GIMS Staff Nurse Bharti 2026: GIMS में निकली बंपर भर्ती, देखें योग्यता और सैलरी।

GIMS Staff Nurse Bharti 2026

राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में स्टाफ नर्स के रिक्त पदों के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। जारी विज्ञापन के अनुसार स्टाफ नर्स पद में नर्सिंग में बी.एस.सी/डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं।ऑनलाइन आवेदन की लिंक 10 अगस्त 2026 से लेकर 07 अक्टूबर 2026 तक एक्टिवेट रहेगी।

इस लेख में GIMS Staff Nurse Bharti 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

GIMS Staff Nurse Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS)
विज्ञापन संख्या (Advt No.) 01/2026
पद का नाम (Post Name)स्टाफ नर्स
कुल पदों की संख्या (Total Posts)100 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)B.Sc Nursing / Post Basic B.Sc Nursing या GNM डिप्लोमा
आयु सीमा (Age Limit)21 वर्ष से 40 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)10 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)07 अक्टूबर 2026 (Extended)
चयन प्रक्रिया (Selection Process)कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट,मेडिकल,DV
वेतनमान (Pay Scale)Pay Level-7 (₹44,900 – ₹1,42,400)
नौकरी का स्थान (Job Location)ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश)
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटgims.ac.in

GIMS Staff Nurse Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख (01 जुलाई 2026) के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

GIMS Staff Nurse Bharti 2026 के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का विवरण:

पद का नामशैक्षणिक योग्यताअनुभव
स्टाफ नर्सबी.एससी. नर्सिंग (4 वर्षीय) या पोस्ट बेसिक बी.एससी. नर्सिंग (2 वर्षीय)डिग्री धारकों के लिए कोई अनुभव आवश्यक नहीं (फ्रेशर आवेदन कर सकते हैं)
जी.एन.एम. (जीएनएम) में डिप्लोमाजीएनएम डिप्लोमा धारकों के लिए कम से कम 50 बेड वाले अस्पताल में 2 वर्ष का कार्य अनुभव अनिवार्य
नोट: अभ्यर्थी का भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) या किसी राज्य नर्सिंग परिषद में बतौर नर्स पंजीकृत होना अनिवार्य है।

GIMS Staff Nurse Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी

राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क (Application Fee)
General / OBC / EWS₹1298/-
SC / ST₹944/-
दिव्यांगजन (PH / PWD)
(केवल उत्तर प्रदेश निवासी)
निःशुल्क
GIMS Staff Nurse Bharti 2026
GIMS Staff Nurse Bharti 2026

2. वेतनमान (Salary) 

GIMS Staff Nurse Bharti 2026 के लिए निर्धारित वेतनमान का विवरण:

पद का नामग्रेड पेबेसिक पेसंभावित कुल वेतन
स्टाफ नर्स4600₹44,900/-₹65,000 – ₹70,000/- (लगभग प्रतिमाह)

GIMS Staff Nurse Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियां।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ10 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि07 अक्टूबर 2026 (Extended)
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि07 अक्टूबर 2026

GIMS Staff Nurse Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

स्टाफ नर्स पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.gims.ac.in में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Recruitment सेक्शन में Detailed Advertisement Staff Nurse में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Apply Now में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में सही जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
  • आवेदन करने से पूर्व सर्वप्रथम आपको New Registration में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Already Registered? To Login सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

GIMS Staff Nurse Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

GIMS Staff Nurse Bharti 2026: अभ्यर्थियों का अंतिम चयन 3 मुख्य चरणों के आधार पर किया जाता है:

चरणप्रक्रिया का नामविवरण
चरण 1प्रतियोगी परीक्षा• परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।
• इसमें नर्सिंग से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें 80% प्रश्न सैद्धांतिक ज्ञान और 20% प्रश्न व्यावहारिक ज्ञान पर आधारित होंगे।
• परीक्षा में प्रवेश हेतु एग्जामिनिंग बॉडी द्वारा प्रवेश-पत्र जारी किया जाएगा।
चरण 2बायोमेट्रिक और दस्तावेज सत्यापन• CBT में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची के अनुसार अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक और मूल प्रमाणपत्रों की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
(नोट: यदि दो या अधिक अभ्यर्थियों के अंक समान होते हैं, तो आयु में ज्येष्ठ (उम्र में बड़े) अभ्यर्थी को सूची में उच्चतर स्थान दिया जाएगा।)
चरण 3स्वास्थ्य परीक्षण• अंतिम चयन से पूर्व अभ्यर्थियों का मेडिकल एग्जामिनेशन कराया जाएगा।
नोट: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में गलत उत्तर देने पर नकारात्मक अंकन का प्रावधान भी लागू रहेगा।

GIMS Staff Nurse Bharti 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

GIMS Staff Nurse Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. GIMS Staff Nurse Bharti 2026 के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

Ans: इस भर्ती के लिए वे सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Sc Nursing / Post Basic B.Sc Nursing किया हो, या फिर GNM में डिप्लोमा के साथ 50 बेड वाले अस्पताल में कम से कम 2 वर्ष का कार्य अनुभव प्राप्त किया हो।

Q2. GIMS Staff Nurse Bharti 2026 में आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?

Ans: न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार आरक्षित श्रेणियों (OBC, SC, ST, PwD) को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

Q3. GIMS Staff Nurse Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: चयन प्रक्रिया में तीन मुख्य चरण शामिल हैं—कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT Exam), बायोमेट्रिक व दस्तावेज सत्यापन (Document Verification), और स्वास्थ्य परीक्षण (Medical Examination)।

Q4. GIMS Staff Nurse Bharti 2026 भर्ती से सम्बंधित ऑनलाइन आवेदन तिथि क्या है ?

Ans: राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) स्टाफ नर्स भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी GIMS की आधिकारिक वेबसाइट www.gims.ac.in पर जाकर अंतिम तिथि 07 अक्टूबर 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म और शुल्क जमा कर सकते हैं।

Q5. GIMS Staff Nurse Bharti 2026 भर्ती का परीक्षा पैटर्न कैसा रहेगा ?

Ans: CBT परीक्षा वस्तुनिष्ठ (MCQs) प्रकार की होगी। इसमें 80% प्रश्न नर्सिंग के सैद्धांतिक ज्ञान और 20% प्रश्न व्यावहारिक ज्ञान पर आधारित होंगे। परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।

Q6. GIMS Staff Nurse Bharti 2026 के अंतर्गत स्टाफ नर्स पद के लिए वेतनमान कितना मिलेगा?

Ans: इस पद के लिए बेसिक पे ₹44,900 (GP-4600) निर्धारित है। डीए, एचआरए और नर्सिंग भत्तों को मिलाकर शुरुआती अनुमानित इन-हैंड सैलरी लगभग ₹65,000 से ₹70,000 प्रति माह रहेगी।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment