NGEL Engineer and Executive Bharti 2026: 147 इंजीनियर एवं एग्जीक्यूटिव पदों में भर्ती।

NGEL Engineer and Executive Bharti 2026

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) ने इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव के विभिन्न पदों पर भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन (Advt. No. 04/26) जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में कैरियर बनाने के इच्छुक और अनुभवी अभ्यर्थियों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की लिंक 07 सितम्बर 2026 शाम 06.00 बजे तक एक्टिवेट रहेगी।

इस लेख में NGEL Engineer and Executive Bharti 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है। अतः आवेदन के पूर्व समस्त जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

NGEL Engineer and Executive Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL)
विज्ञापन संख्या (Notification No.)04/2026
पद का नाम (Post Name)इंजीनियर एवं एग्जीक्यूटिव
कुल पदों की संख्या (Total Posts)147 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)संबंधित विषय/शाखा में इंजीनियरिंग या PG डिग्री/डिप्लोमा
आयु सीमा (Age Limit)अधिकतम 35 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)18 अगस्त 2026 (सुबह 10.00 बजे से)
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)07 सितम्बर 2026 (शाम 06.00 बजे तक)
चयन प्रक्रिया (Selection Process)शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा/ग्रुप डिस्कशन/साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन
वेतनमान (Pay Scale)लगभग ₹11 लाख प्रति वर्ष (CTC)
नौकरी का स्थान (Job Location)ऑल इंडिया (भारत में NGEL के विभिन्न प्रोजेक्ट्स, साइट्स, स्टेशंस और कॉर्पोरेट ऑफिस)
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटngel.in

NGEL Engineer and Executive Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. 1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु निर्धारित नहीं की गयी है।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

NGEL Engineer and Executive Bharti 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का विवरण:

पद का नामशैक्षणिक योग्यताकार्य अनुभव
इंजीनियर (RE – सिविल)न्यूनतम 65% अंकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग में फुल-टाइम बी.ई. / बी.टेक / बी.एससी. (इंजीनियरिंग) डिग्री।सिविल प्रोजेक्ट निष्पादन, जियोटेक, पिलिंग, फाउंडेशन, स्ट्रक्चरल स्टील या O&M आदि में न्यूनतम 3 वर्ष का योग्यता पश्चात कार्यकारी अनुभव।
इंजीनियर (RE – इलेक्ट्रिकल)न्यूनतम 65% अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल & इलेक्ट्रॉनिक्स / पावर सिस्टम्स आदि में फुल-टाइम बी.ई. / बी.टेक / बी.एससी. (इंजीनियरिंग) डिग्री।स्विचयार्ड, इलेक्ट्रिकल टेस्टिंग, ट्रांसमिशन सिस्टम, ट्रांसफॉर्मर, डिजाइन या इंजीनियरिंग में न्यूनतम 3 वर्ष का योग्यता पश्चात कार्यकारी अनुभव।
इंजीनियर (RE – मैकेनिकल)न्यूनतम 65% अंकों के साथ मैकेनिकल / प्रोडक्शन / इंडस्ट्रियल / पावर इंजीनियरिंग में फुल-टाइम बी.ई. / बी.टेक / बी.एससी. (इंजीनियरिंग) डिग्री।पावर जनरेशन (थर्मल/गैस/हाइड्रो/न्यूक्लियर/रिन्यूएबल्स) के पर्यवेक्षण या निष्पादन में न्यूनतम 3 वर्ष का योग्यता पश्चात कार्यकारी अनुभव।
इंजीनियर (RE – सेफ्टी)न्यूनतम 65% अंकों के साथ मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/सिविल/प्रोडक्शन में बी.ई. / बी.टेक के साथ इंडस्ट्रियल सेफ्टी में फुल-टाइम डिप्लोमा या इंडस्ट्रियल/फायर & सेफ्टी में न्यूनतम 65% अंकों के साथ बी.ई. / बी.टेक डिग्री।पावर या मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में सेफ्टी के क्षेत्र में न्यूनतम 3 वर्ष का योग्यता पश्चात कार्यकारी अनुभव।
एग्जीक्यूटिव (RE – फाइनेंस)सी.ए. या सी.एम.ए. पास।फाइनेंस / एकाउंट्स के क्षेत्र में न्यूनतम 1 वर्ष का योग्यता पश्चात कार्यकारी अनुभव (आर्टिकलशिप अवधि को छोड़कर)।
एग्जीक्यूटिव (RE – HR)न्यूनतम 65% अंकों के साथ स्नातक के बाद HR/IR/Personnel Management में 2 वर्षीय फुल-टाइम पीजी डिग्री / पीजी डिप्लोमा / एमबीए (एचआर)।HR फ़ंक्शंस या इंडस्ट्रियल रिलेशंस (IR) में न्यूनतम 3 वर्ष का योग्यता पश्चात कार्यकारी अनुभव।
एग्जीक्यूटिव (RE – CSR)न्यूनतम 65% अंकों के साथ Rural Development / MSW / MBA / Social Work / Engineering आदि में 2 वर्षीय फुल-टाइम पीजी डिग्री / पीजी डिप्लोमा।सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण, हितधारक परामर्श या CSR गतिविधियों के संचालन में न्यूनतम 3 वर्ष का योग्यता पश्चात कार्यकारी अनुभव।
एग्जीक्यूटिव (RE – राजभाषा)न्यूनतम 65% अंकों के साथ हिंदी में मास्टर डिग्री (डिग्री स्तर पर अंग्रेजी अनिवार्य/ऐच्छिक विषय के रूप में) या इसके समकक्ष मास्टर डिग्री।सरकारी/सार्वजनिक/स्वायत्त निकायों में हिंदी शब्दावली के उपयोग या अंग्रेजी से हिंदी (एवं इसके विपरीत) अनुवाद कार्य में न्यूनतम 3 वर्ष का योग्यता पश्चात अनुभव।

3. श्रेणीवार पदों की संख्या (Category Wise Vacancy)

पद का नामUREWSOBCSCSTकुल पद
इंजीनियर (RE – सिविल)210708040343
इंजीनियर (RE – इलेक्ट्रिकल)351309050769
इंजीनियर (RE – मैकेनिकल)040002020109
इंजीनियर (RE – सेफ्टी)050001010007
एग्जीक्यूटिव (RE – फाइनेंस)030200020209
एग्जीक्यूटिव (RE – HR)020101000004
एग्जीक्यूटिव (RE – CSR)040001000005
एग्जीक्यूटिव (RE – राजभाषा)010000000001

NGEL Engineer and Executive Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) द्वारा भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee) 

श्रेणीपरीक्षा शुल्क
General/ OBC/EWS₹500/-
SC/STनिःशुल्क
Femaleनिःशुल्क

2. वेतनमान (Salary) 

NGEL Engineer and Executive Bharti 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

पद का नामअनुमानित वार्षिक वेतनअन्य भत्ते
इंजीनियर एवं एग्जीक्यूटिव पदलगभग ₹11,00,000/- प्रति वर्ष– मकान किराया भत्ता
– मेडिकल क्लेम (स्वयं, जीवनसाथी, आश्रित माता-पिता और 2 बच्चों के लिए)
– कार्यप्रदर्शन आधारित परिवर्तनशील वेतन
– संतोषजनक सेवा अनुदान

NGEL Engineer and Executive Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ18 अगस्त 2026 (सुबह 10.00 बजे से)
आवेदन की अंतिम तिथि07 सितम्बर 2026 (शाम 06.00 बजे तक)
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि07 सितम्बर 2026

NGEL Engineer and Executive Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

इंजीनियर एवं एग्जीक्यूटिव पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  https://ngel.in/ngel-home में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Career सेक्शन में  Recruitment of Experienced Professionals on Fixed Term Basis in Renewable Energy area. Advt.: 04/26 – Advertisement में क्लिक करके ऑफिसियल अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ सकतें हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए Application Link में क्लिक करना है।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको To Register सेक्शन में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Already Registered? To Login सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

NGEL Engineer and Executive Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

NGEL Engineer and Executive Bharti 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में संपन्न होती है:

1. यदि सीबीटी (कम्प्यूटर आधारित परीक्षा) आयोजित की जाती है

मूल्यांकन का घटककुल अंकन्यूनतम अर्हता अंक
(General / UR)
न्यूनतम अर्हता अंक (आरक्षित श्रेणी के लिए)
विषय ज्ञान परीक्षा70 अंक40%30%
अभिरुचि परीक्षा(SKT के साथ संयुक्त)30%22.5%
कार्य अनुभव10 अंक50%50%
साक्षात्कार20 अंक40%30%
कुल अंक100 अंक––
नोट: CBT में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, 2 घंटे की अवधि होगी और गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

2. यदि सीबीटी आयोजित नहीं की जाती है (केवल अनुभव एवं साक्षात्कार के आधार पर)

मूल्यांकन का घटककुल अंकन्यूनतम अर्हता अंक (General / UR)न्यूनतम अर्हता अंक (आरक्षित श्रेणी के लिए)
कार्य अनुभव30 अंक50%50%
साक्षात्कार70 अंक55%45%
कुल अंक100 अंक––
नोट: न्यूनतम आवश्यक अनुभव पूरा करने पर 5 अंक दिए जाएंगे और अतिरिक्त प्रत्येक वर्ष के अनुभव के लिए 1 अंक (अधिकतम 10 अंक तक) दिया जाएगा।

NGEL Engineer and Executive Bharti 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download NotificationEnglish | Hindi
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

NGEL Engineer and Executive Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. NGEL Engineer and Executive Bharti 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 से शुरू होगी और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 07 सितम्बर 2026 तय की गई है।

Q2. NGEL Engineer and Executive Bharti 2026 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

Ans: इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा आवेदन की अंतिम तिथि तक 35 वर्ष रखी गई है, जिसमें आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट दी गई है।

Q3. NGEL Engineer and Executive Bharti 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

Ans: इंजीनियर पदों के लिए संबंधित शाखा में न्यूनतम 65% अंकों के साथ बी.ई. / बी.टेक / बी.एससी. डिग्री होनी चाहिए। वहीं एग्जीक्यूटिव पदों के लिए पदानुसार CA/CMA उत्तीर्णता या संबंधित विषय (HR/CSR/राजभाषा) में न्यूनतम 65% अंकों के साथ 2 वर्षीय पीजी डिग्री / पीजी डिप्लोमा / एमबीए होना अनिवार्य है

Q4. NGEL Engineer and Executive Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: चयन प्रक्रिया में आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग के बाद अभ्यर्थियों का मूल्यांकन लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन या साक्षात्कार और अनुभव के आधार पर किया जाएगा।

Q5. NGEL Engineer and Executive Bharti 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को लगभग ₹11,00,000/- प्रति वर्ष का अनुमानित वार्षिक वेतन (CTC) प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी के नियमानुसार बेसिक पे, महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, मेडिकल क्लेम और परफॉरमेंस आधारित परिवर्तनशील वेतन जैसी अन्य सुविधाएं भी शामिल हैं।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment