SSC CGL Recruitment 2026: भर्ती का नोटिफिकेशन, चयन प्रक्रिया और सैलरी की पूरी जानकारी।

SSC CGL Recruitment 2026

कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा आयोजित की जाने वाली कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के तहत असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, इंस्पेक्टर, असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, सब इंस्पेक्टर, जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर, टैक्स असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क, एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट आदि पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन कर दिया गया है। जारी विज्ञापन के अनुसार इसमें किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन पास अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विभाग द्वारा SSC CGL Recruitment 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकरी (जैसे – आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान और आवेदन कैसे करें) विस्तार से दी गयी है। अतः फॉर्म भरने के पहले समस्त जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

SSC CGL Recruitment 2026: भर्ती विवरण।

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाकर्मचारी चयन आयोग (SSC)
पद का नामअसिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, इंस्पेक्टर, असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, सब इंस्पेक्टर, जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर, टैक्स असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क, एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट आदि।
कुल पदों की संख्या12256 पद
शैक्षणिक योग्यतास्नातक (ग्रेजुएशन)
आयु सीमा18 वर्ष से 32 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि21 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि25 जून 2026 रात्रि 11.00 PM
चयन प्रक्रियासीबीटी-1 + सीबीटी-2 + दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक दक्षता (कुछ विशिष्ट पदों के लिए)
नौकरी का स्थानऑल इंडिया
वेतनमानलेवल 4 से लेवल 8 (₹25,500 – ₹1,51,100/- प्रतिमाह)
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटsss.gov.in

SSC CGL Recruitment 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता (Age Limit & Educational Qualification)

विभाग का नामपद का नामआयु सीमाशैक्षणिक योग्यता
भारतीय लेखापरीक्षा और लेखा विभागसहायक लेखा परीक्षा अधिकारी18 से 30 वर्षअनिवार्य: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक।
वांछनीय: सीए / सीएस / एम.कॉम / एमबीए (फाइनेंस)।
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालयकनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी18 से 32 वर्ष1. स्नातक डिग्री के साथ 12वीं स्तर पर गणित में कम से कम 60% अंक अथवा
2. स्नातक स्तर पर एक विषय के रूप में सांख्यिकी पढ़ा हो।
केंद्रीय सचिवालय सेवा, रेलवे मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, सशस्त्र बल मुख्यालयसहायक अनुभाग अधिकारी20 से 30 वर्षकिसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्डआयकर निरीक्षक18 से 30 वर्षकिसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक डिग्री।
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्डकेंद्रीय उत्पाद शुल्क / सीमा शुल्क निरीक्षक18 से 30 वर्षकिसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक डिग्री (शारीरिक मापदंड एवं परीक्षण अनिवार्य)।
प्रवर्तन निदेशालयसहायक प्रवर्तन अधिकारी18 से 30 वर्षकिसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री।
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरोउप निरीक्षक20 से 30 वर्षकिसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक डिग्री।
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, रक्षा लेखा महानियंत्रकलेखा परीक्षक18 से 27 वर्षकिसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री।
महालेखा नियंत्रक व अन्य केंद्रीय विभागलेखाकार / कनिष्ठ लेखाकार18 से 27 वर्षकिसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक डिग्री।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड / केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्डकर सहायक18 से 27 वर्षस्नातक डिग्री + कंप्यूटर पर प्रति घंटे 8,000 की-डिप्रेसन की डेटा एंट्री गति।
विभिन्न केंद्रीय सरकारी कार्यालय एवं मंत्रालयउच्च श्रेणी लिपिक18 से 27 वर्षकिसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री।

SSC CGL Recruitment 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणीआवेदन शुल्क
General / OBC / EWS₹100/-
All Category femaleनिःशुल्क
SC / STनिःशुल्क

2. वेतनमान (Salary) 

SSC CGL Recruitment 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

पद का नामपे लेवलमूल वेतन
सहायक लेखा परीक्षा अधिकारीलेवल 8₹47,600 – ₹1,51,100/-
सहायक अनुभाग अधिकारीलेवल 7₹44,900 – ₹1,42,400/-
आयकर निरीक्षकलेवल 7₹44,900 – ₹1,42,400/-
केंद्रीय उत्पाद शुल्क / सीमा शुल्क निरीक्षकलेवल 7₹44,900 – ₹1,42,400/-
सहायक प्रवर्तन अधिकारीलेवल 7₹44,900 – ₹1,42,400/-
उप निरीक्षकलेवल 7₹44,900 – ₹1,42,400/-
कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारीलेवल 6₹35,400 – ₹1,12,400/-
कार्यकारी सहायकलेवल 6₹35,400 – ₹1,12,400/-
लेखा परीक्षकलेवल 5₹29,200 – ₹92,300/-
लेखाकार / कनिष्ठ लेखाकारलेवल 5₹29,200 – ₹92,300/-
कर सहायकलेवल 4₹25,500 – ₹81,100/-
उच्च श्रेणी लिपिकलेवल 4₹25,500 – ₹81,100/-

SSC CGL Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियां।

विवरणतिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ21 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि25 जून 2026 (रात्रि -11.00PM)
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि26 जून 2026
आवेदन त्रुटि में सुधार की तिथि01-07 जुलाई 2026
प्रारम्भिक चरण की परीक्षा तिथि30 सितम्बर से 30 अक्टूबर 2026

SSC CGL Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, इंस्पेक्टर, असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, सब इंस्पेक्टर और अन्य पदों में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Notice Boards सेक्शन में Notice of Combined Graduate Level Examination, 2026 में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Login/Register में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में सही जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
  • आवेदन करने से पूर्व सर्वप्रथम आपको Register New (One Time Registration) में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए महत्वपूर्ण लिंक सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

SSC CGL Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया।

SSC CGL Recruitment 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया निम्न लिखित चरणों में संपन्न होती है:

परीक्षा का प्रकारप्रकृतिविवरण
टियर 1कंप्यूटर आधारित परीक्षाअर्हकारी: इसमें प्राप्त अंक केवल टियर 2 के लिए शॉर्टलिस्ट करने हेतु उपयोग होते हैं, अंतिम मेरिट में नहीं जुड़ते।
टियर 2कंप्यूटर आधारित परीक्षा + कंप्यूटर परीक्षा & डेटा एंट्री टेस्टअंतिम चयन: टियर 2 के मार्क्स के आधार पर ही ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट और पद का आवंटन तय होता है।
दस्तावेज़ सत्यापनप्रमाण पत्र जाँचसंबंधित विभाग/मंत्रालय द्वारा चयनित उम्मीदवारों के मूल दस्तावेज़ों की जाँच की जाती है।
शारीरिक परीक्षणयोग्यता परीक्षणकेवल कुछ विशिष्ट पदों के लिए अनिवार्य।

SSC CGL Recruitment 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

विवरणलिंक
Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

SSC CGL Recruitment 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. SSC CGL Recruitment 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) में ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 21 मई 2026 से लेकर 25 जून 2026 रात्रि 11.00 PM तक एक्टिवेट रहेगी।

Q2. SSC CGL Recruitment 2026 के लिए आयु सीमा क्या रखी गई है?

Ans: SSC CGL 2026 के लिए पद के अनुसार न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 से 32 वर्ष रखी गई है। इसमें आरक्षित श्रेणियों (OBC को 3 वर्ष, SC/ST को 5 वर्ष तथा PwD अभ्यर्थियों को 10-15 वर्ष) को ऊपरी आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट दी जाती है।

Q3. SSC CGL Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

Ans: SSC CGL 2026 के अधिकांश पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। केवल कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी जैसे विशेष पदों के लिए 12वीं में गणित में 60% अंक या डिग्री में सांख्यिकी विषय का होना आवश्यक है।

Q4. SSC CGL Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: चयन प्रक्रिया में मुख्यतः दो चरण होते हैं—कंप्यूटर आधारित टियर 1 (क्वालीफाइंग) और टियर 2 (मुख्य परीक्षा)। इसके बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर अंतिम चयन, दस्तावेज़ सत्यापन तथा कुछ विशिष्ट पदों के लिए शारीरिक/मेडिकल परीक्षण किया जाता है।

Q5. SSC CGL Recruitment 2026 के तहत कौन-कौन से पद आते हैं?

Ans: इसके तहत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, आयकर निरीक्षक, एक्साइज व कस्टम्स निरीक्षक, उप-निरीक्षक, कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, ऑडिटर, लेखाकार और टैक्स असिस्टेंट जैसे ग्रुप ‘B’ और ‘C’ के प्रमुख पद शामिल हैं।

Q6. SSC CGL Recruitment 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: इसमें चयनित उम्मीदवारों को पद के आधार पर पे लेवल 4 से पे लेवल 8 के तहत न्यूनतम ₹25,500 से ₹1,51,100/- का मूल वेतन मिलता है। सभी सरकारी भत्तों को मिलाकर शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग ₹42,000 से ₹88,000/- प्रतिमाह के बीच होती है।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Q6. SSC CPO SI CAPF Bharti 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: SSC CPO भर्ती 2026 के अंतर्गत आने वाले सभी पदों के लिए पे लेवल-6 लागू होता है, जिसके तहत मूल वेतन (Basic Pay) रुपये 35,400 से रुपये 1,12,400/- के बीच होता है।

Leave a Comment