IOCL Apprentice Bharti 2026: 433 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया।

IOCL Apprentice Bharti 2026

Indian Oil Corporation Limited (IOCL) ने IOCL Apprentice Bharti 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ट्रेड, टेक्नीशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 433 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

इस लेख में IOCL Apprentice Bharti 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

IOCL Apprentice Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)Indian Oil Corporation Limited (IOCL)
विज्ञापन संख्या (Notification No.)IOCL/MKTG/NR/APPR/2026-27/1
पद का नाम (Post Name)Trade, Technician & Graduate Apprentice
कुल पदों की संख्या (Total Posts)433 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)पद की श्रेणी अनुसार (10th + ITI / Diploma / Graduation)
आयु सीमा (Age Limit)18 वर्ष से 24 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)07 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)06 सितम्बर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process) मेरिट सूची
नौकरी का स्थान (Job Location)ऑल इंडिया
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटiocl.com

IOCL Apprentice Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

Indian Oil Corporation Limited (IOCL) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट (Age Relaxation) – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

IOCL Apprentice Bharti 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) का विवरण:

पदों का विवरणडिस्कोड/पद का नामशैक्षणिक योग्यता
Trade Apprentice (ITI)107: Trade Apprentice (Fitter)
108: Trade Apprentice (Electrician)
109: Trade Apprentice (Electronics Mechanic)
110: Trade Apprentice (Instrument Mechanic)
111: Trade Apprentice (Machinist)
मैट्रिक (10वीं) के साथ NCVT/SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित ट्रेड में 2 वर्षीय नियमित ITI पास।
Technician Apprentice (Diploma)101: Mechanical
102: Electrical
103: Instrumentation
104: Civil
105: Electrical & Electronics
106: Electronics
AICTE/UGC द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित शाखा में 3 वर्षीय नियमित डिप्लोमा (अथवा 12वीं/ITI के बाद Lateral Entry से द्वितीय वर्ष में प्रवेश)।
• UR/EWS/OBC-NCL: न्यूनतम 50% अंक
• SC/ST/PwBD: न्यूनतम 45% अंक
Graduate Apprentice112: Graduate Apprentice (BBA / BA / B.Com / B.Sc / Any Discipline)AICTE/UGC द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक Degree।
• UR/EWS/OBC-NCL: न्यूनतम 50% अंक
• SC/ST/PwBD: न्यूनतम 45% अंक
Trade Apprentice (Data Entry Operator)113: Data Entry Operator (Fresher)12वीं पास (परंतु Graduate से कम होना चाहिए)।
Trade Apprentice (Data Entry Operator)114: Data Entry Operator (Skill Certificate Holder)12वीं पास (Graduate से कम) तथा NSQF/केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से 1 वर्ष से कम का ‘Domestic Data Entry Operator’ Skill Certificate।

IOCL Northern Region Wise / State Wise Post Details

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश (State/UT)Technician Apprentice (Diploma) [Code 101-106]Trade Apprentice (ITI) [Code 107-111]Graduate Apprentice [Code 112]Data Entry Operator (DEO) [Code 113-114]कुल पद (Total Posts)
Uttar Pradesh54372010121
Rajasthan2622161276
Punjab271012857
Delhi1010201050
Haryana12108737
Chandigarh21151230
Himachal Pradesh845522
Uttarakhand1063120
Jammu & Kashmir745420
कुल योग (Total)15610410569433

IOCL Apprentice Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

  • फॉर्म फीस (Application Fee) – IOCL अप्रेंटिसशिप भर्ती 2026 के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों से कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। फॉर्म पूरी तरह से निःशुल्क है।

वेतनमान (Salary) 

IOCL Apprentice Bharti 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

श्रेणी / पदन्यूनतम स्टाइपेंड
Trade Apprentice (ITI)₹ 7,000/- से ₹ 8,050/- प्रति माह (लगभग)
Technician Apprentice (Diploma)₹ 8,000/- से ₹ 9,000/- प्रति माह (लगभग)
Graduate Apprentice (Degree)₹ 9,000/- से ₹ 10,500/- प्रति माह (लगभग)
Data Entry Operator (12th Pass)₹ 7,000/- प्रति माह (लगभग)

IOCL Apprentice Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ (Apply Online Start)07 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date to Apply)06 सितम्बर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि06 सितम्बर 2026

IOCL Apprentice Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

Trade, Technician & Graduate Apprentice पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.bank.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आपको क्लिक करना है।
  • सम्बंधित पद में आवेदन करने के लिए जिन अभ्यर्थियों ने अपरेंटिस किया हुआ है उन्हें Engagement of Trade/Technician/Graduate Apprentice under the Apprentices Act, 1961 at IOCL (Marketing Division)-Northern Region सेक्शन के NATS/NAPS में अपनी जानकारी सबमिट करनी होगी। अन्यथा वो फॉर्म सबमिट नहीं कर पाएंगे।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Apply Online में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में सही जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
  • आवेदन करने से पूर्व सर्वप्रथम आपको Click here for New Registration में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login for already Registered Candidates सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

IOCL Apprentice Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

IOCL Apprentice Bharti 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया (Selection Process) 4 प्रमुख चरणों में संपन्न होती है:

  • इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के किया जाएगा।
  • चयन पूरी तरह से आपकी शैक्षणिक योग्यता (Matric + ITI / Diploma / Graduation / 12th) में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट से होगा।यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के अंक बराबर होते हैं, तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • यदि जन्मतिथि भी समान होती है, तो 10वीं में अधिक अंक पाने वाले उम्मीदवार को वरीयता मिलेगी।
  • मेरिट सूची में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन (DV) के लिए बुलाया जाएगा।
  • DV में सफल उम्मीदवारों को इंडियन ऑयल के निर्धारित मानकों के अनुसार मेडिकल फिटनेस टेस्ट पूरा करना होगा।
  • दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल फिटनेस में योग्य पाए गए उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए अंतिम चयन पत्र (Offer Letter) जारी किया जाएगा।

IOCL Apprentice Bharti 2026: Important Link

Apply Online
Trade Apprentice (ITI)
Click Here
Apply Online
(Technician & Graduate Apprentice)
Click Here
Apply Online
(After Apply NATS/NAPS)
Click Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

IOCL Apprentice Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. IOCL अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे?

Ans: ऑनलाइन आवेदन 07 अगस्त 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 सितंबर 2026 (शाम 05:00 बजे तक) है।

Q2. इस भर्ती में कुल कितने पदों पर नोटिफिकेशन जारी हुआ है?

Ans: इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 433 पदों (ट्रेड, टेक्नीशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस) पर चयन किया जाएगा।

Q3. क्या इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क (Application Fee) देना होगा?

Ans: नहीं, सभी श्रेणियों (General, EWS, OBC, SC, ST, PwBD एवं महिला) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है।

Q4. चयन प्रक्रिया क्या है? क्या इसमें लिखित परीक्षा या इंटरव्यू होगा?

Ans: हीं, इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। चयन पूरी तरह से आपकी न्यूनतम अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों की मेरिट सूची (Merit List), दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और मेडिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर होगा।

Q5. आवेदन करने के लिए किस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है?

Ans: Application Process

  • ITI एवं Data Entry Operator पदों के लिए NAPS Portal (apprenticeshipindia.gov.in) पर।
  • Diploma एवं Graduation (Graduate Apprentice) पदों के लिए NATS Portal (nats.education.gov.in) पर।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Q6. क्या अप्रेंटिसशिप पूरी होने के बाद IOCL में पक्की नौकरी मिलेगी?

Ans: नहीं, अप्रेंटिसशिप केवल एक वर्ष का कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम है। प्रशिक्षण पूरा होने पर IOCL नियमित रोजगार देने के लिए बाध्य नहीं है।

Leave a Comment