UPSSSC JE Mechanical Vacancy 2026: जूनियर इंजीनियर पदों में भर्ती, जानें आवेदन की प्रक्रिया।

UPSSSC JE Mechanical Vacancy 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारक युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न प्रमुख विभागों में एक प्रतिष्ठित एवं स्थायी सरकारी नौकरी पाने का यह एक बेहतरीन अवसर है। जारी विज्ञापन के अनुसार इसमें ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 03 नवम्बर से शुरू होगी।

इस भर्ती परीक्षा का मुख्य उद्देश्य राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों, तकनीकी संस्थानों एवं सार्वजनिक उपक्रमों में यांत्रिक संरचनाओं, संयंत्रों तथा मशीनों के कुशल संचालन, रखरखाव एवं तकनीकी प्रबंधन को सुदृढ़ बनाना है। इस लेख में विभाग द्वारा जारी भर्ती UPSSSC JE Mechanical Vacancy 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

UPSSSC JE Mechanical Vacancy 2026: भर्ती विवरण।

विवरणजानकारी
भर्ती आयोगउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
विज्ञापन संख्या24-Exam/2026
पद का नामजूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल / यांत्रिक), टेक्निकल असिस्टेंट
कुल पदों की संख्या1156 पद
शैक्षणिक योग्यताUPSSSC PET 2025 स्कोर कार्ड + संबंधित विषय में 3-वर्षीय डिप्लोमा
आयु सीमा18 वर्ष से 40 वर्ष
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि03 नवम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि25 नवम्बर 2026
वेतनमानपे मैट्रिक्स लेवल-6 (₹35,400 – ₹1,12,400 / ग्रेड पे ₹4200)
चयन प्रक्रियाPET 2025 स्कोर ➔ लिखित परीक्षा ➔ दस्तावेज सत्यापन
नौकरी का स्थानउत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटupsssc.gov.in

UPSSSC JE Mechanical Vacancy 2026: शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी पदों में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा निर्धारित निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है:

1. आयु सीमा (Age Limit)

विभाग का नामपद का नामन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
लोक निर्माण विभागजूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल)18 वर्ष40 वर्ष
उ.प्र. राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड
उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद
सिंचाई एवं जल संसाधन विभागजूनियर इंजीनियर (यांत्रिक)
लघु सिंचाई विभाग
उ.प्र. राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरणजूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल)21 वर्ष40 वर्ष
भूगर्भ जल विभागटेक्निकल असिस्टेंट (मैकेनिकल)
अन्य राज्य विभाग / संस्थानजूनियर इंजीनियर / टेक्निकल असिस्टेंट18 / 21 वर्ष40 वर्ष
उम्र में छूट  – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

UPSSSC JE Mechanical Vacancy 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का विवरण:

विभाग का नामपद का नामशैक्षणिक योग्यता
सिंचाई एवं जल संसाधन विभागजूनियर इंजीनियर (यांत्रिक)मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल (यांत्रिक) इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
लोक निर्माण विभागजूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल)मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3-वर्षीय डिप्लोमा।
उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद
उ.प्र. राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण
उ.प्र. राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड
लघु सिंचाई विभागजूनियर इंजीनियर (यांत्रिक)प्राविधिक शिक्षा परिषद (उ.प्र.) से यांत्रिक/कृषि इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
भूगर्भ जल विभागटेक्निकल असिस्टेंट (मैकेनिकल)मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या समकक्ष अर्हता।

3. श्रेणीवार पदों की संख्या (Category Wise Vacancy)

पद का नामUREWSOBCSCSTकुल पद
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) एवं अन्य पद43998285319151156

UPSSSC JE Mechanical Vacancy 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है:

1. फॉर्म फीस (Application Fee) 

श्रेणीआवेदन शुल्क
General / OBC / EWS₹25/-
SC / ST / PH₹25/-

2. वेतनमान (Salary) 

UPSSSC JE Mechanical Vacancy 2026 के लिए निर्धारित वेतनमान का विवरण:

पद का नामग्रेड पेवेतनमान
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल)₹4200लेवल-6 (₹35,400 – ₹1,12,400)
टेक्निकल असिस्टेंट (मैकेनिकल)₹2800लेवल-5 (₹29,200 – ₹92,300)

UPSSSC JE Mechanical Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

विवरणतिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ03 नवम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि25 नवम्बर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि25 नवम्बर 2026
फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि02 दिसम्बर 2026

UPSSSC JE Mechanical Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) एवं अन्य पदों में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  https://upsssc.gov.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • अब सर्वप्रथम आपको Online Form Submission सेक्शन में जाकर One Time Registration(OTR) में क्लिक करके अपनी बेसिक जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। यह सिर्फ एक बार ही करना होता है।
  • अब आपको Notice Board या Notification/Advertisements सेक्शन में विज्ञापन संख्या-24-परीक्षा/2026 सम्मिलित अवर अभियंता (यांत्रिक) मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2025)/24 का विज्ञापन में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Candidate Registration में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में One Time Registration(OTR) आईडी डालकर जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए महत्वपूर्ण लिंक सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

UPSSSC JE Mechanical Vacancy 2026: चयन प्रक्रिया।

UPSSSC JE Mechanical Vacancy 2026 अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाता है:

चयन का चरणविवरण
PET-2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंगप्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) के नॉर्मलाइज्ड स्कोर (श्रेणीवार 15 गुना) के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। (शून्य या नकारात्मक अंक वाले पात्र नहीं होंगे)।
लिखित परीक्षाशॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के लिए मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
• कुल प्रश्न: 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (मैकेनिकल ट्रेड + उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान + कंप्यूटर ज्ञान)
• समय: 2 घंटे (120 मिनट)
• कुल अंक: 100 अंक
• ऋणात्मक अंकन: 25% (1/4 अंक)।
दस्तावेज सत्यापन• मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर सफल अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्रों/दस्तावेजों के सत्यापन हेतु बुलाया जाएगा।
• इसमें शैक्षिक योग्यता (डिप्लोमा), PET 2025 स्कोर कार्ड, जाति प्रमाण पत्र व आरक्षण से संबंधित मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
अंतिम मेरिट सूचीमुख्य लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार कर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

UPSSSC JE Mechanical Vacancy 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

विवरणलिंक
Apply OnlineClick Here
Link will be Activated on 03/11/2026
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

UPSSSC JE Mechanical Vacancy 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. UPSSSC JE Mechanical Vacancy 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: UPSSSC JE Mechanical Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 03 नवम्बर 2026 से शुरू हो रही है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवम्बर 2026 तय की गई है। इसके साथ ही भरे गए आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि 02 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

Q2. UPSSSC JE Mechanical Vacancy 2026 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

Ans: इस भर्ती के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु पद एवं विभाग के अनुसार 18 वर्ष या 21 वर्ष तय की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी तथा राज्य के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

Q3. UPSSSC JE Mechanical Vacancy 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

Ans: UPSSSC JE Electrical Vacancy 2026 के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3-वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोर कार्ड होना भी आवश्यक है, जिसके बिना मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Q4. UPSSSC JE Mechanical Vacancy 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: इस भर्ती की चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से अभ्यर्थी के UPSSSC PET 2025 स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्टिंग से शुरू होती है। इसके बाद शार्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को 100 अंकों की मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होना होता है, और इसमें प्राप्त अंकों की श्रेष्ठता के आधार पर अंत में दस्तावेज सत्यापन कराकर अंतिम चयन सूची तैयार की जाती है।

Q5. UPSSSC JE Mechanical Vacancy 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: UPSSSC JE Electrical Vacancy 2026 के अंतर्गत जूनियर इंजीनियर पदों के लिए 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल-6 (मूल वेतन ₹35,400 से ₹1,12,400 तथा ग्रेड पे ₹4,200 / पे बैंड ₹9,300–34,800) निर्धारित है।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment