमाण पत्र (जन्म तिथि के प्रमाण के लिए)
    • 12वीं की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र
    • स्नातक/स्नातकोत्तर (B.E./B.Tech/MCA/M.Sc.) के सभी सेमेस्टर की मार्कशीट और डिग्री/प्रोविशनल डिग्री प्रमाण पत्र
  • प्रतियोगी परीक्षा दस्तावेज:
    • GATE परीक्षा का मान्य स्कोरकार्ड (2024 / 2025 / 2026)
  • पहचान एवं श्रेणी प्रमाण पत्र:
    • जाति प्रमाण पत्र (OBC-NCL / SC / ST) – केंद्र सरकार के प्रारूप में
    • EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
    • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwBD उम्मीदवारों के लिए)
    • वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर आईडी / पासपोर्ट)
  • अन्य:
    • हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज फोटो (डिजिटल और फिजिकल कॉपी)
    • उम्मीदवार के डिजिटल हस्ताक्षर
    • यदि पहले से किसी सरकारी विभाग में कार्यरत हैं तो NOC

NIC Scientific & Technical Assistant Bharti 2026: Important Link

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

NIC Scientific & Technical Assistant Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. NIC Scientific & Technical Assistant Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे?

Ans. ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है।

Q2. NIC Scientific & Technical Assistant Bharti 2026 भर्ती में कुल कितने पदों पर नोटिफिकेशन जारी हुआ है?

Ans. इस भर्ती के माध्यम से कुल 376 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

Q3. क्या NIC Scientific & Technical Assistant Bharti 2026 में कोई लिखित परीक्षा (Written Exam) होगी?

Ans. नहीं, इस भर्ती में अलग से कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन सीधे Valid GATE Score के आधार पर बनाई गई मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।

Q4. NIC Scientific & Technical Assistant Bharti 2026 के लिए आयु सीमा (Age Limit) क्या रखी गई है?

Ans. अनरक्षित (UR/EWS) श्रेणी के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष है। OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष (33 वर्ष) तथा SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष (35 वर्ष) की छूट दी गई है।

Q5. NIC Scientific & Technical Assistant Bharti 2026 का वेतनमान (Salary) कितना है?

Ans. यह पद 7वें वेतन आयोग के Pay Level 6 (₹35,400 – ₹1,12,400) के अंतर्गत आता है। सभी भत्तों (DA, HRA, TA) को मिलाकर शुरुआती In-Hand Salary लगभग ₹48,000 से ₹58,000 प्रति माह बनती है।

Q6. NIC Scientific & Technical Assistant Bharti 2026 में चयन होने पर Job Location कहाँ मिलेगी?

Ans. चयनित उम्मीदवारों को भारत भर में स्थित किसी भी NIC सेंटर, राज्य मुख्यालय, या जिला केंद्रों पर पोस्टिंग दी जा सकती है।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment