Assam Rifles Technical & Tradesman Bharti 2026: टेक्निकल और ट्रेड्समैन पदों में बम्फर भर्ती।

Assam Rifles Technical & Tradesman Bharti 2026

असम राइफ़ल्स द्वारा टेक्निकल और ट्रेड्समैन पद के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया है। विभाग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार 10वीं / 12वीं + आईटीआई / डिप्लोमा / डिग्री पास अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की लिंक 28 सितम्बर 2026 से लेकर 28 अक्टूबर 2026 (रात्रि 23:50 बजे तक) तक एक्टिवेट रहेगी।

असम राइफ़ल्स द्वारा जारी Assam Rifles Technical & Tradesman Bharti 2026 में आवेदन करने के लिए आवेदन की सम्पूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई है। अतः आवेदन के पूर्व समस्त जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Assam Rifles Technical & Tradesman Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)महानिदेशालय असम राइफ़ल्स, शिलांग
पद का नाम (Post Name)वारंट ऑफ़िसर (साइफर, ड्राफ़्ट्समैन, ओटी टेक्नीशियन, फिजियोथेरेपिस्ट), हवलदार (इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक) एवं राइफ़लमैन (विभिन्न टेक्निकल और ट्रेड्समैन पद)
कुल पदों की संख्या (Total Posts)354 पद (केवल पात्र पुरुष उम्मीदवारों के लिए)
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)10वीं / 12वीं पास + आईटीआई / डिप्लोमा / डिग्री (पद के अनुसार)
आयु सीमा (Age Limit)18 वर्ष से 25 वर्ष (पद के अनुसार)
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)28 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)28 अक्टूबर 2026 (रात्रि 23:50 बजे तक)
रैली /परीक्षा तिथि (Rally/Exam Date)संभावित 23 नवंबर 2026 से (Jorhat या Diphu, असम केंद्र पर PST/PET प्रस्तावित)
चयन प्रक्रिया (Selection Process)लिखित परीक्षा,PET&PST,मेडिकल
नौकरी का स्थान (Job Location)ऑल इंडिया (मुख्य रूप से पूर्वोत्तर / असम राइफ़ल्स पोस्टिंग क्षेत्र)
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटassamrifles.gov.in

Assam Rifles Technical & Tradesman Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

असम राइफ़ल्स द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/आयु सीमा की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. अधिकारी पद (वारंट अधिकारी एवं हवलदार)

पद का नामशैक्षणिक योग्यताआयु सीमा
वारंट अधिकारी (साइफर)• भौतिक विज्ञान, गणित एवं अंग्रेजी विषयों के साथ 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण
तथा सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी / इलेक्ट्रॉनिक्स / कंप्यूटर / इलेक्ट्रिकल में कम से कम 2 वर्ष का ITI पाठ्यक्रम (NSQF स्तर 4 या उससे ऊपर)
अथवा इलेक्ट्रॉनिक्स / सूचना और संचार प्रौद्योगिकी में स्नातक डिग्री।
18 से 25 वर्ष
वारंट अधिकारी (ड्राफ्ट्समैन)• मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण
तथा किसी मान्यता प्राप्त पॉलीटेक्निक कॉलेज/संस्थान से आर्किटेक्चरल असिस्टेंटशिप में 3 वर्ष का डिप्लोमा।
18 से 25 वर्ष
वारंट अधिकारी (ऑपरेशन थिएटर तकनीशियन)• 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण
तथा ऑपरेशन थिएटर तकनीशियन में 2 वर्ष का डिप्लोमा
तथा कम से कम 50 बिस्तर वाले अस्पताल में 1 वर्ष का कार्य अनुभव।
18 से 25 वर्ष
वारंट अधिकारी (फिजियोथेरेपिस्ट)• 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण
तथा फिजियोथेरेपी में न्यूनतम 2 वर्ष का डिप्लोमा
तथा कम से कम 50 बिस्तर वाले अस्पताल/फिजियोथेरेपी केंद्र में 1 वर्ष का कार्य अनुभव।
18 से 25 वर्ष
हवलदार (इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक)• मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण
तथा आईटीआई से इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक में 2 वर्ष का तकनीकी प्रशिक्षण या इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में 2 से 3 वर्ष का डिप्लोमा।
18 से 23 वर्ष

2. राइफलमैन पद (विभिन्न तकनीकी एवं ट्रेड्समैन)

पद का नामशैक्षणिक योग्यताआयु सीमा
राइफलमैन (इलेक्ट्रिकल फिटर सिग्नल)• 10वीं उत्तीर्ण
तथा आईटीआई से न्यूनतम 2 वर्ष का तकनीकी प्रशिक्षण या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स में 2 से 3 वर्ष का डिप्लोमा।
18 से 23 वर्ष
राइफलमैन (लाइनमैन फील्ड)• 10वीं उत्तीर्ण
तथा आईटीआई से न्यूनतम 2 वर्ष का तकनीकी प्रशिक्षण या इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल/ओएफसी प्रौद्योगिकी में 2 से 3 वर्ष का डिप्लोमा।
18 से 23 वर्ष
राइफलमैन (आर्मरर)• 10वीं उत्तीर्ण
तथा मान्यता प्राप्त संस्थान से वेल्डिंग ट्रेड में आईटीआई प्रमाण-पत्र।
18 से 23 वर्ष
राइफलमैन (इंजीनियर उपकरण मैकेनिक)• 10वीं उत्तीर्ण
तथा आईटीआई से 2 वर्ष का तकनीकी प्रशिक्षण या इंजीनियर उपकरण मैकेनिक / मैकेनिक डीजल में 2 से 3 वर्ष का डिप्लोमा।
18 से 23 वर्ष
राइफलमैन (रिकवरी वाहन मैकेनिक)• 10वीं उत्तीर्ण + रिकवरी वाहन मैकेनिक में आईटीआई प्रमाण-पत्र और भारी मोटर वाहन ड्राइविंग लाइसेंस
अथवा 10वीं उत्तीर्ण के साथ वैध भारी मोटर वाहन ड्राइविंग लाइसेंस।
18 से 23 वर्ष
राइफलमैन (इलेक्ट्रिशियन मोटर वाहन)• 10वीं उत्तीर्ण
तथा आईटीआई से 2 वर्ष का तकनीकी प्रशिक्षण या इलेक्ट्रिकल / पावर इलेक्ट्रॉनिक्स में 2 से 3 वर्ष का डिप्लोमा।
18 से 23 वर्ष
राइफलमैन (मेटलस्मिथ)• 10वीं उत्तीर्ण
तथा आईटीआई से 2 वर्ष का तकनीकी प्रशिक्षण या मेटलस्मिथ / धातुकर्म में 2 से 3 वर्ष का डिप्लोमा।
18 से 23 वर्ष
राइफलमैन (अप्लोस्टर)• 10वीं उत्तीर्ण
तथा आईटीआई से 2 वर्ष का तकनीकी प्रशिक्षण या अप्लोस्टर ट्रेड में 2 से 3 वर्ष का डिप्लोमा।
18 से 23 वर्ष
राइफलमैन (स्टोर कीपर तकनीकी)• मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा उत्तीर्ण।18 से 23 वर्ष
राइफलमैन (वाहन मैकेनिक)• 10वीं उत्तीर्ण
तथा आईटीआई से न्यूनतम 2 वर्ष का तकनीकी प्रशिक्षण या मैकेनिकल / ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 2 से 3 वर्ष का डिप्लोमा।
18 से 23 वर्ष
राइफलमैन (वेल्डर)• 10वीं उत्तीर्ण
तथा आईटीआई से 2 वर्ष का तकनीकी प्रशिक्षण या वेल्डर / धातुकर्म में 2 से 3 वर्ष का डिप्लोमा।
18 से 23 वर्ष
राइफलमैन (राजमिस्त्री)• 10वीं उत्तीर्ण
तथा ट्रेड टेस्ट उत्तीर्ण करना अनिवार्य एवं संबंधित ट्रेड में 1 वर्ष के कार्य अनुभव का प्रमाण-पत्र।
18 से 23 वर्ष
(नोट: आयु की गणना के लिए निर्धारित कट-ऑफ तिथि 01 जुलाई 2026 है। नियमानुसार अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST) के उम्मीदवारों को 5 वर्ष एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी)।

3. Category Wise Vacancy Details

Assam Rifles Technical & Tradesman Bharti 2026

Assam Rifles Technical & Tradesman Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

असम राइफ़ल्स द्वारा भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणीपरीक्षा शुल्क
General /EWS / OBC₹100/-
SC / ST₹100/-

2. वेतनमान (Salary) 

Assam Rifles Technical & Tradesman Bharti 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान असम राइफल्स के कार्मिकों पर लागू वेतनमान के अनुसार ही चयनित उम्मीदवारों को वेतन दिया जाएगा। साथ ही नियमानुसार अन्य सभी सरकारी भत्ते (जैसे महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता आदि) देय होंगे।

Assam Rifles Technical & Tradesman Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ28 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि28 अक्टूबर 2026 (रात्रि 23:50 बजे तक)
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि28 अक्टूबर 2026

Assam Rifles Technical & Tradesman Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

वारंट ऑफ़िसर, हवलदार एवं राइफ़लमैन पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.assamrifles.gov.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Latest Notifications / Recruitment सेक्शन में ADVERTISEMENT FOR ASSAM RIFLES TECHNICAL AND TRADESMAN RECRUITMENT RALLY 2026 में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको Online Application में क्लिक करके अपनी बेसिक जानकारी देकर के आवेदन फॉर्म सबमिट करना है।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए महत्वपूर्ण लिंक सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

Assam Rifles Technical & Tradesman Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

Assam Rifles Technical & Tradesman Bharti 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया विभिन्न चरणों में संपन्न होती है:

चयन चरणविवरण
दस्तावेज़ एवं आवेदन जाँचऑनलाइन आवेदन और मूल प्रमाण-पत्रों की शुरुआती जाँच।
RFID आधारित PST एवं PETशारीरिक मानक परीक्षण (शारीरिक नाप-जोख) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (दौड़)।
कंप्यूटर आधारित परीक्षाशारीरिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए 100 अंकों की लिखित/CBT परीक्षा।
ट्रेड / स्किल टेस्टCBT की मेरिट के आधार पर चयनित उम्मीदवारों (1:4 अनुपात) के लिए व्यावहारिक ट्रेड टेस्ट।
चिकित्सा परीक्षणविस्तृत चिकित्सा परीक्षण और आवश्यकता पड़ने पर पुनरीक्षण चिकित्सा परीक्षण।
अंतिम मेरिट सूचीCBT परीक्षा के अंकों और मेडिकल फिटनेस के आधार पर अंतिम चयन एवं प्रशिक्षण पत्र।

1. शारीरिक एवं परीक्षा मापदंड (PST, PET & CBT Standards)

परीक्षणनियम एवं मानदंड
शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़)• लद्दाख क्षेत्र को छोड़कर अन्य सभी उम्मीदवार: 5 किमी की दौड़ 24 मिनट में पूरी करनी होगी।
• लद्दाख क्षेत्र के उम्मीदवार: 1.6 किमी की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी।
शारीरिक मानक परीक्षा (ऊँचाई व छाती)• ऊँचाई : सामान्य उम्मीदवारों के लिए 170 सेमी (गोरखा, गढ़वाली, पूर्वोत्तर राज्यों आदि के लिए 165 सेमी, ST उम्मीदवारों के लिए 162.5 सेमी)।
• छाती (केवल पुरुष): सामान्य – 80 सेमी (फुलाकर 85 सेमी), ST – 76 सेमी (फुलाकर 81 सेमी)।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा• कुल अंक: 100 अंक।
• न्यूनतम उत्तीर्ण अंक: General/EWS के लिए न्यूनतम 35%, SC/ST/OBC के लिए न्यूनतम 33%।
ट्रेड टेस्ट हेतु शॉर्टलिस्टिंग अनुपातCBT परीक्षा के बाद ट्रेड टेस्ट के लिए कुल रिक्तियों के 4 गुना (1:4 अनुपात) उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

Assam Rifles Technical & Tradesman Bharti 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Re Print FormClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

Assam Rifles Technical & Tradesman Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. Assam Rifles Technical & Tradesman Bharti 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: Assam Rifles Technical & Tradesman Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 (रात्रि 23:50 बजे तक) निर्धारित की गई है।

Q2. Assam Rifles Technical & Tradesman Bharti 2026 के लिए आयु सीमा क्या निर्धारित की गयी है?

Ans: इस भर्ती के लिए आयु सीमा पद के अनुसार 18 से 23 वर्ष और 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 01 जुलाई 2026 की तिथि के आधार पर होगी। साथ ही नियमानुसार SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष तथा OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

Q3. Assam Rifles Technical & Tradesman Bharti 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

Ans: इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होने के साथ-साथ संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र, डिप्लोमा या स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है।

Q4. Assam Rifles Technical & Tradesman Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: चयन प्रक्रिया में सबसे पहले RFID आधारित शारीरिक मानक (PST) व दक्षता परीक्षण (PET) होगा, जिसके बाद उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए 100 अंकों की लिखित/कंप्यूटर आधारित परीक्षा, ट्रेड स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और विस्तृत चिकित्सा परीक्षण आयोजित किया जाएगा।

Q5. Assam Rifles Technical & Tradesman Bharti 2026 की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?

Ans: इस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट www.assamrifles.gov.in है।

Q6. क्या Assam Rifles Technical & Tradesman Bharti 2026 के लिए शारीरिक योग्यता (PST) अनिवार्य है?

Ans: हाँ, असम राइफल्स भर्ती 2026 में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मानक परीक्षण (PST) उत्तीर्ण करना पूरी तरह से अनिवार्य है। इसमें उम्मीदवारों की श्रेणी और क्षेत्र के अनुसार निर्धारित ऊँचाई तथा छाती (केवल पुरुषों के लिए) की नाप-जोख की जाती है।

Q7. Assam Rifles Technical & Tradesman Bharti 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: असम राइफल्स के नियमानुसार चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत पद के अनुसार वेतनमान (जैसे मैट्रिक्स लेवल-3 से लेवल-5) दिया जाता है, जिसके साथ महंगाई भत्ता और अन्य सभी सरकारी भत्ते भी देय होते हैं।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment