MPESB Group 2 Subgroup 4 Bharti 2026: पटवारी एवं अन्य पदों में भर्ती,जल्दी करें आवेदन।

MPESB Group 2 Subgroup 4 Bharti 2026

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB) ने mpesb group 2 subgroup 4 bharti 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से राज्य के भू-संसाधन प्रबंधन (राजस्व विभाग) में पटवारी के साथ-साथ विभिन्न सरकारी विभागों में समूह-2 उपसमूह-4 के अंतर्गत कई अन्य पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

यदि आप मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो mpesb group 2 subgroup 4 bharti 2026 आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आई है। नीचे इस भर्ती से जुड़ी पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियों और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई है।

MPESB Group 2 Subgroup 4 Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल (MPESB)
विज्ञापन संख्या (Notification No.)क्रमांक / नियमपुस्तिका – 2026 (Group-2 Sub Group-4)
पद का नाम (Post Name)समूह-2 उपसमूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 (Patwari & Other Posts)
कुल पदों की संख्या (Total Posts)2106 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)स्नातक (Graduation) + CPCT+ Diploma
आयु सीमा (Age Limit)18 वर्ष से 40 वर्ष
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)04 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)21 अगस्त 2026 (Date Extended)
परीक्षा तिथि (Exam Date)23 सितम्बर 2026 से शुरू
चयन प्रक्रिया (Selection Process)CBT,DV & Final Merit List
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटesb.mp.gov.in

MPESB Group 2 Subgroup 4 Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल (MPESB) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आयु गणना की तिथि: 01 जनवरी 2026 की स्थिति में।
श्रेणीन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
अनारक्षित (UR) पुरुष अभ्यर्थी18 वर्ष40 वर्ष
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST)18 वर्ष45 वर्ष (5 वर्ष की छूट)
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) / EWS18 वर्ष45 वर्ष (5 वर्ष की छूट)
सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थी18 वर्ष45 वर्ष (5 वर्ष की छूट)
शासकीय / निगम / मण्डल कर्मचारी एवं दिव्यांगजन18 वर्ष45 वर्ष (5 वर्ष की छूट)
संविदा कर्मचारी (न्यूनतम 5 वर्ष सेवा)18 वर्ष55 वर्ष (विशेष छूट)

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की उपाधि होना अनिवार्य है।
  • पदों की श्रेणी के आधार पर कई पदों में स्नातक डिग्री के साथ साथ कंप्यूटर में 01 वर्ष का डिप्लोमा भी माँगा गया है।
  • मध्य प्रदेश शासन द्वारा आयोजित CPCT परीक्षा स्कोर कार्ड (हिंदी टाइपिंग + कंप्यूटर दक्षता के साथ) पास होना चाहिए।
  • मध्य प्रदेश राज्य के रोजगार कार्यालय में जीवित (Active) पंजीयन होना अनिवार्य है।
  • शैक्षणिक योग्यता सम्बंधित समस्त जानकारी के लिए विंभाग द्वारा जारी अधिसूचना पत्र को जरूर पढ़ें।

नोट: पटवारी परीक्षा चयन के समय अगर अभ्यर्थी के पास CPCT नहीं है, तो उसे नियुक्ति के पश्चात् 3 वर्ष की परिवीक्षाधीन अवधि के भीतर CPCT उत्तीर्ण करना होगा।

MPESB Group 2 Subgroup 4 Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणीपरीक्षा शुल्कपोर्टल शुल्ककुल शुल्क
अनारक्षित (UR)₹500/-₹60/-₹560/-
SC / ST / OBC / EWS (केवल MP के निवासी)₹250/-₹60/-₹310/-
दिव्यांगजन (PwD – केवल MP निवासी)₹250/-₹60/₹310/-
सीधी भर्ती – बैकलॉग पदकोई शुल्क नहीं₹60/₹60/-

2. वेतनमान (Salary) 

समूह-2 उपसमूह-4 के अंतर्गत आने वाले पटवारी (कार्यपालिक) एवं अन्य समकक्ष पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

  • पे स्केल : ₹5,200 – ₹20,200 + ग्रेड पे ₹2,100/-
  • पे मैट्रिक्स : 7वें वेतन आयोग के अनुसार Level-6 (प्रारंभिक मूल वेतन ₹25,300/-)
  • कुल इन-हैंड सैलरी : सभी भत्तों (DA, HRA, TA) को मिलाकर शुरुआती कुल सैलरी लगभग ₹32,000/- से ₹35,000/- प्रति माह बनती है।

3 वर्ष की स्टाइपेंड व्यवस्था (नियम अनुसार): मध्य प्रदेश शासन के नियमानुसार नव-नियुक्त कर्मचारियों को प्रथम 3 वर्षों की परिवीक्षाधीन अवधि के दौरान नियत वेतन दिया जाता है:

  • प्रथम वर्ष: मूल वेतन का 70% + अन्य भत्ते
  • द्वितीय वर्ष: मूल वेतन का 80% + अन्य भत्ते
  • तृतीय वर्ष: मूल वेतन का 90% + अन्य भत्ते
  • चतुर्थ वर्ष (प्रोबेशन पूरा होने पर): 100% पूरा वेतनमान मिलना शुरू हो जाता है।

MPESB Group 2 Subgroup 4 Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ04 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि21 अगस्त 2026 (Extended)
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि21 अगस्त 2026
परीक्षा तिथि23 सितम्बर 2026 से शुरू

MPESB Group 2 Subgroup 4 Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

समूह-2 उपसमूह-4 के अंतर्गत आने वाले पदों में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/e_default.html में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Latest Updates सेक्शन में  Online Form –  Group-2 Sub Group -4 Combined Recruitment Test में क्लिक करना है।
  • यहाँ आप समूह-02 उपसमूह-04 के अंतर्गत पंचायत समन्वय अधिकारी, सहायक संपरीक्षक एवं अन्य समकक्ष पदों की सीधी एवं बैकलॉग भर्ती तथा भू-संसाधन प्रबंधन, मध्यप्रदेश के अंतर्गत पटवारी (कार्यपालिक) पद हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 सेक्शन में आपको किनारे में एक पीडीऍफ़ के बगल में एक पॉप अप है उसमे क्लिक करना है।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको उम्मीदवार प्रोफाइलिंग सेक्शन में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login in सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

MPESB Group 2 Subgroup 4 Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

mpesb group 2 subgroup 4 bharti 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया 3 प्रमुख चरणों में संपन्न होती है:

  • लिखित परीक्षा (CBT)
  • दस्तावेज सत्यापन (DV)
  • अंतिम मेरिट सूची

MPESB Group 2 Subgroup 4 Bharti 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download Admit CardClick Here
Download SyllabusClick Here
Date Extended NoticeClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

MPESB Group 2 Subgroup 4 Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. MPESB Group 2 Subgroup 4 Bharti 2026 की परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?

Ans: परीक्षा 22 सितंबर 2026 (मंगलवार) से दो पालियों (Shifts) में प्रारंभ होगी। पहली पाली प्रातः 10:00 से 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 03:00 से 05:00 बजे तक होगी।

Q2. क्या पटवारी पद के लिए CPCT स्कोर कार्ड आवेदन करते समय ही अनिवार्य है?

Ans: नहीं, यदि आपके पास चयन के समय CPCT प्रमाण पत्र नहीं है, तब भी आप आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति के पश्चात् 3 वर्ष की परिवीक्षाधीन (Probation) अवधि के दौरान CPCT परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा।

Q3. MPESB Group 2 Subgroup 4 Bharti 2026 में आवेदन करने के लिए आयु सीमा क्या है?

Ans: सामान्य (UR) पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है। जबकि M.P. के SC, ST, OBC, EWS, महिला और दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी गई है (अधिकतम 45 वर्ष)। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

Q4. क्या दूसरे राज्यों के उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?

Ans: हाँ, अन्य राज्यों के अभ्यर्थी अनारक्षित (General/UR) श्रेणी के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। हालाँकि, उनके पास मध्य प्रदेश के रोजगार कार्यालय में जीवित (Active) रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है।

Q5. MPESB Group 2 Subgroup 4 Bharti 2026 परीक्षा का सिलेबस और अंक योजना क्या है?

Ans: परीक्षा में कुल 200 अंकों का 1 प्रश्न पत्र होगा जिसके 2 भाग होंगे:

  • भाग-अ (100 अंक): सामान्य विज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित।
  • भाग-ब (100 अंक): सामान्य ज्ञान एवं अभिरुचि, सामान्य कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य तार्किक योग्यता , सामान्य प्रबंधन।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

1 thought on “MPESB Group 2 Subgroup 4 Bharti 2026: पटवारी एवं अन्य पदों में भर्ती,जल्दी करें आवेदन।”

Leave a Comment