UPSSSC Veterinary Pharmacist Bharti 2026: 1308 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया।

UPSSSC Veterinary Pharmacist Bharti 2026

UPSSSC Veterinary Pharmacist Bharti 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में निर्धारित पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी ही ऑनलाइन माध्यम से 5 अक्टूबर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे।

इस लेख में आपको UPSSSC Veterinary Pharmacist Bharti 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

UPSSSC Veterinary Pharmacist Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
भर्ती आयोग (Board)उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
विभाग का नाम (Department)पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन संख्या (Advt No.)18-परीक्षा/2026
पद का नाम (Post Name)पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट
कुल पदों की संख्या (Total Posts)1308 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)• 12वीं पास (जीव विज्ञान / Biology)
• पशु चिकित्सा फार्मेसी डिप्लोमा (2 वर्ष 3 माह)
• UPSSSC PET 2025 स्कोरकार्ड अनिवार्य
आयु सीमा (Age Limit)18 वर्ष से 40 वर्ष
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)14 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)05 अक्टूबर 2026
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
चयन प्रक्रिया (Selection Process)PET 2025 स्कोर ➔ लिखित परीक्षा ➔ दस्तावेज सत्यापन
नौकरी का स्थान (Job Location)उत्तर प्रदेश
वेतनमान (Pay Scale)₹42,000 – ₹46,000/माह
ऑफिसियल वेबसाइटupsssc.gov.in

UPSSSC Veterinary Pharmacist Bharti 2026: शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी पदों में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा निर्धारित निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य था:

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट  – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

UPSSSC Veterinary Pharmacist Bharti 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का विवरण:

  • प्रारंभिक अर्हता परीक्षा : केवल वही अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे जिनके पास आयोग द्वारा जारी UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड और नॉर्मलाइज्ड स्कोर उपलब्ध होगा।
  • शैक्षणिक योग्यता: यूपी बोर्ड या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान वर्ग (Biology या Agriculture) के साथ 12वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • व्यावसायिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 2 वर्ष 3 माह का पशु चिकित्सा फार्मेसी डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
  • भाषा एवं अन्य: देवनागरी लिपि में हिंदी भाषा का व्यावहारिक ज्ञान होना चाहिए।

3. श्रेणीवार पदों की संख्या (Category Wise Vacancy)

पद का नामGeneralEWSOBCSCSTकुल पद
पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट576130359237061308

UPSSSC Veterinary Pharmacist Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है:

1. फॉर्म फीस (Application Fee) 

श्रेणीआवेदन शुल्क
General / OBC / EWS₹25/-
SC / ST / PH₹25/-

2. वेतनमान (Salary) 

UPSSSC Veterinary Pharmacist Bharti 2026 के लिए निर्धारित वेतनमान का विवरण:

  • पे लेवल: लेवल-5
  • पे स्केल : ₹29,200 – ₹92,300
  • ग्रेड पे : ₹2,800
  • अनुमानित इन-हैंड सैलरी (NPS व अन्य कटौती के बाद): ~ ₹41,000 – ₹44,000 प्रति माह

UPSSSC Veterinary Pharmacist Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ14 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि05 अक्टूबर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि05 अक्टूबर 2026
फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि12 अक्टूबर 2026

UPSSSC Veterinary Pharmacist Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • अब सर्वप्रथम आपको Online Form Submission सेक्शन में जाकर One Time Registration(OTR) में क्लिक करके अपनी बेसिक जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। यह सिर्फ एक बार ही करना होता है।
  • अब आपको Notice Board सेक्शन में View Advertisments में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Candidate Registration में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में One Time Registration(OTR) आईडी डालकर जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

UPSSSC Veterinary Pharmacist Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

UPSSSC Veterinary Pharmacist Bharti 2026 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन तीन मुख्य चरणों के आधार पर किया जाता है:

  • PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
  • मुख्य लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • अंतिम मेरिट सूची

UPSSSC Veterinary Pharmacist Bharti 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download SyllabusClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

UPSSSC Veterinary Pharmacist Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. UPSSSC Veterinary Pharmacist Bharti 2026 में कुल कितने पद हैं?

Ans: इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1308 पदों (पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट)) पर भर्ती निकाली गई है।

Q2. आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि क्या है?

Ans: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2026 है (शुल्क/संशोधन की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2026 है)।

Q3. क्या UPSSSC Veterinary Pharmacist Bharti 2026 में आवेदन के लिए PET परीक्षा पास होना जरूरी है?

Ans: हाँ, अभ्यर्थियों के पास UPSSSC PET 2025 का वैध (धनात्मक अंकों वाला) स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है।

Q4. UPSSSC Veterinary Pharmacist पद के लिए मुख्य शैक्षणिक योग्यता क्या मांगी गई है?

Ans: विज्ञान (Biology/Agriculture) के साथ 12वीं पास और मान्यता प्राप्त संस्थान से 2 वर्ष 3 माह का पशु चिकित्सा फार्मेसी डिप्लोमा (Diploma in Veterinary Pharmacy) अनिवार्य है।

Q5. चयन प्रक्रिया किस आधार पर होगी?

Ans: चयन प्रक्रिया में 4 मुख्य चरण शामिल हैं:

  • PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
  • मुख्य लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन (DV)
  • मेडिकल परीक्षण

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment