MP High Court Stenographer Vacancy 2026: सैलरी ₹91,300/- ,जाने आवेदन की सम्पूर्ण जानकारी।

MP High Court Stenographer Vacancy 2026

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर ने राज्य के जिला एवं सत्र न्यायालयों में शीघ्रलेखक (स्टेनोग्राफर) ग्रेड-II, ग्रेड-III और सहायक ग्रेड-III के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। स्टेनोग्राफी और कंप्यूटर योग्यता (सी.पी.सी.टी.) रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए कोर्ट में सरकारी नौकरी पाने का यह एक बेहतरीन अवसर है।

इस लेख में MP High Court Stenographer Vacancy 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

MP High Court Stenographer Vacancy 2026: भर्ती विवरण।

विवरणजानकारी
विभाग का नाममध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर (MPHC)
विज्ञापन संख्या666/Pariksha/2026
पद का नामशीघ्रलेखक (स्टेनोग्राफर) ग्रेड-II, ग्रेड-III और सहायक ग्रेड-III
कुल पदों की संख्या418 पद
शैक्षणिक योग्यतास्नातक + सी.पी.सी.टी. + कम्प्यूटर डिप्लोमा।
आयु सीमा18 वर्ष से 40 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि06 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि27 अक्टूबर 2026
चयन प्रक्रियाप्रारंभिक परीक्षा एवं मुख्य कौशल परीक्षा
नौकरी का स्थानमध्य प्रदेश
वेतनमान• ग्रेड-II: ₹28,700 – ₹91,300 (पे लेवल ₹2800)
• ग्रेड-III: ₹19,500 – ₹62,000 (पे लेवल ₹1900)
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटmphc.gov.in

MP High Court Stenographer Vacancy 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर (MPHC) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

न्यूनतम आयुअधिकतम आयु (पुरुष)अधिकतम आयु (महिला)
18 वर्ष40 वर्ष45 वर्ष
उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे एस.सी., एस.टी., ओ.बी.सी. और पी.डब्ल्यू.डी.) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

पद का नामशैक्षणिक योग्यता
शीघ्रलेखक (स्टेनोग्राफर) ग्रेड-II• किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री।
• एम.ए.पी.-आई.टी. से उत्तीर्ण वैध सी.पी.सी.टी. स्कोर कार्ड (हिंदी टाइपिंग उत्तीर्ण)।
• मध्य प्रदेश शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से 100 शब्द प्रति मिनट की गति से हिंदी आशुलिपि परीक्षा उत्तीर्ण।
• किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 1 वर्ष का कंप्यूटर डिप्लोमा/प्रमाणपत्र।
शीघ्रलेखक (स्टेनोग्राफर) ग्रेड-III & ग्रेड-III
(कोर्ट मैनेजर स्टाफ)
• किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री।
• एम.ए.पी.-आई.टी. से उत्तीर्ण वैध सी.पी.सी.टी. स्कोर कार्ड (हिंदी टाइपिंग उत्तीर्ण)।
• मध्य प्रदेश शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से 80 शब्द प्रति मिनट की गति से हिंदी आशुलिपि परीक्षा उत्तीर्ण।
• किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 1 वर्ष का कंप्यूटर डिप्लोमा/प्रमाणपत्र।
सहायक ग्रेड-III• किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री।
• एम.ए.पी.-आई.टी. से उत्तीर्ण वैध सी.पी.सी.टी. स्कोर कार्ड (हिंदी व अंग्रेजी टाइपिंग)।
• अंग्रेजी आशुलिपि : 80 शब्द प्रति मिनट की गति से अंग्रेजी आशुलिपि परीक्षा उत्तीर्ण।
• किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 1 वर्ष का कंप्यूटर डिप्लोमा/प्रमाणपत्र।

3. श्रेणीवार पदों की संख्या (Category Wise Vacancy)

पद का नामUREWSOBCSCSTकुल पद
शीघ्रलेखक (स्टेनोग्राफर) ग्रेड-II240422071269
शीघ्रलेखक (स्टेनोग्राफर) ग्रेड-III9823744361299
शीघ्रलेखक (स्टेनोग्राफर) ग्रेड-III
(कोर्ट मैनेजर स्टाफ)
20––––20
सहायक ग्रेड-III30––––30

MP High Court Stenographer Vacancy 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर (MPHC) द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee) 

श्रेणीआवेदन शुल्क
General / Other State₹943.40/-
OBC/EWS/SC / ST/PH₹743.40/-

2. वेतनमान (Salary) 

MP High Court Stenographer Vacancy 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

पद का नामपे लेवलग्रेड पेपे स्केल
शीघ्रलेखक (स्टेनोग्राफर) ग्रेड-IIलेवल-7₹2800₹28,700 – ₹91,300
शीघ्रलेखक (स्टेनोग्राफर) ग्रेड-IIIलेवल-4₹1900₹19,500 – ₹62,000
शीघ्रलेखक (स्टेनोग्राफर) ग्रेड-III (कोर्ट मैनेजर स्टाफ)लेवल-4₹1900₹19,500 – ₹62,000
सहायक ग्रेड-IIIलेवल-4₹1900₹19,500 – ₹62,000

MP High Court Stenographer Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

विवरणतिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ06 अक्टूबर 2026 (दोपहर 12:00 बजे से)
आवेदन की अंतिम तिथि27 अक्टूबर 2026 (शाम 05:00 बजे तक)
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि27 अक्टूबर 2026
आवेदन में सुधार की प्रारंभिक
तिथि
31 अक्टूबर 2026 (दोपहर 12:00 बजे से)
आवेदन में सुधार की अंतिम
तिथि
01 नवम्बर 2026 (शाम 05:00 बजे तक)

MP High Court Stenographer Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

शीघ्रलेखक (स्टेनोग्राफर) ग्रेड-II, ग्रेड-III और सहायक ग्रेड-III पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://mphc.gov.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आपको Recruitment / Latest Updates सेक्शन के Exam Updates में क्लिक करना है।
  • अब आप Advertisement for Direct Recruitment to the posts of Stenographer Grade-II, Stenographer Grade-III, Stenographer Grade-III (Court Manager Staff) & Assistant Grade-III (English Knowing) for District Court Establishments of Madhya Pradesh Year-2026 में क्लिक करके विज्ञापन को पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Click on Online Application Forms/Admit Cards में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में सही जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
  • आवेदन करने से पूर्व सर्वप्रथम आपको Registration में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Application सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए महत्वपूर्ण लिंक सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

MP High Court Stenographer Vacancy 2026: चयन प्रक्रिया।

MP High Court Stenographer Vacancy 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में संपन्न होती है:

चरणकुल अंकसमय विवरण
प्रारंभिक परीक्षा1002 घंटे• माध्यम: ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित टेस्ट)।
• विषय: सामान्य ज्ञान, एमपी जीके, गणित/रीजनिंग, सामान्य हिंदी, अंग्रेजी और कंप्यूटर।
मुख्य कौशल परीक्षा10010-15 मिनट• शीघ्रलेखन: हिंदी/अंग्रेजी में 400 से 500 शब्दों का डिक्टेशन।
• टाइपिंग/ट्रान्सक्रिप्शन: कंप्यूटर पर डिक्टेशन को टाइप करके अनुवाद करना।
दस्तावेज़ सत्यापन––• मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के मूल शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण पत्रों (स्नातक, सीपीसीटी, डीसीए/पीजीडीसीए, आशुलिपि) की जांच।
चिकित्सा परीक्षण––• अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य एवं शारीरिक फिटनेस परीक्षण।

MP High Court Stenographer Vacancy 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

विवरणलिंक
Apply OnlineRegistration | Application
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

MP High Court Stenographer Vacancy 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. MP High Court Stenographer Vacancy 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: MP High Court Stenographer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 06 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुके हैं और फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक) निर्धारित की गई है।

Q2. MP High Court Stenographer Vacancy 2026 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

Ans: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। वहीं राज्य के आरक्षित वर्गों एवं महिला उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाती है, जिससे उनके लिए ऊपरी आयु सीमा 45 वर्ष हो जाती है।

Q3. MP High Court Stenographer Vacancy 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

Ans: आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी वैध सीपीसीटी (CPCT) स्कोर कार्ड, किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 1-वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा (डीसीए या पीजीडीसीए) तथा निर्धारित गति में आशुलिपि (स्टेनोग्राफी) का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।

Q4. MP High Court Stenographer Vacancy 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन दो चरणों के आधार पर किया जाता है। पहले चरण में 100 अंकों की ऑनलाइन प्रारंभिक (स्क्रीनिंग) परीक्षा होती है, जिसके बाद सफल अभ्यर्थियों को 100 अंकों की मुख्य आशुलिपि (स्टेनोग्राफी) कौशल परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाता है।

Q5. MP High Court Stenographer Vacancy 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: इस भर्ती के तहत शीघ्रलेखक (स्टेनोग्राफर) ग्रेड-II का वेतनमान ₹28,700 से ₹91,300 (पे लेवल-7) है। वहीं शीघ्रलेखक ग्रेड-III और सहायक ग्रेड-III पदों के लिए वेतनमान ₹19,500 से ₹62,000 (पे लेवल-4) निर्धारित किया गया है।

Q6. क्या दूसरे राज्यों के उम्मीदवार भी MP High Court Stenographer Vacancy 2026 भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?

Ans: हाँ, भारत के किसी भी राज्य के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को अनारक्षित वर्ग के अंतर्गत ही आवेदन करना होगा और उन्हें मध्य प्रदेश के निवासियों को मिलने वाले आरक्षण या आयु सीमा में छूट का लाभ नहीं मिलेगा।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment