
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) द्वारा देश भर के विभिन्न क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में IBPS RRB 15वीं भर्ती (CRP RRB XV 2026) की भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देश भर के विभिन्न क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 13706 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें ऑनलाइन आवेदन करने की लिंक 27 सितम्बर 2026 तक एक्टिवेट रहेगी।
इस लेख में IBPS RRB 15th Recruitment 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है:
IBPS RRB 15th Recruitment 2026: भर्ती विवरण।
| विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
|---|---|
| विभाग का नाम (Department) | इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) |
| पद का नाम (Post Name) | ऑफिस असिस्टेंट,ऑफिसर स्केल-I,II & III |
| कुल पदों की संख्या (Total Posts) | 13706 पद |
| शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria) | स्नातक ,स्नातकोत्तर डिग्री |
| आयु सीमा (Age Limit) | 18 वर्ष से 40 वर्ष (पद के अनुसार) |
| आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date) | 01 सितम्बर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date) | 27 सितम्बर 2026 (Extended) |
| चयन प्रक्रिया (Selection Process) | प्रारंभिक परीक्षा,मुख्य परीक्षा & साक्षात्कार |
| वेतनमान (Pay Scale) | ₹29,000 – ₹85,000 (लगभग इन-हैंड) |
| नौकरी का स्थान (Job Location) | ऑल इंडिया |
| आवेदन प्रक्रिया (Apply Process) | ऑनलाइन |
| ऑफिसियल वेबसाइट | ibps.in |
IBPS RRB 15th Recruitment 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।
1. आयु सीमा (Age Limit)
| पद का नाम | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
|---|---|---|
| ऑफिस असिस्टेंट | 18 | 28 |
| ऑफिसर स्केल-I | 18 | 30 |
| ऑफिसर स्केल-II | 21 | 32 |
| ऑफिसर स्केल-III | 21 | 40 |
2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
IBPS RRB 15th Recruitment 2026 के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता का विवरण नीचे दिया गया है:
| पद का नाम | कुल पद | शैक्षणिक योग्यता | अनुभव |
|---|---|---|---|
| ऑफिस असिस्टेंट | 8183 | • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक • संबंधित RRB द्वारा निर्धारित स्थानीय भाषा का ज्ञान • वांछनीय : कंप्यूटर का कार्यसाधक ज्ञान | किसी अनुभव की आवश्यकता नहीं है (फ्रेशर्स आवेदन कर सकते हैं) |
| ऑफिसर स्केल-I (असिस्टेंट मैनेजर) | 4256 | • किसी भी विषय में स्नातक (कृषि, बागवानी, वानिकी, पशुपालन, पशु चिकित्सा विज्ञान, कृषि अभियांत्रिकी, मत्स्य पालन, IT, प्रबंधन, कानून, अर्थशास्त्र या अकाउंटेंसी में डिग्री वालों को वरीयता दी जाएगी) • स्थानीय भाषा का ज्ञान • वांछनीय: कंप्यूटर का कार्यसाधक ज्ञान | किसी अनुभव की आवश्यकता नहीं है (फ्रेशर्स आवेदन कर सकते हैं) |
| ऑफिसर स्केल-II (जनरल बैंकिंग ऑफिसर-मैनेजर) | 666 | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक | बैंक या किसी वित्तीय संस्थान में अधिकारी के रूप में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव |
| ऑफिसर स्केल-II (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी ऑफिसर) | 182 | इलेक्ट्रॉनिक्स / कम्यूनिकेशन / कंप्यूटर साइंस / इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री | संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव |
| ऑफिसर स्केल-II (चार्टर्ड अकाउंटेंट) | 81 | इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) से सर्टिफाइड एसोसिएट (CA) | CA के रूप में न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव |
| ऑफिसर स्केल-II (लॉ ऑफिसर) | 46 | कानून में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री | अधिवक्ता के रूप में या बैंक/वित्तीय संस्थान में लॉ ऑफिसर के रूप में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव |
| ऑफिसर स्केल-II (ट्रेज़री मैनेजर) | 18 | चार्टर्ड अकाउंटेंट या फाइनेंस में MBA | संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव |
| ऑफिसर स्केल-II (मार्केटिंग ऑफिसर) | 14 | मार्केटिंग में MBA | संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव |
| ऑफिसर स्केल-II (एग्रीकल्चर ऑफिसर) | 38 | कृषि / बागवानी / डेयरी / पशुपालन / वानिकी / पशु चिकित्सा विज्ञान / कृषि अभियांत्रिकी / मत्स्य पालन में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री | संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव |
| ऑफिसर स्केल-III (सीनियर मैनेजर) | 220 | किसी भी विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक (बैंकिंग, फाइनेंस, कृषि, प्रबंधन, कानून आदि में डिग्री/डिप्लोमा वालों को वरीयता) | बैंक या वित्तीय संस्थान में अधिकारी के रूप में न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव |
IBPS RRB 15th Recruitment 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।
1. फॉर्म फीस (Application Fee)
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
| General / OBC | ₹850/- |
| SC / ST / PH | ₹175/- |
2. वेतनमान (Salary)
IBPS RRB 15th Recruitment 2026 के लिए निर्धारित वेतनमान का विवरण दिया गया है:
| पद का नाम | पे स्केल | अनुमानित इन-हैंड वेतन |
| ऑफिस असिस्टेंट | ₹17,900 – 1000/3 – 20,900 – 1230/3 – 24,590 – 1490/4 – 30,550 – 1730/7 – 42,660 – 3270/1 – 45,930 – 1990/1 – 47,920 | ₹29,000 – ₹33,000 प्रति माह (लगभग) |
| ऑफिसर स्केल-I | ₹36,000 – 1490/7 – 46,430 – 1740/2 – 49,910 – 1990/7 – 63,840 | ₹51,000 – ₹58,000 प्रति माह (लगभग) |
| ऑफिसर स्केल-II | ₹48,170 – 1740/1 – 49,910 – 1990/10 – 69,810 | ₹62,000 – ₹69,000 प्रति माह (लगभग) |
| ऑफिसर स्केल-III | ₹63,840 – 1990/5 – 73,790 – 2220/2 – 78,230 | ₹75,000 – ₹85,000 प्रति माह (लगभग) |
IBPS RRB 15th Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।
| ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 01 सितम्बर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 27 सितम्बर 2026 |
| परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 27 सितम्बर 2026 |
| प्री-एग्जाम ट्रेनिंग | नवंबर 2026 |
| ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा तिथि | नवंबर / दिसंबर 2026 |
| प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम | दिसंबर 2026 – जनवरी 2027 |
| ऑनलाइन मुख्य परीक्षा | दिसंबर 2026 – फरवरी 2027 |
IBPS RRB 15th Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
ऑफिस असिस्टेंट,ऑफिसर स्केल-I,II & III पदों में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.ibps.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –
- सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
- यहाँ आप Recent Updates सेक्शन में Notification for Common Recruitment Process for CRP-RRB-XV में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Apply Online For Common Recruitment Process under CRP-RRBs-XV में क्लिक करना है।
- आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको Click for New Registration सेक्शन में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login for Already Registered Candidates सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
- अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
- आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
- विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
- फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।
IBPS RRB 15th Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया।
IBPS RRB 15th Recruitment 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में संपन्न होती है:
| पद का नाम | चयन प्रक्रिया के चरण |
|---|---|
| ऑफिस असिस्टेंट | चरण 1: प्रारंभिक परीक्षा चरण 2: मुख्य परीक्षा (अंतिम चयन मुख्य परीक्षा के अंकों से) |
| ऑफिसर स्केल-I | चरण 1: प्रारंभिक परीक्षा चरण 2: मुख्य परीक्षा चरण 3: कॉमन इंटरव्यू |
| ऑफिसर स्केल-II | चरण 1: एकल ऑनलाइन परीक्षा चरण 2: कॉमन इंटरव्यू |
| ऑफिसर स्केल-III | चरण 1: एकल ऑनलाइन परीक्षा चरण 2: कॉमन इंटरव्यू |
IBPS RRB 15th Recruitment 2026: महत्वपूर्ण लिंक।
| Apply Online | Office Assistant Officer Scale I, II, III |
| Download Date Extended Notice | Click Here |
| Download Updated Vacancy | Click Here |
| Download Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।
IBPS RRB 15th Recruitment 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. IBPS RRB 15th Recruitment 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
Ans: IBPS RRB 15वीं भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 1 सितंबर 2026 से 21 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है।
Q2. IBPS RRB 15th Recruitment 2026 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?
Ans: IBPS RRB 15वीं भर्ती के तहत पद-वार आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है, जहाँ ऑफिस असिस्टेंट के लिए 18 से 28 वर्ष, ऑफिसर स्केल-I के लिए 18 से 30 वर्ष, ऑफिसर स्केल-II के लिए 21 से 32 वर्ष और ऑफिसर स्केल-III के लिए 21 से 40 वर्ष की आयु सीमा लागू होती है। आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/PwBD) को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाती है।
Q3. IBPS RRB 15th Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?
Ans: IBPS RRB 15वीं भर्ती के तहत विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है; जहाँ ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल-I पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री आवश्यक है, वहीं ऑफिसर स्केल-II और स्केल-III पदों के लिए 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री के अलावा संबंधित क्षेत्र में पद-अनुसार आवश्यक कार्य अनुभव होना अनिवार्य है।
Q4. IBPS RRB 15th Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?
Ans: IBPS RRB 15वीं भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया पदों के अनुसार विभाजित है; जहाँ ऑफिस असिस्टेंट के लिए प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा आयोजित की जाती है, वही ऑफिसर स्केल-I के लिए प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार होता है। इसके अलावा, ऑफिसर स्केल-II और स्केल-III पदों के लिए केवल एक एकल ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित किया जाता है।
Q5. IBPS RRB 15th Recruitment 2026 का वेतनमान कितना है?
Ans: IBPS RRB 15वीं भर्ती 2026 के तहत पद- अनुसार अनुमानित इन-हैंड वेतन इस प्रकार है: ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) का वेतन लगभग ₹29,000 से ₹33,000 प्रति माह, ऑफिसर स्केल-I (PO) का ₹51,000 से ₹58,000, ऑफिसर स्केल-II का ₹62,000 से ₹69,000 और ऑफिसर स्केल-III का ₹75,000 से ₹85,000 प्रति माह होता है। मूल वेतन के अतिरिक्त नियमानुसार महंगाई भत्ता (DA), HRA व अन्य भत्ते भी मिलते हैं।
📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!
Join WhatsApp Channel