AAI Junior Executive Bharti 2026: 389 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता, तिथियां और आवेदन प्रक्रिया।

AAI Junior Executive Bharti 2026

Airports Authority of India (AAI) ने AAI Junior Executive Bharti 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में कैरियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर एग्जीक्यूटिव और मैनेजर के कुल 389 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

इस लेख में AAI Junior Executive Bharti 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

AAI Junior Executive Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण
Airports Authority of India (AAI)
विज्ञापन संख्या (Notification No.)12/2026/CHQ/DR‐CBT
पद का नाम (Post Name)जूनियर एग्जीक्यूटिव और मैनेजर
कुल पदों की संख्या (Total Posts)389 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)Graduation + Relevant Experience (पद अनुसार)
आयु सीमा (Age Limit)18 वर्ष से 27/32 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)08 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)07 सितंबर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)CBT Exam → Document Verification → Interview
नौकरी का स्थान (Job Location)ऑल इंडिया
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटwww.aai.aero

AAI Junior Executive Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु (जूनियर एग्जीक्यूटिव के लिए 27 वर्ष और मैनेजर के लिए 32 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट (Age Relaxation) – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 3 से 10 वर्ष तक की विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

AAI Junior Executive Bharti 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) का विवरण:

  • जूनियर एग्जीक्यूटिव: संबंधित विषय में Graduation Degree (B.E./B.Tech, B.Sc, MBA, या Professional Law Degree) होना आवश्यक है। जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं।
  • मैनेजर : संबंधित विषय में स्नातक/Graduation + न्यूनतम 3 वर्ष का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है।

AAI Junior Executive Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

  • फॉर्म फीस (Application Fee) –
श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क
General /EWS /OBC₹1000/-
SC / ST/PwBDनिःशुल्क
सभी महिला उम्मीदवारनिःशुल्क
AAI से 1 वर्ष का अप्रेंटिसशिप पूर्ण कर चुके अभ्यर्थीनिःशुल्क

वेतनमान (Salary) 

AAI Junior Executive Bharti 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

पद की श्रेणीवेतनमानअनुमानित वार्षिक वेतन
मैनेजर₹60,000 – 3% – ₹1,80,000₹21 लाख प्रति वर्ष (लगभग)
जूनियर एग्जीक्यूटिव₹40,000 – 3% – ₹1,40,000₹14 लाख प्रति वर्ष (लगभग)

AAI Junior Executive Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ (Apply Online Start)08 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date to Apply)07 सितम्बर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि07 सितम्बर 2026

AAI Junior Executive Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

जूनियर एग्जीक्यूटिव और मैनेजर पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.aai.aero/en/careers/recruitment में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आपको Career सेक्शन के Recruitments में क्लिक करना है।
  • अब आप Direct Recruitment of Managers and Junior Executives in various disciplines under Advt. No: 12/2026/CHQ/DR‐CBT सेक्शन के Registration Link में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन आकर सकते हैं।
  • आवेदन करने से पूर्व सर्वप्रथम आपको Click here for New Registration में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login for already Registered Candidates सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

AAI Junior Executive Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

AAI Junior Executive Bharti 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया (Selection Process) 3 प्रमुख चरणों में संपन्न होती है:

  • ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT – Computer Based Test)
  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification / Interview)
  • अंतिम मेरिट सूची (Final Merit List)

AAI Junior Executive Bharti 2026: Important Link

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

AAI Junior Executive Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. AAI Recruitment 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 07 सितंबर 2026 है।

Q2. AAI Junior Executive Qualification क्या निर्धारित की गई है?

Ans: संबंधित ट्रेड में Graduation Degree (B.E./B.Tech, B.Sc, MBA, या Law) होना अनिवार्य है।

Q3. AAI Bharti 2026 Age Limit क्या तय की गई है?

Ans: Junior Executive के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष और Manager के लिए 32 वर्ष रखी गई है (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी)।

Q4. AAI Vacancy 2026 Job Location कहाँ होगी?

Ans: चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग ऑल इंडिया (All India) यानी भारत भर में स्थित एएआई के किसी भी एयरपोर्ट या कार्यालय में की जा सकती है।

Q5. AAI Junior Executive & Manager Bharti 2026 में कुल कितने पद निकले हैं?

Ans: इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 389 रिक्त पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Q6. AAI Recruitment 2026 में किन-किन पदों पर भर्ती निकली है?

Ans: इस भर्ती के तहत प्रबंधक (Manager) और कनिष्ठ कार्यकारी (Junior Executive) के विभिन्न विषयों में पद निकले हैं:

प्रबंधक (Manager – Group A):

  • Manager (Engineering – Civil)
  • Manager (Engineering – Electrical)
  • Manager (Finance)
  • Manager (Information Technology)
  • Manager (Architecture)
  • Manager (Law)
  • Manager (Fire Services)
  • Manager (Operations)
  • Manager (Commercial)
  • Manager (Corporate Planning & Management Services)
  • Manager (Corporate Communications)

कनिष्ठ कार्यकारी (Junior Executive – Group B):

  • Junior Executive (Finance)
  • Junior Executive (Law)
  • Junior Executive (Operations)
  • Junior Executive (Survey & Cartography)

Leave a Comment