EIL Associate engineer recruitment 2026: बिना परीक्षा सीधी भर्ती, यहाँ से करें आवेदन

EIL Associate engineer recruitment 2026

EIL Associate engineer recruitment 2026: इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड Engineers India Limited (EIL) ने एसोसिएट इंजीनियर्स की रिक्त पदों की सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता B.sc (Eng.), BE/ B.tech निर्धारित की गई है।

विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के आधार पर कुल 41 पदों पर योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 है। आइए नीचे इस वैकेंसी की योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया को विस्तार से समझते हैं।

EIL Associate engineer recruitment 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड
पद का नाम (Post Name)एसोसिएट इंजीनियर्स (ग्रेड II & III)
कुल पदों की संख्या (Total Posts)41पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)इंजीनियरिंग पास
आयु सीमा (Age Limit)37 वर्ष से 41 वर्ष
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)30 जून 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)सीधे इंटरव्यू
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटengineersindia.com

EIL Associate engineer recruitment 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड Engineers India Limited (EIL) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

  • शैक्षणिक योग्यता (Education) – इच्छुक अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम (जैसे Mechanical, Civil, Electrical, Chemical आदि) में B.E. / B.Tech या इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
  • अनुभव – इसके साथ ही पद के अनुसार संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम कार्य अनुभव (Relevant Experience) 5 वर्ष से लेकर 9 वर्ष तक होना आवश्यक है।
  • आयु सीमा (Age Limit) – इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 37 वर्ष और अधिकतम आयु 41 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट (Age Relaxation) – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 3 से 10 वर्ष तक की विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

EIL Associate engineer recruitment 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

  • फॉर्म फीस (Application Fee)
श्रेणीपरीक्षा शुल्क
General/ OBC/EWS200/-
SC/ST/PWD200/-
  • वेतनमान (Salary) – ऑफिसियल अधिसूचना के अनुसार विभाग द्वारा एसोसिएट इंजीनियर्स (ग्रेड II & III) के लिए वेतनमान 72,000/- से लेकर 91,200/- प्रति माह निर्धारित की गयी है।
पद का नामX Category CitiesY Category CitiesZ Category Cities
Associate Engineer Grade II800007600072000
Associate Engineer Grade III960009120086400

EIL Associate engineer recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

एसोसिएट इंजीनियर्स (ग्रेड II & III) जैसे पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.engineersindia.com/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • अब आपको Career में जाके Current Opening सेक्शन में क्लिक करना है।
  • यहाँ आप FIXED TERM HIRING (Adv No:HRD/RECTT./ADVT./2026-27/05 सेक्शन में Advertisement Details में क्लिक करके अधिसूचना को ध्यान से पढ़ सकते हैं।
  • साथ ही पदों की श्रेणी के अनुसार आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Applicant Login में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • अब आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

संभावित इंटरव्यू समय सारणी

Date and Time (Tentative)Venue / Location of Interview
Interview will start tentatively from
13.07.2026. The exact date of interview shall
be mailed separately to the candidate’s
registered mail id.
Interview shall be conducted at Gurugram, Kolkata,
Mumbai, Chennai, Bengaluru and Vadodara. The exact location of interview shall be mailed separately to the candidate’s registered mail id.

EIL Associate engineer recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बिना किसी बड़ी लिखित परीक्षा के सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा:

  • Shortlisting: सबसे पहले उम्मीदवारों के आवेदन और अनुभव के आधार पर उन्हें शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • Walk-in Interview: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जो कि 13 जुलाई 2026 से आयोजित होने की उम्मीद है।
  • Medical & Document Verification: इंटरव्यू में पास होने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद फाइनल सिलेक्शन होगा।

EIL Associate engineer recruitment 2026: Important Link

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

EIL Recruitment 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. EIL Associate Engineer भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है?

Ans: इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 है। आखिरी समय का इंतजार किए बिना अपना फॉर्म पहले ही भर लें।

Q2. क्या दूसरे राज्य के लोग भी इसका फॉर्म भर सकते हैं?

Ans: हाँ, भारत का कोई भी नागरिक इसके लिए आवेदन कर सकता है। बस ध्यान रहे कि आपने B.sc (Eng.), BE/ B.tech/ Engineering Diploma पास की हो।

Q3. क्या इस भर्ती में शामिल होने के लिए GATE स्कोर की जरूरत है?

Ans: नहीं, यह भर्ती bina GATE score के निकाली गई है। इसमें आपका चयन आपके इंजीनियरिंग बैकग्राउंड, अनुभव और इंटरव्यू के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।

Q4. EIL भर्ती में इंटरव्यू कब से शुरू होंगे?

Ans: आधिकारिक सूचना के अनुसार, शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के इंटरव्यू 13 जुलाई 2026 से शुरू किए जाने की संभावना है।

Q5. EIL Associate Engineer पद के लिए चयन होने पर पोस्टिंग (Job Location) कहाँ मिलेगी?

Ans: इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) के प्रोजेक्ट्स पूरे देश में चल रहे हैं। चयन होने के बाद आपको भारत में स्थित किसी भी EIL ऑफिस, रीजनल ऑफिस, या प्रोजेक्ट साइट पर पोस्ट किया जा सकता है। आपकी पोस्टिंग पूरी तरह से कंपनी की जरूरत और प्रोजेक्ट के आधार पर तय होगी।






Leave a Comment