RUHS Medical Officer Bharti 2026: 600 चिकित्सा अधिकारी पदों में बम्फर भर्ती,ऐसे करें आवेदन।

RUHS Medical Officer Bharti 2026

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS), जयपुर ने चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राजस्थान सरकार के तहत मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार MBBS पास अभ्यर्थी इसमें ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन की लिंक 13 अक्टूबर 2026 तक एक्टिवेट रहेगी।

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) द्वारा जारी RUHS Medical Officer Bharti 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है,अतः फॉर्म भरने से पहले समस्त जानकारी को अवश्य पढ़ें।

RUHS Medical Officer Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
भर्ती निकाय (Organizing Body)राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर (RUHS)
विभाग का नाम (Department)चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राजस्थान
पद का नाम (Post Name)चिकित्सा अधिकारी
कुल पदों की संख्या (Total Posts)600 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)MBBS डिग्री पास
आयु सीमा (Age Limit)22 वर्ष से 45 वर्ष
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)14 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)13 अक्टूबर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)लिखित परीक्षा,दस्तावेज सत्यापन & चिकित्सा परीक्षण
वेतनमान (Pay Scale)₹56,700/- प्रतिमाह (पे-मैट्रिक्स लेवल 14
नौकरी का स्थान (Job Location)राजस्थान
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटruhsraj.org

RUHS Medical Officer Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर (RUHS) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 22 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख (01 जनवरी 2027) के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

RUHS Medical Officer Bharti 2026 के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता का विवरण नीचे दिया गया है:

पद का नामशैक्षणिक योग्यता एवं नियम
चिकित्सा अधिकारी1. अनिवार्य योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से M.B.B.S. की डिग्री होना आवश्यक है।

2. आरएमसी पंजीकरण : लिखित परीक्षा की तिथि तक अभ्यर्थी का राजस्थान मेडिकल काउंसिल (RMC) में स्थायी पंजीकरण होना अनिवार्य है। (यदि ऑनलाइन आवेदन भरते समय पंजीकरण उपलब्ध न हो, तो परीक्षा तिथि के 2 दिनों के भीतर इसे अपलोड करना होगा।)

3. विदेश से मेडिकल स्नातक : विदेश से MBBS करने वाले अभ्यर्थियों के पास FMG परीक्षा उत्तीर्ण होने का प्रमाणपत्र तथा परीक्षा तिथि या उससे पूर्व जारी RMC का स्थायी पंजीकरण होना अनिवार्य है।

4. अधिमान्य योग्यता: देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी भाषा का व्यावहारिक ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान।

3. श्रेणीवार पदों की संख्या (Category Wise Vacancy)

पद का नामUREWSBCSCSTMBCकुल
चिकित्सा अधिकारी21660126967230125

RUHS Medical Officer Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर (RUHS) द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणीआवेदन शुल्क
General / OBC / EWS₹5000/-
SC / ST₹2500/-

2. वेतनमान (Salary) 

RUHS Medical Officer Bharti 2026 के लिए निर्धारित वेतनमान का विवरण दिया गया है:

पद का नामवेतनमानपरिवीक्षा कालकुल मासिक वेतन
चिकित्सा अधिकारी₹15,600 – ₹39,100 (पे-मैट्रिक्स लेवल 14)1 वर्ष₹56,700/- प्रतिमाह
(मूल नियत वेतन ₹39,300/- + चिकित्सा परिचर्या भत्ता ₹17,400/-)

RUHS Medical Officer Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ14 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि13 अक्टूबर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि13 अक्टूबर 2026
परीक्षा तिथि13 दिसम्बर 2026

RUHS Medical Officer Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

चिकित्सा अधिकारी पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://www.ruhsraj.org/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Recruitment सेक्शन में  View Advertisement में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Apply Online में क्लिक करना है।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको New Candidate सेक्शन में जाकरअपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Candidate Sign In सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

RUHS Medical Officer Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

RUHS Medical Officer Bharti 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में संपन्न होती है:

चरणविवरण
लिखित परीक्षा• प्रकार: ऑफ़लाइन (OMR बेस्ड) बहुविकल्पीय प्रश्न
• कुल प्रश्न एवं अंक: 100 प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का, कुल 100 अंक)
• समय अवधि: 2 घंटे (120 मिनट)
• नेगेटिव मार्किंग: कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा
• भाषा: परीक्षा केवल अंग्रेजी माध्यम में आयोजित होगी
राजस्थान मेडिकल काउंसिल (RMC) पंजीकरण जमा करनाअभ्यर्थियों के पास परीक्षा की तिथि या उससे पूर्व जारी स्थायी RMC पंजीकरण प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। यदि आवेदन के समय RMC प्रमाणपत्र अपलोड नहीं किया गया है, तो इसे परीक्षा तिथि के 2 दिनों के भीतर अपलोड करना होगा।
दस्तावेज सत्यापनलिखित परीक्षा के बाद, परिणाम/मेरिट के आधार पर सफल अभ्यर्थियों की पात्रता निर्धारित करने के लिए चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा सभी मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
चिकित्सा परीक्षण एवं अंतिम चयनदस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा बोर्ड परीक्षण (विशेषकर दिव्यांगजन आदि श्रेणियों के लिए) में सफल अभ्यर्थियों को अंतिम नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

RUHS Medical Officer Bharti 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

RUHS Medical Officer Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. RUHS Medical Officer Bharti 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: RUHS मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 14 सितंबर 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई है।

Q2. RUHS Medical Officer Bharti 2026 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

Ans: RUHS मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष (01.01.2027 के अनुसार) निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को राजस्थान सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Q3. RUHS Medical Officer Bharti 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

Ans: RUHS मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से M.B.B.S. की डिग्री और राजस्थान मेडिकल काउंसिल (RMC) में स्थायी पंजीकरण होना अनिवार्य है।

Q4. RUHS Medical Officer Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: RUHS मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से लिखित परीक्षा (OMR आधारित MCQs), अनिवार्य RMC पंजीकरण सत्यापन, दस्तावेज सत्यापन और अंतिम चिकित्सा परीक्षण शामिल हैं।

Q5. RUHS Medical Officer Bharti 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: RUHS मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को पे-मैट्रिक्स लेवल 14 (₹15,600 – ₹39,100) का वेतनमान दिया जाता है। 1 वर्ष के परिवीक्षा काल (Probation Period) के दौरान कुल ₹56,700/- प्रतिमाह का नियत वेतन मिलेगा, जिसमें ₹39,300 मूल वेतन और ₹17,400 चिकित्सा परिचर्या भत्ता शामिल है।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment