SSC Hindi Translators JHT Bharti 2026: हिंदी अनुवादक पदों पर निकली भर्ती,जल्दी करें आवेदन।

SSC Hindi Translators JHT Bharti 2026

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) परीक्षा के कुल 84 पदों पर सीधी भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की है। इस परीक्षा के माध्यम से भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और अधीनस्थ कार्यालयों में कनिष्ठ अनुवादक (JTO/JHT) एवं वरिष्ठ हिंदी अनुवादक (SHT) के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। इस भर्ती परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन करने की लिंक 23 अप्रैल 2026 से लेकर 14 मई 2026 रात्रि 11.00 PM तक एक्टिवेट रहेगी।

इस लेख में आपको SSC Hindi Translators JHT Bharti 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

SSC Hindi Translators JHT Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
भर्ती संस्था (Recruiting Body)कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
पद का नाम (Post Name)कनिष्ठ अनुवादक & वरिष्ठ हिंदी अनुवादक
कुल पदों की संख्या (Total Posts)84 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)स्नातक / स्नातकोत्तर डिग्री
आयु सीमा (Age Limit)18 वर्ष से 30 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)23 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)14 मई 2026 रात्रि 11.00 PM
परीक्षा तिथि (Exam Date)08 सितम्बर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)पेपर-1 (CBT) & पेपर-2 (वर्णात्मक)
नौकरी का स्थान (Job Location)ऑल इंडिया
वेतनमान (Pay Scale)लगभग ₹35,400 – ₹1,42,400 प्रति माह
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटsss.gov.in

SSC Hindi Translators JHT Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

SSC Hindi Translators JHT Bharti 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का विवरण:

पद का नाममुख्य योग्यताअनिवार्य अतिरिक्त योग्यता
कनिष्ठ अनुवादक• हिंदी में मास्टर (स्नातक में English विषय/माध्यम हो)
अथवा
• English में मास्टर (स्नातक में Hindi विषय/माध्यम हो)
अथवा
• किसी भी विषय में मास्टर (स्नातक स्तर पर Hindi और English दोनों विषय अनिवार्य/ऐच्छिक रहे हों)
• मान्यता प्राप्त संस्थान से अनुवादन में डिप्लोमा /सर्टिफिकेट।
अथवा
• सरकारी कार्यालय/PSU में 2 वर्ष का अनुवाद कार्य का अनुभव।
वरिष्ठ हिंदी अनुवादक• हिंदी में मास्टर (Graduation में English विषय/माध्यम हो)
अथवा
• English में मास्टर (स्नातक में Hindi विषय/माध्यम हो)
अथवा
• किसी भी विषय में मास्टर (स्नातक स्तर पर Hindi और English दोनों विषय अनिवार्य/ऐच्छिक रहे हों)
• मान्यता प्राप्त संस्थान से अनुवादन में डिप्लोमा /सर्टिफिकेट।
अथवा
• सरकारी कार्यालय/PSU में 3 वर्ष का अनुवाद कार्य का अनुभव।

SSC Hindi Translators JHT Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क
General / OBC / EWS₹100/-
All Category femaleनिःशुल्क
SC / STनिःशुल्क

2. वेतनमान (Salary) 

SSC Hindi Translators JHT Bharti 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

पद का नामपे मैट्रिक्स लेवलमूल वेतनअनुमानित इन-हैंड सैलरी
कनिष्ठ अनुवादकPay Level 6₹35,400 – ₹1,12,400₹48,000 – ₹58,000 प्रति माह
वरिष्ठ हिंदी अनुवादकPay Level 7₹44,900 – ₹1,42,400₹60,000 – ₹72,000 प्रति माह

SSC Hindi Translators JHT Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ23 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि14 मई 2026 (रात्रि -11.00PM)
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि15 मई 2026 (रात्रि -11.00PM)
परीक्षा तिथि (पेपर -1)08 सितम्बर 2026
एडमिट कार्ड उपलब्धता31 अगस्त 2026

SSC Hindi Translators JHT Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

कनिष्ठ अनुवादक & वरिष्ठ हिंदी अनुवादक पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Notice Boards सेक्शन में Notice of Combined Hindi Translators Examination, 2026 में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Login/Register में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में सही जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
  • आवेदन करने से पूर्व सर्वप्रथम आपको Register New (One Time Registration) में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

SSC Hindi Translators JHT Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

SSC Hindi Translators JHT Bharti 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया निम्न लिखित चरणों में संपन्न होती है:

  • पेपर-1: कंप्यूटर आधारित परीक्षा
  • पेपर-2: वर्णात्मक परीक्षा
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • अंतिम मेरिट सूची

SSC Hindi Translators JHT Bharti 2026: Important Link

Download Exam City / Admit CardClick Here
Download Exam City NoticeClick Here
Download Exam NoticeClick Here
Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

SSC Hindi Translators JHT Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. SSC Hindi Translators JHT Bharti 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

Ans: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी या अंग्रेजी में स्नातकोत्तर (Master’s Degree) होना आवश्यक है, जिसमें स्नातक स्तर पर दूसरा विषय अनिवार्य या ऐच्छिक रहा हो। इसके साथ ही अनुवाद (Translation) में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट कोर्स या 2-3 साल का अनुवाद कार्य का अनुभव होना चाहिए।

Q2. SSC JHT परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

Ans: सामान्य (General), OBC और EWS श्रेणी के पुरुषों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है। महिला उम्मीदवारों, SC, ST और दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पूर्णतः निःशुल्क है।

Q3. SSC Hindi Translators JHT Bharti 2026 भर्ती में न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

Ans: इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/PwBD) को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाती है।

Q4. SSC Hindi Translators JHT Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया (Selection Process) में कितने चरण होते हैं?

Ans: चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन चरणों में पूरी होती है:

  • पेपर-1 : 200 अंकों का वस्तुनिष्ठ (MCQ) ऑनलाइन टेस्ट।
  • पेपर-2 : 200 अंकों का वर्णात्मक टेस्ट (अनुवाद एवं निबंध)।
  • दस्तावेज सत्यापन : मूल प्रमाण पत्रों की जांच।

Q5. क्या परीक्षा में ऋणात्मक अंकन (Negative Marking) लागू होता है?

Ans: हां, पेपर-1 में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होती है। पेपर-2 वर्णात्मक (Descriptive) होता है, इसलिए उसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Q6. SSC Hindi Translators JHT Bharti 2026 का शुरुआती वेतन कितना होता है?

Ans: JHT का पद पे लेवल-6 (₹35,400 – ₹1,12,400) के तहत आता है। सभी सरकारी भत्ते (HRA, DA, TA) मिलाकर इन-हैंड सैलरी लगभग ₹45,000 से ₹55,000 प्रति माह के बीच होती है।

Leave a Comment