Bank of Baroda LBO Bharti 2026: 2482 स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) पदों में भर्ती।

Bank of Baroda LBO Bharti 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने लोकल बैंक अधिकारी (LBO) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी अनिवार्य है। आवेदन की प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन होगी। और आवेदन करने की लिंक 17 सितम्बर 2026 रात 11.59 PM तक एक्टिवेट रहेगी।

इस लेख में Bank of Baroda LBO Bharti 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

Bank of Baroda LBO Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB)
विज्ञापन संख्या (Advt No.)BOB/HRM/REC/ADVT/2026/16
पद का नाम (Post Name)स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO)
कुल पदों की संख्या (Total Posts)2482 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)स्नातक एवं स्थानीय भाषा का ज्ञान
आयु सीमा (Age Limit)21 वर्ष से 30 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)18 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)17 सितम्बर 2026 (Extended)
चयन प्रक्रिया (Selection Process)ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्थानीय भाषा परीक्षा और साक्षात्कार
वेतनमान (Pay Scale)सहायक प्रोफेसर: Level-10 / Level-11 (₹57,700 – ₹1,82,400)
प्रोफेसर: Level-14 (₹1,44,200 – ₹2,18,200)
नौकरी का स्थान (Job Location)ऑल इंडिया
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटbankofbaroda.bank.in

Bank of Baroda LBO Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख (01 अगस्त 2026) के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

Bank of Baroda LBO Bharti 2026 के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का विवरण:

पद का नामशैक्षणिक योग्यताकार्य अनुभवभाषा ज्ञान
स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO)किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री।किसी भी शेड्यूल कमर्शियल बैंक में ऑफिसर के रूप में न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव।संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने में निपुणता।

3. श्रेणीवार पदों की संख्या (Category Wise Vacancy)

Bank of Baroda LBO Bharti 2026

Bank of Baroda LBO Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) द्वारा भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणीआवेदन शुल्क
General / OBC / EWS₹850/-
SC / ST₹175/-
PH / PWD₹25/-

2. वेतनमान (Salary) 

Bank of Baroda LBO Bharti 2026 के लिए निर्धारित वेतनमान का विवरण:

पद का नामग्रेडबेसिक पे
स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO)JMG/S-I₹48,480 – 2000(7) – ₹62,480 – 2340(2) – ₹67,160 – 2680(7) – ₹85,920

Bank of Baroda LBO Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ17 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि17 सितम्बर 2026 (Extended)
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि17 सितम्बर 2026

Bank of Baroda LBO Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) पदों में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://bankofbaroda.bank.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आपको Career सेक्शन के Current Openings में क्लिक करना है।
  • अब आप Recruitment of Local Bank Officers on regular basis – BOB/HRM/REC/ADVT/2026/16 सेक्शन में क्लिक करके विज्ञापन को पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Apply Now में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में सही जानकारी को भर कर सबमिट करना है
  • आवेदन करने से पूर्व सर्वप्रथम आपको Click here for New Registration में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login for already Registered Candidates सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

Bank of Baroda LBO Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

Bank of Baroda LBO Bharti 2026: अभ्यर्थियों का अंतिम चयन 3 मुख्य चरणों के आधार पर किया जाता है:

चरणप्रक्रियामुख्य विवरण
चरण 1ऑनलाइन परीक्षा120 प्रश्न, 120 अंक और 120 मिनट का समय। नकारात्मक अंकन : 0.25 अंक।
चरण 2स्थानीय भाषा परीक्षा (LPT)संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का टेस्ट (यदि 10वीं/12वीं में वह भाषा एक विषय के रूप में न पढ़ी हो)
चरण 3ग्रुप डिस्कशन/ साक्षात्कारऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का ग्रुप डिस्कशन और/या व्यक्तिगत साक्षात्कार।

Bank of Baroda LBO Bharti 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download Date Extended NoticeClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

Bank of Baroda LBO Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. Bank of Baroda LBO Bharti 2026 के लिए मुख्य तिथियां क्या हैं?

Ans: ऑनलाइन आवेदन 18 अगस्त 2026 से शुरू होंगे और फॉर्म भरने तथा फीस जमा करने की अंतिम तिथि 07 सितंबर 2026 है।

Q2. Bank of Baroda LBO Bharti 2026 में पदों की संख्या कितनी है?

Ans: इस प्रक्रिया के माध्यम से Local Bank Officer (JMG/S-I) के कुल 2482 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Q3. Bank of Baroda LBO Bharti 2026 में शैक्षणिक योग्यता क्या मांगी गई है?

Ans: उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

Q4. Bank of Baroda LBO Bharti 2026 में वेतनमान और सर्विस बॉन्ड कितना है?

Ans: इसका मूल वेतन ₹48,480 से ₹85,920 (JMG/S-I) है। इसके अलावा उम्मीदवारों को 3 साल का सर्विस बॉन्ड या ₹2 लाख तक की राशि का निष्पादन करना होगा।

Q5. क्या Bank of Baroda LBO Bharti 2026 के लिए कार्य अनुभव जरूरी है?

Ans: हाँ, उम्मीदवार के पास RBI की दूसरी अनुसूची में शामिल किसी भी शेड्यूल कमर्शियल बैंक में अधिकारी के रूप में न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।

Q6. Bank of Baroda LBO Bharti 2026 के लिए स्थानीय भाषा ज्ञान की क्या शर्त है?

Ans: जिस राज्य से आप आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा में पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना अनिवार्य है। 10वीं या 12वीं में भाषा न पढ़े होने की स्थिति में भाषा प्रवीणता परीक्षा देना होगा।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment