Bihar Police Company Commander Bharti 2026: 65 कंपनी कमांडर पदों में भर्ती, करें आवेदन।

Bihar Police Company Commander Bharti 2026

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा बिहार गृह रक्षा वाहिनी कैडर में कंपनी कमांडर (गुल्म समादेष्टा) के 65 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार स्नातक पास अभ्यर्थी इसमें ऑनलाइन आवेदन कर सकेगें। बिहार पुलिस में पे-लेवल 6 तहत इसमें वेतनमान दिया जायेगा। अतः इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 10 अक्टूबर 2026 तक इसमें ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इस लेख में Bihar Police Company Commander Bharti 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है:

Bihar Police Company Commander Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC)
विज्ञापन संख्या (Notification No.)11/2026
पद का नाम (Post Name)कंपनी कमांडर
कुल पदों की संख्या (Total Posts)65 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)स्नातक डिग्री पास
आयु सीमा (Age Limit)24 वर्ष से 50 वर्ष
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)10 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)10 अक्टूबर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)प्रारंभिक परीक्षा,मुख्य परीक्षा,शारीरिक दक्षता परीक्षा etc.
वेतनमान (Pay Scale)पे लेवल-6 (वेतनमान ₹35,400 – ₹1,12,400/-)
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
नौकरी का स्थान (Job Location)बिहार
ऑफिसियल वेबसाइटbpssc.bihar.gov.in

Bihar Police Company Commander Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 3 से 10 वर्ष तक की विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख (1 अगस्त 2026) के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

Bihar Police Company Commander Bharti 2026 के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता का विवरण नीचे दिया गया है:

पद का नामशैक्षणिक योग्यता
कंपनी कमाण्डर1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

2. अन्य अनिवार्य शर्तें (गृह रक्षकों के लिए):
• बिहार गृह रक्षा वाहिनी संगठन में नामांकित एवं प्रशिक्षित अभ्यर्थी, जिन्होंने संगठन में कम से कम 5 वर्षों की सेवा/ड्यूटी पूरी कर ली हो।
• जिस तिथि को नियुक्ति पर विचार किया जाएगा (आवेदन की कट-ऑफ तिथि: 01.08.2026), उस तिथि तक अभ्यर्थी की कम से कम 10 वर्षों की सेवा शेष होनी चाहिए।

3. शारीरिक मापदण्ड

वर्ग/श्रेणीमापदण्डनिर्धारित माप
UR / BC (पुरुष)ऊँचाईन्यूनतम 165 सेन्टीमीटर
सीना बिना फुलाए: 81 सेमी (न्यूनतम)
फुलाकर: 86 सेमी (न्यूनतम)
(कम से कम 5 सेमी का फुलाव अनिवार्य)
EBC / SC / ST (पुरुष)ऊँचाईन्यूनतम 160 सेन्टीमीटर
सीना बिना फुलाए: 79 सेमी (न्यूनतम)
फुलाकर: 84 सेमी (न्यूनतम)
(कम से कम 5 सेमी का फुलाव अनिवार्य)
सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थीऊँचाईन्यूनतम 155 सेन्टीमीटर
सीनामापी लागू नहीं
वज़नन्यूनतम 48 किलोग्राम
थर्ड जेन्डरशारीरिक मापदण्डपिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के समान

Bihar Police Company Commander Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणीआवेदन शुल्क
UR / BC / Other State₹100/-
SC / ST / PH₹100/-
बिहार की महिला अभ्यर्थी₹100/-

2. वेतनमान (Salary) 

Bihar Police Company Commander Bharti 2026 के लिए निर्धारित वेतनमान का विवरण दिया गया है:

पद का नामवेतनमानमूल वेतन
कंपनी कमाण्डरपे लेवल-6₹35,400 – ₹1,12,400/-

Bihar Police Company Commander Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ10 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि10 अक्टूबर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि10 अक्टूबर 2026

Bihar Police Company Commander Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

कंपनी कमांडर पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  https://bpssc.bihar.gov.in/A-HG.htm में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • अब आपको Bihar Police सेक्शन में Advt. No.-11/2026 में क्लिक करना है। और यहाँ Advertisement Notification (11/2026) में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सर्वप्रथम Register & Make Payment में क्लिक करना है।और बेसिक जानकारी सबमिट करके रजिस्ट्रेशन करना है।
  • अब Fill Application Form में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करना है।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

Bihar Police Company Commander Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

Bihar Police Company Commander Bharti 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में संपन्न होती है:

चरणपरीक्षाविषयअंक & प्रश्नसमय अवधिअर्हता
प्रथम चरणप्रारंभिक परीक्षा• सामान्य ज्ञान
• समसामयिक मुद्दे
200 अंक
(100 प्रश्न)
2 घंटे• न्यूनतम 30% अंक लाना अनिवार्य है।
• कुल रिक्तियों के 20 गुना अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए होगा।
द्वितीय चरणमुख्य परीक्षापत्र-1: सामान्य हिंदी200 अंक
(100 प्रश्न)
2 घंटे• न्यूनतम 30% अंक अनिवार्य।
• यह केवल क्वालिफाइंग है, इसके अंक मेधा सूची में नहीं जुड़ेंगे।
पत्र-2: सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भूगोल, गणित एवं रीज़निंग200 अंक
(100 प्रश्न)
2 घंटे• इसी पत्र के अंकों के आधार पर अंतिम मेधा सूची बनेगी।
• रिक्तियों के 6 गुना अभ्यर्थियों को PET के लिए चुना जाएगा।
तृतीय चरणशारीरिक दक्षता परीक्षा1. दौड़:
• पुरुष: 1.6 किमी (6 मि 30 सेक)
• महिला: 1 किमी (6 मिनट)

2. अन्य स्पर्धाएँ:
• ऊँची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक
केवल क्वालिफाइंग
(कोई अंक नहीं दिए जाएंगे)
Note -: प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा के दोनों पत्रों में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक काटे जाएंगे।

Bihar Police Company Commander Bharti 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

Bihar Police Company Commander Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. Bihar Police Company Commander Bharti 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: विभाग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 10 सितंबर 2026 से प्रारंभ होकर 10 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकेंगे।

Q2. Bihar Police Company Commander Bharti 2026 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

Ans: अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 24 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 को आधार मानकर मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा के प्रमाण-पत्र में दर्ज जन्म तिथि के अनुसार की जाएगी।

Q3. Bihar Police Company Commander Bharti 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

Ans: अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही बिहार गृह रक्षा वाहिनी में नामांकित एवं प्रशिक्षित होकर कम से कम 5 वर्षों की सेवा पूरी होना और 10 वर्षों की सेवा शेष होना आवश्यक है।

Q4. Bihar Police Company Commander Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी: 1. प्रारंभिक लिखित परीक्षा (200 अंक, क्वालिफाइंग), 2. मुख्य लिखित परीक्षा (सामान्य हिंदी क्वालिफाइंग और सामान्य अध्ययन जिसके अंकों पर मेधा सूची बनेगी), और 3. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) (केवल पास होना अनिवार्य)।

Q5. Bihar Police Company Commander Bharti 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: पे लेवल-6 के तहत मूल वेतन ₹35,400 से ₹1,12,400/- है। इसके साथ ही नियमानुसार महँगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) एवं अन्य सरकारी भत्ते भी देय होंगे।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment