National Insurance AO Vacancy 2026: प्रशासनिक अधिकारी पदों में भर्ती, सैलरी ₹1.14 लाख प्रतिमाह।

National Insurance AO Vacancy 2026

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट दोनों श्रेणियों में विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन रहेगी। इसमें आवेदन करने की लिंक 28 अक्टूबर 2026 तक एक्टिवेट रहेगी।

इस लेख में National Insurance AO Vacancy 2026 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जैसे—कुल पदों की संख्या, पदवार योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी आसान भाषा में मिलेगी, ताकि आप बिना किसी गलती के अपना आवेदन जमा कर सकें।

National Insurance AO Vacancy 2026: भर्ती विवरण।

विवरणजानकारी
विभाग का नामनेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL)
पद का नामप्रशासनिक अधिकारी
कुल पदों की संख्या321 पद
शैक्षणिक योग्यतास्नातक /स्नातकोत्तर की डिग्री (पद के अनुसार)
आयु सीमा21 वर्ष से 30 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि08 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि28 अक्टूबर 2026
चयन प्रक्रियाप्रारंभिक परीक्षा + मुख्य परीक्षा + साक्षात्कार
नौकरी का स्थानऑल इंडिया
वेतनमान₹82,485 – ₹1,56,745
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटnationalinsurance.nic.co.in

National Insurance AO Vacancy 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता / आयु सीमा की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

पद का नामन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर21 वर्ष30 वर्ष
उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे एस.सी., एस.टी., ओ.बी.सी. और पी.डब्ल्यू.डी.) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)

पद का नामशैक्षणिक योग्यता
जनरलिस्ट• किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री।
• अनारक्षित / अन्य पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग : 60% अंक
फाइनेंस (CA/CMA)किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री।
• सी.ए. / सी.एम.ए. डिग्री
लीगलकिसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून (लॉ) में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री।
इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीमान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सम्बन्धित विषय से बीई/बीटेक या एम.ई./एम.टेक/एमसीए डिग्री।
ऑटोमोबाइलमान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सम्बन्धित विषय से बीई/बीटेक या एम.ई./एम.टेक/एमसीए डिग्री।
रिस्क इंजीनियरिंगमान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सम्बन्धित विषय से बीई/बीटेक डिग्री।
एग्रीकल्चर (कृषि)एग्रीकल्चर / एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी / एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग में 4-वर्षीय डिग्री या पीजी।
कंपनी सेक्रेटरी• किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री।
• आई.सी.एस.आई. से ए.सी.एस. / एफ.सी.एस.

3. श्रेणीवार पदों की संख्या (Category Wise Vacancy)

पद का नामUREWSOBCSCSTकुल पद
एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर13832864322321

National Insurance AO Vacancy 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee) 

श्रेणीआवेदन शुल्क
General / EWS / OBC₹1000/-
SC / ST/ PH₹250/-

2. वेतनमान (Salary) 

National Insurance AO Vacancy 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

पद का नामबेसिक पेपे स्केल
एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर₹82,485/- प्रतिमाह₹82,485 – 3505(1) – 85,990 – 3805(13) – 135,455 – 4255(5) – 156,745

National Insurance AO Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

विवरणतिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ08 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि28 अक्टूबर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि28 अक्टूबर 2026
प्रारंभिक परीक्षा की तिथि17 नवम्बर 2026
मुख्य परीक्षा की तिथि22 दिसम्बर 2026

National Insurance AO Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  https://nationalinsurance.nic.co.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Recruitment सेक्शन में RECRUITMENT OF 321 ADMINISTRATIVE OFFICERS में क्लिक करके ऑफिसियल अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ सकतें हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए Click Here to Apply Online में क्लिक करना है।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको Click here for New Registration सेक्शन में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login for already Registered Candidates सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए महत्वपूर्ण लिंक सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

National Insurance AO Vacancy 2026: चयन प्रक्रिया।

National Insurance AO Vacancy 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में संपन्न होती है:

चरण विवरण
प्रारंभिक परीक्षायह एक ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी जिसमें रीज़निंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और अंग्रेजी भाषा से सवाल पूछे जाएंगे।
मुख्य परीक्षाइसमें ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टेस्ट (250 अंक) के साथ-साथ एक डिस्क्रिप्टिव टेस्ट (अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट – 30 अंक) शामिल होगा।
व्यक्तिगत साक्षात्कारमुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षणअंतिम चयन सूची के बाद दस्तावेज़ जांच और स्वास्थ्य परीक्षण होगा।

National Insurance AO Vacancy 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

विवरणलिंक
Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

National Insurance AO Vacancy 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. National Insurance AO Vacancy 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: इस भर्ती में आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा आवेदन की शुरुआत 08 अक्टूबर 2026 से लेकर 28 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित किया गया है।

Q2. National Insurance AO Vacancy 2026 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

Ans: National Insurance AO Vacancy 2026 के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है (आयु की गणना 01 अक्टूबर 2026 से की जाएगी)। इसके अलावा, आरक्षित वर्गों जैसे SC/ST को 5 वर्ष तथा OBC वर्ग को 3 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

Q3. National Insurance AO Vacancy 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

Ans: इस भर्ती के अंतर्गत जनरलिस्ट पदों हेतु किसी भी विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री आवश्यक है, जिसमें सामान्य/ओबीसी वर्ग के लिए न्यूनतम 60% और SC/ST/PwBD के लिए 55% अंक अनिवार्य हैं। वहीं स्पेशलिस्ट पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में विशिष्ट डिग्री जैसे CA, LLB, B.Tech या B.Sc (Agriculture) होना जरूरी है।

Q4. National Insurance AO Vacancy 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: National Insurance AO Vacancy 2026 की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है, जिसमें सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा और फिर मुख्य परीक्षा आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है, जिसके बाद मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची जारी होती है।

Q5. National Insurance AO Vacancy 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: इस भर्ती के अंतर्गत मिलने वाला शुरुआती मूल वेतन ₹82,485 प्रति माह है, जबकि DA, HRA और अन्य भत्तों को मिलाकर मेट्रो शहरों में कुल सकल वेतन लगभग ₹1,14,000 प्रति माह बनता है। इसका पूरा वेतनमान ₹82,485 – 4050(14) – 1,39,185 – 4390(4) – ₹1,56,745 के स्केल में निर्धारित है।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment