PNB Local Bank Officer Bharti 2026: 545 स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) पदों में भर्ती।

PNB Local Bank Officer Bharti 2026

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने लोकल बैंक अधिकारी (JMGS-I) के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। पंजाब नेशनल बैंक द्वारा विभिन्न राज्यों में रिक्त पड़े स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) के 545 पदों को भरने के लिए योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य छात्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in में जाकर 16 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सबमिट कर सकेंगे।

इस लेख में PNB Local Bank Officer Bharti 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

PNB Local Bank Officer Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
भर्ती संस्था (Recruiting Body)पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
विज्ञापन संख्या (Notification No.)HRP 2026-27
पद का नाम (Post Name)स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO)
कुल पदों की संख्या (Total Posts)545 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)स्थानीय भाषा + स्नातक डिग्री
आयु सीमा (Age Limit)20 वर्ष से 30 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)20 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)16 अगस्त 2026 (Extended)
परीक्षा तिथि (Exam Date)06 सितम्बर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्थानीय भाषा परीक्षा और साक्षात्कार
नौकरी का स्थान (Job Location)ऑल इंडिया
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटpnb.bank.in

PNB Local Bank Officer Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट (Age Relaxation) – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

PNB Local Bank Officer Bharti 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का विवरण:

  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक या इसके समकक्ष योग्यता।
  • स्थानीय भाषा का ज्ञान: उम्मीदवार को जिस राज्य/सर्किल के लिए आवेदन कर रहा है, वहाँ की आधिकारिक स्थानीय भाषा को पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए (10वीं या 12वीं में स्थानीय भाषा विषय के रूप में पढ़ा होना या LPT पास करना अनिवार्य होता है)।

3. State Wise Vacancy

State NameLocal LanguageTotal Post
Arunachal PradeshEnglish04
Andhra PradeshTelugu04
AssamAssamese / Bodo85
GujaratGujarati77
Jammu & KashmirUrdu / Dongri / Kashmiri09
KarnatakaKannada78
LadakhUrdu / Purgi / Bhoti02
MaharashtraMarathi67
ManipurManipur / Meitei06
MeghalayaGaro / Khasi08
MizoramMizo05
NagalandEnglish05
SikkimNepali / Sikkimese05
TelanganaTelugu41
TripuraBengali / Kokborok18
West BengalBengali80

PNB Local Bank Officer Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

  • फॉर्म फीस (Application Fee) –
श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क
General / OBC / EWS₹1180/-
SC / ST₹59/-
PH (Divyang)₹59/-

वेतनमान (Salary) 

PNB Local Bank Officer Bharti 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

विवरणवेतनमान
पे स्केल48480 – 2000/7 – 62480 – 2340/2 – 67160 – 2680/7 – 85920
ग्रेड / स्केलJMGS-I (Junior Management Grade Scale-I)
प्रारंभिक बेसिक पे₹48,480/- प्रति माह
अधिकतम बेसिक पे₹85,920/- प्रति माह

अन्य भत्ते और लाभ :

मूल वेतन के अलावा बैंक नियमानुसार निम्नलिखित भत्ते भी दिए जाएँगे:

  • DA (महंगाई भत्ता)
  • CCA (सिटी कम्पेन्सेटरी भत्ता)
  • HRA / Leased Accommodation (मकान किराया भत्ता या लीज्ड आवास सुविधा)
  • LFC (लीव फेयर कन्सेशन)
  • Medical Insurance (चिकित्सा बीमा)
  • Retirement Benefits (सेवानिवृत्ति लाभ) एवं अन्य परिलब्धियाँ

PNB Local Bank Officer Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ20 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि09 अगस्त 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि09 अगस्त 2026
आवेदन की बढ़ी हुई तिथि16 अगस्त 2026 (Extended)
एडमिट कार्ड उपलब्धता28 अगस्त 2026
परीक्षा तिथि06 सितम्बर 2026

PNB Local Bank Officer Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://pnb.bank.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • अब आपको Recruitments सेक्शन में जाना है।
  • यहाँ आपको RECRUITMENT OF LOCAL BANK OFFICERS UNDER HRP 2026-27 सेक्शन के DETAILED ADVERTISEMENT (ENGLISH) में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Click here to Apply में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में सही जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको Click Here for New Registration सेक्शन में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login for Already Registered Candidates सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

PNB Local Bank Officer Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

PNB Local Bank Officer Bharti 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया 5 प्रमुख चरणों में संपन्न होती है:

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  • स्थानीय भाषा परीक्षा
  • व्यक्तिगत साक्षात्कार
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षण

PNB Local Bank Officer Bharti 2026: Important Link

Download Admit CardClick Here
Download Date Extended NoticeClick Here
Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

PNB Local Bank Officer Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. PNB Local Bank Officer Bharti 2026 के लिए Online Application Date क्या है?

Ans: Online Registration 20 जुलाई 2026 से शुरू होकर Apply करने की Last Date 09 अगस्त 2026 है।

Q2. PNB Local Bank Officer Bharti 2026 के लिए Educational Qualification क्या है?

Ans: उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation (स्नातक) की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित राज्य की Local Language में Proficiency अनिवार्य है।

Q3. PNB Local Bank Officer Vacancy 2026 में Total Posts कितनी हैं?

Ans: इस भर्ती अभियान के तहत Local Bank Officer (LBO) के कुल 545 Posts पर भर्ती की जाएगी।

Q4. PNB LBO Recruitment 2026 के लिए Age Limit क्या निर्धारित की गई है?

Ans: अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान किया जाएगा।

Q5. PNB Local Bank Officer का Pay Scale और Monthly Salary कितनी है?

Ans: JMGS-I Scale का Pay Scale ₹48,480 – ₹85,920 है। इसमें Starting Basic Pay ₹48,480 प्रति माह मिलेगी, और भत्तों को मिलाकर In-hand Salary लगभग ₹70,000 से ₹75,000 प्रति माह बनती है।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Q6. PNB Local Bank Officer की Selection Process क्या है?

Ans: चयन प्रक्रिया में Online Written Exam, Local Language Test (LPT), Personal Interview और Document Verification शामिल हैं।

Leave a Comment