MP High Court Assistant Grade III Recruitment 2026: 1174 पदों में भर्ती ,जल्दी करें आवेदन।

MP High Court Assistant Grade III Recruitment

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (MPHC), जबलपुर ने प्रदेश के विभिन्न जिला एवं सत्र न्यायालयों में MP High Court Assistant Grade III Recruitment 2026 के तहत कुल 1,174 पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यदि आप मध्य प्रदेश सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है।

इस लेख में MP High Court Assistant Grade III Recruitment 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

MP High Court Assistant Grade III Recruitment 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर (MPHC)
विज्ञापन संख्या (Notification No.)614/Pariksha/2026
पद का नाम (Post Name)सहायक ग्रेड-III (Assistant Grade III)
कुल पदों की संख्या (Total Posts)1174 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)स्नातक (Graduation) + CPCT + Computer Diploma
आयु सीमा (Age Limit)18 वर्ष से 40 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)17 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)15 सितम्बर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)प्रारंभिक परीक्षा एवं हिंदी टाइपिंग टेस्ट
नौकरी का स्थान (Job Location)मध्य प्रदेश
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटmphc.gov.in

MP High Court Assistant Grade III Recruitment 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर (MPHC) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 40 वर्ष (पुरुष) निर्धारित की गयी है।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 45 वर्ष (महिला) निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे एस.सी., एस.टी., ओ.बी.सी. और पी.डब्ल्यू.डी.) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

MP High Court Assistant Grade III Recruitment 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का विवरण:

  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय (आर्ट्स,साइंस,कॉमर्स,इंजीनियरिंग आदि) में स्नातक होना अनिवार्य है।
  • सीपीसीटी : MAP-IT द्वारा जारी वैध CPCT स्कोरकार्ड होना आवश्यक है।
  • कंप्यूटर योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 1-वर्षीय कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा (डी.सी.ए. / पी.जी.डी.सी.ए.) अथवा समकक्ष योग्यता (जैसे बी.सी.ए. / एम.सी.ए. / बी.ई. या बी.टेक (कंप्यूटर साइंस / इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी)।

3. श्रेणीवार पदों की संख्या (Category Wise Vacancy)

पद का नामUREWSOBCSCSTकुल पद
सहायक ग्रेड-III3141183251812361174

MP High Court Assistant Grade III Recruitment 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee) 

श्रेणीआवेदन शुल्क
General / Other State₹943.40/-
OBC/EWS/SC / ST/PH₹743.40/-

2. वेतनमान (Salary) 

MP High Court Assistant Grade III Recruitment 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

पद का नामपे लेवलमूल वेतनपे स्केल
सहायक ग्रेड-IIIलेवल-4₹19,500 प्रति माह₹19,500 – ₹62,000

MP High Court Assistant Grade III Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ17 अगस्त 2026 (दोपहर 12:00 बजे से)
आवेदन की अंतिम तिथि15 सितम्बर 2026 (शाम 05:00 बजे तक)
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि15 सितम्बर 2026
आवेदन में सुधार की प्रारंभिक
तिथि
19 सितम्बर 2026 (दोपहर 12:00 बजे से)
आवेदन में सुधार की अंतिम
तिथि
21 सितम्बर 2026 (शाम 05:00 बजे तक)

MP High Court Assistant Grade III Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

सहायक ग्रेड-III पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://mphc.gov.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आपको Latest Updates सेक्शन के Exam Updates में क्लिक करना है।
  • अब आप Advertisement for Direct Recruitment to the post of Assistant Grade-III for District Court Establishments of Madhya Pradesh year-2026 में क्लिक करके विज्ञापन को पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Click on Online Application Forms/Admit Cards में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में सही जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
  • आवेदन करने से पूर्व सर्वप्रथम आपको Registration में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Application सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए महत्वपूर्ण लिंक सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

MP High Court Assistant Grade III Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया।

MP High Court Assistant Grade III Recruitment 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया 2 प्रमुख चरणों में संपन्न होती है:

  • प्रारंभिक परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा

MP High Court Assistant Grade III Recruitment 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineRegistration | Application
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

MP High Court Assistant Grade III Recruitment 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. MP High Court Assistant Grade III 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे?

Ans: ऑनलाइन आवेदन 17 अगस्त 2026 से शुरू होंगे और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 है।

Q2. क्या MP High Court Assistant Grade III पद के लिए CPCT और कंप्यूटर डिप्लोमा दोनों जरूरी हैं?

Ans: हाँ, मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (स्नातक) के साथ-साथ वैध CPCT स्कोरकार्ड और 1-वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा (DCA/PGDCA या समकक्ष) होना अनिवार्य है।

Q3. MP High Court Assistant Grade III भर्ती में कुल कितने पद निकाले गए हैं?

Ans: सहायक ग्रेड-III के लिए कुल 1,174 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

Q4. MP High Court Assistant Grade III का इन-हैंड वेतन कितना होता है?

Ans: इसका वेतनमान ₹19,500 – ₹62,000 (पे लेवल-4) है। सभी भत्ते जोड़ने के बाद शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग ₹24,000 से ₹28,000 प्रति माह बनती है।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment