SSC Stenographer Grade C & D Bharti 2026: 12वीं पास के लिए भर्ती, ऐसे करें आवेदन।

SSC Stenographer Grade C & D Bharti 2026

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ग्रेड ‘डी’ की रिक्त पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी है। विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 12th पास छात्र इसमें ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की लिंक 24 अप्रैल 2026 से लेकर 15 मई 2026 रात्रि 11.00 PM तक एक्टिवेट रहेगी।

विभाग द्वारा SSC Stenographer Grade C & D Bharti 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकरी (जैसे – आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान और आवेदन कैसे करें) विस्तार से दी गयी है। अतः फॉर्म भरने के पहले समस्त जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

SSC Stenographer Grade C & D Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
भर्ती संस्था (Recruiting Body)कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
पद का नाम (Post Name)स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ग्रेड ‘डी’
कुल पदों की संख्या (Total Posts)731 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)10+2 (इंटरमीडिएट) पास
आयु सीमा (Age Limit)18 वर्ष से 30 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)24 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)15 मई 2026 रात्रि 11.00 PM
परीक्षा तिथि (Exam Date)09-15 सितम्बर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) + स्किल टेस्ट
नौकरी का स्थान (Job Location)ऑल इंडिया
वेतनमान (Pay Scale)लगभग ₹38,000 – ₹65,000 प्रति माह
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटsss.gov.in

SSC Stenographer Grade C & D Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

पद/श्रेणीन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’18 वर्ष30 वर्ष
स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘डी’18 वर्ष27 वर्ष

उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

SSC Stenographer Grade C & D Bharti 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का विवरण:

योग्यता मानदंडविवरण / शर्तें
राष्ट्रीयताआवेदक का भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।
शैक्षणिक योग्यतामान्यता प्राप्त बोर्ड/परिषद से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण।
तकनीकी योग्यताउम्मीदवारों को आशुलिपि (Stenography) का ज्ञान होना आवश्यक है। CBT परीक्षा पास करने के बाद निम्नलिखित स्पीड के साथ स्किल टेस्ट देना होगा:

Grade C: 100 शब्द प्रति मिनट (WPM)
Grade D: 80 शब्द प्रति मिनट (WPM)

SSC Stenographer Grade C & D Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क
General / OBC / EWS₹100/-
All Category femaleनिःशुल्क
SC / STनिःशुल्क

2. वेतनमान (Salary) 

SSC Stenographer Grade C & D Bharti 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

पद/श्रेणीपे लेवलग्रेड पेअनुमानित इन-हैंड सैलरी
स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’Level 6/7₹4200 / ₹4600₹51,000 – ₹65,000 प्रति माह
स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘डी’Level 4₹2400₹38,000 – ₹46,000 प्रति माह

SSC Stenographer Grade C & D Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ24 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि15 मई 2026 (रात्रि -11.00PM)
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि16 मई 2026 (रात्रि -11.00PM)
परीक्षा तिथि09-15 सितम्बर 2026
एडमिट कार्ड उपलब्धता31 अगस्त 2026

SSC Stenographer Grade C & D Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ग्रेड ‘डी’ पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Notice Boards सेक्शन में Notice of Stenographer Grade ‘C’ and ‘D’ Examination, 2026 में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Login/Register में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में सही जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
  • आवेदन करने से पूर्व सर्वप्रथम आपको Register New (One Time Registration) में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

SSC Stenographer Grade C & D Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

SSC Stenographer Grade C & D Bharti 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया निम्न लिखित चरणों में संपन्न होती है:

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट
  • अंतिम मेरिट सूची

SSC Stenographer Grade C & D Bharti 2026: Important Link

Check Exam City Click Here
Download Exam NoticeClick Here
Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

SSC Stenographer Grade C & D Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. SSC Stenographer Grade C & D Bharti 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता (Qualification) क्या है?

Ans: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं (10+2) कक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही स्टेनोग्राफी का व्यावहारिक ज्ञान होना चाहिए।

Q2. क्या SSC Stenographer परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?

Ans: हां, CBT परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक (1/4th) की नेगेटिव मार्किंग होती है।

Q3. SSC Stenographer Grade C & D Bharti 2026 भर्ती में न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

Ans: न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। अधिकतम आयु ग्रेड ‘सी’ के लिए 30 वर्ष और ग्रेड ‘डी’ के लिए 27 वर्ष निर्धारित की गयी है।

Q4. SSC Stenographer 2026 की चयन प्रक्रिया (Selection Process) क्या है?

Ans: चयन दो चरणों में होता है:

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): 200 अंकों का ऑब्जेक्टिव टेस्ट।
  • स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट: केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का प्रैक्टिकल टेस्ट (Grade C के लिए 100 WPM और Grade D के लिए 80 WPM)।

Q5. SSC Stenographer Exam City Intimation Status कैसे चेक करें?

Ans: SSC की आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) पर जाकर अपने Registration ID और Password/Date of Birth की मदद से परीक्षा शहर और तिथि (Exam City Slip) चेक कर सकते हैं।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Q6. SSC Stenographer Grade C & D Bharti 2026 का वेतनमान (Salary) कितना है?

  • Grade C: Pay Level 6 (₹35,400 – ₹1,12,400) और Level 7 (₹44,900 – ₹1,42,400), इन-हैंड लगभग ₹51,000 – ₹65,000 प्रति माह।
  • Grade D: Pay Level 4 (₹25,500 – ₹81,100), इन-हैंड लगभग ₹38,000 – ₹46,000 प्रति माह।

Leave a Comment