CPCL JE Recruitment 2026: 60 जूनियर इंजीनियर पदों में भर्ती,जल्दी करें आवेदन।

CPCL JE Recruitment 2026

CPCL JE Recruitment 2026: चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CPCL) ने जूनियर इंजीनियर (JE) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया में निर्धारित पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी ही ऑनलाइन माध्यम से 11 सितंबर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे। अगर आप चेन्नई में पीएसयू (PSU) क्षेत्र में रोजगार पाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है।

इस लेख में CPCL JE Recruitment 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

CPCL JE Recruitment 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CPCL)
विज्ञापन संख्या (Notification No.)01 of 2026 – CPCL / HRD
पद का नाम (Post Name)जूनियर इंजीनियर (JE)
कुल पदों की संख्या (Total Posts)60 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)इंजीनियरिंग में डिग्री / डिप्लोमा
आयु सीमा (Age Limit)18 वर्ष से 30 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)14 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)11 सितंबर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)लिखित परीक्षा व दस्तावेज़ सत्यापन
नौकरी का स्थान (Job Location)चेन्नई
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटcpcl.co.in

CPCL JE Recruitment 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CPCL) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • अधिकतम आयु : अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 26 से 30 वर्ष (अधिसूचना की कट-ऑफ तिथि के अनुसार) रखी गई है।
  • उम्र में छूट (Age Relaxation) – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

CPCL JE Recruitment 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) का विवरण:

  • डिप्लोमा / डिग्री: उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड, संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित इंजीनियरिंग शाखा (जैसे Chemical, Mechanical, Electrical, Civil, Instrumentation आदि) में 3 वर्षीय फुल-टाइम Diploma या BE/B.Tech की डिग्री होनी चाहिए।
  • न्यूनतम अंक : General / OBC / EWS: न्यूनतम 60% अंक & SC / ST / PwBD: न्यूनतम 50% अंक होना अनिवार्य है।

CPCL JE Recruitment 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क
General / OBC / EWS₹500/-
SC / ST / PHनिःशुल्क
All Female Candidatesनिःशुल्क

2. वेतनमान (Salary) 

CPCL JE Recruitment 2026 के लिए वेतनमान (Salary & Pay Scale) का विवरण निम्न प्रकार है:

  • वेतनमान : ₹25,000/- से ₹1,05,000/- प्रति माह (IDA Pattern)
  • शुरुआती बेसिक पे : लगभग ₹25,000 – ₹30,000/- प्रति माह

अतिरिक्त भत्ते एवं सुविधाएं

बेसिक पे के अलावा, CPCL द्वारा नियमानुसार निम्नलिखित भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं:

  • महंगाई भत्ता : पीएसयू (PSU) के आईडीए पैटर्न के अनुसार।
  • मकान किराया भत्ता : शहर की श्रेणी के अनुसार या कंपनी आवास सुविधा।
  • कैफेटेरिया एलाउंस : अन्य व्यक्तिगत भत्तों के लिए।
  • चिकित्सा सुविधा : कर्मचारी एवं उनके आश्रितों के लिए संपूर्ण मेडिकल कवरेज।
  • भविष्य निधि एवं ग्रेच्युटी : पीएफ, ग्रेच्युटी और पेंशन योजना की सुविधा।
  • अन्य लाभ: एलटीसी (LTC/LTA), परफॉर्मेंस रिलेटेड पे (PRP) और बीमा कवर।

CPCL JE Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ (Apply Online Start)14 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date to Apply)11 सितंबर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि11 सितंबर 2026
परीक्षा तिथि (संभावित)सितम्बर/अक्टूबर 2026

CPCL JE Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

जूनियर इंजीनियर (JE) पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cpcl.co.in/company/people/careers/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आपको Careers सेक्शन के Detailed Advertisement में क्लिक करके विज्ञापन को पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Click Here Apply Online में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में सही जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
  • आवेदन करने से पूर्व सर्वप्रथम आपको Registration of New User में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Registered Candidates सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

CPCL JE Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया।

CPCL JE Recruitment 2026की पूरी चयन प्रक्रिया (Selection Process) 4 प्रमुख चरणों में संपन्न होती है:

  1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा :
    • यह चयन प्रक्रिया का पहला और मुख्य चरण है।
    • परीक्षा में वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं, जो तकनीकी ज्ञान और सामान्य योग्यता पर आधारित होते हैं।
  2. दस्तावेज़ सत्यापन :
    • ऑनलाइन परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाता है।
    • इस चरण में शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाती है।
  3. पूर्व-रोजगार चिकित्सा परीक्षा :
    • दस्तावेज सत्यापन के बाद, उम्मीदवारों को CPCL के निर्धारित चिकित्सा और शारीरिक स्वास्थ्य मानकों को पूरा करना अनिवार्य होता है।

सभी चरणों को सफलतापूर्वक पार करने वाले अंतिम रूप से योग्य उम्मीदवारों को चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CPCL) में जूनियर इंजीनियर के पद पर नियुक्त किया जाता है।

CPCL JE Recruitment 2026: Important Link

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

CPCL JE Recruitment 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. CPCL JE Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: CPCL जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर 2026 है।

Q2. CPCL Junior Engineer Bharti 2026 के लिए कुल कितने पदों पर भर्ती निकली है?

Ans: इस भर्ती अभियान के तहत कुल 60 रिक्त पदों पर जूनियर इंजीनियर (JE) के लिए चयन किया जाएगा।

Q3. CPCL JE Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता (Qualification) क्या है?

Ans: उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में डिप्लोमा (Diploma) या बी.ई./बी.टेक (BE/B.Tech) की डिग्री होनी चाहिए। सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए न्यूनतम 60% अंक और एससी/एसटी के लिए 50% अंक अनिवार्य हैं।

Q4. CPCL JE Bharti 2026 में आवेदन करने के लिए आयु सीमा (Age Limit) क्या है?

Ans: अनारक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 26 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों (OBC/SC/ST/PwBD) को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाती है।

Q5. CPCL Junior Engineer पदों के लिए चयन प्रक्रिया (Selection Process) क्या है?

Ans: चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT), उसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) और अंत में चिकित्सा परीक्षा (Medical Examination) शामिल है।

Q6. CPCL JE परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?

Ans: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cpcl.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन और विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment