NTPC Assistant Chemist Recruitment 2026: असिस्टेंट कैमिस्ट पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन।

NTPC Assistant Chemist Recruitment 2026

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) ने एम.एससी. रसायन विज्ञान पास उम्मीदवारों के लिए असिस्टेंट कैमिस्ट ट्रेनी (ACT) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। जारी विज्ञापन के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 10 जुलाई 2026 तक भरे जाएंगे।

इस लेख में आपको NTPC Assistant Chemist Recruitment 2026 भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण और सटीक जानकारियां एक ही स्थान पर विस्तार से मिलने वाली हैं। यहाँ आपको आवेदन की प्रमुख तिथियाँ, शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव, आयु सीमा, वेतनमान और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई है। सही और पूरी जानकारी के साथ आवेदन करके आप इस प्रतिष्ठित संस्थान में अपना चयन सुनिश्चित कर सकते हैं।

NTPC Assistant Chemist Recruitment 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC)
विज्ञापन संख्या (Notification No.)09/2026
पद का नाम (Post Name)असिस्टेंट कैमिस्ट ट्रेनी (ACT)
कुल पदों की संख्या (Total Posts)40 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)केमिस्ट्री में मास्टर डिग्री
आयु सीमा (Age Limit)अधिकतम आयु 27 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)26 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)10 जुलाई 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन & मेडिकल परीक्षा
वेतनमान (Pay Scale)₹30,000 – ₹1,20,000/-
नौकरी का स्थान (Job Location)संपूर्ण भारत (NTPC के विभिन्न स्टेशन/प्रोजेक्ट्स)
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटcareers.ntpc.co.in

NTPC Assistant Chemist Recruitment 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु निर्धारित नहीं की गयी है।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

NTPC Assistant Chemist Recruitment 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का विवरण:

पद का नामशैक्षणिक योग्यता
असिस्टेंट कैमिस्ट ट्रेनी (ACT)किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ रसायन विज्ञान विषय से स्नातकोत्तर डिग्री पास।
Note -: अंतिम वर्ष /सेमेस्टर के वे छात्र भी इसमें ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जिनका परीक्षा परिणाम 31 जुलाई 2026 तक आ जायेगा।

3. श्रेणीवार पदों की संख्या (Category Wise Vacancy)

पद का नामUREWSOBCSCSTकुल पद
असिस्टेंट कैमिस्ट ट्रेनी (ACT)170410060340

NTPC Assistant Chemist Recruitment 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) द्वारा भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee) 

श्रेणीपरीक्षा शुल्क
General/ OBC/EWS₹500/-
SC/STनिःशुल्क
Femaleनिःशुल्क

2. वेतनमान (Salary) 

NTPC Assistant Chemist Recruitment 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

पद का नाममूल वेतनपे ग्रेडपे स्केल
असिस्टेंट कैमिस्ट ट्रेनी (ACT)₹30,000E0 ग्रेड₹30,000 – ₹1,20,000/-

NTPC Assistant Chemist Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ26 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि10 जुलाई 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि10 जुलाई 2026

NTPC Assistant Chemist Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

असिस्टेंट कैमिस्ट ट्रेनी (ACT) पदों में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://careers.ntpc.co.in/recruitment/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Advertisement Details सेक्शन में  Advt No. 09/26 – Adv English/Hindi में क्लिक करके ऑफिसियल अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ सकतें हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए Apply में क्लिक करना है।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको Register सेक्शन में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

NTPC Assistant Chemist Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया।

NTPC Assistant Chemist Recruitment 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में संपन्न होती है:

चरणप्रक्रियाविवरण
चरण 1कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षाऑब्जेक्टिव प्रश्नों पर आधारित लिखित परीक्षा, जिसे 2 भागों में बांटा जाता है:
• भाग 1- रसायन विज्ञान से जुड़े 70 प्रश्न
• भाग 2 – रीजनिंग, क्वांट, जनरल अवेयरनेस और इंग्लिश के 50 प्रश्न
चरण 2दस्तावेज़ सत्यापनCBT में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर चयनित उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों की जांच की जाती है।
चरण 3मेडिकल टेस्टNTPC के मेडिकल बोर्ड द्वारा उम्मीदवार के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की जांच की जाती है।

NTPC Assistant Chemist Recruitment 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download SyllabusClick Here
Download NotificationEnglish | Hindi
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

NTPC Assistant Chemist Recruitment 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. NTPC Assistant Chemist Recruitment 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: NTPC Assistant Chemist भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 जून 2026 से शुरू होकर 10 जुलाई 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले NTPC के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

Q2. NTPC Assistant Chemist Recruitment 2026 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

Ans: इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा आवेदन की अंतिम तिथि तक 27 वर्ष रखी गई है, जिसमें आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट दी गई है।

Q3. NTPC Assistant Chemist Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

Ans: इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में न्यूनतम 60% अंकों के साथ नियमित M.Sc. होना अनिवार्य है (SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए केवल उत्तीर्ण होना पर्याप्त है)।

Q4. NTPC Assistant Chemist Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: इस पद के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑल इंडिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाता है, जिसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण होता है। इसमें कोई साक्षात्कार नहीं लिया जाता है।

Q5. NTPC Assistant Chemist Recruitment 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: चयनित उम्मीदवारों को E0 ग्रेड के तहत ₹30,000 – ₹1,20,000/- के वेतनमान पर रखा जाता है, जिसमें शुरुआती मूल वेतन ₹30,000/- प्रति माह होता है। इसके साथ ही महंगाई भत्ता (DA), HRA, मेडिकल सुविधाएं और अन्य भत्ते कंपनी के नियमानुसार मिलते हैं।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment