RRB Paramedical Categories Bharti 2026: पैरामेडिकल स्टाफ के विभिन्न पदों में बम्फर भर्ती।

RRB Paramedical Categories Bharti 2026

भारतीय रेलवे ने पैरामेडिकल स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना पत्र जारी कर दिया है। स्वास्थ्य क्षेत्र और मेडिकल सेवा में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का यह एक शानदार अवसर है।

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से नर्सिंग अधीक्षक, फार्मासिस्ट, लैब असिस्टेंट, रेडियोग्राफर और ईसीजी तकनीशियन जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों का चयन एक-स्तरीय कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

इस लेख में RRB Paramedical Categories Bharti 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

RRB Paramedical Categories Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
भर्ती बोर्ड (Recruiting Body)रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
विज्ञापन संख्या (Notification No.)CEN 05/2026
पद का नाम (Post Name)नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, फार्मासिस्ट – एंट्री ग्रेड, लैबोरेटरी असिस्टेंट ग्रेड II एवं अन्य पद
कुल पदों की संख्या (Total Posts)590 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)12वीं / B.Sc / Diploma (सम्बंधित विषय में)
आयु सीमा (Age Limit)18 वर्ष से 40 वर्ष तक (पद के अनुसार)
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)15 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)14 अक्टूबर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)कंप्यूटर आधारित परीक्षा,दस्तावेज सत्यापन & मेडिकल टेस्ट
वेतनमान (Pay Scale)₹21,700 – ₹44,900 (पद के अनुसार)
नौकरी का स्थान (Job Location)ऑल इंडिया
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटrrbapply.gov.in

RRB Paramedical Categories Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

पद का नामआयु सीमाशैक्षणिक योग्यता
नर्सिंग अधीक्षक20 – 40 वर्षजनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) में 3 वर्ष का कोर्स या B.Sc नर्सिंग।
डायलिसिस तकनीशियन20 – 33 वर्षB.Sc के साथ हीमोडायलिसिस में डिप्लोमा या 2 साल का अनुभव (B.Sc Dialysis Technology भी मान्य)।
स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक ग्रेड II18 – 33 वर्षB.Sc (केमिस्ट्री) के साथ 1 वर्षीय हेल्थ/सैनिटरी इंस्पेक्टर डिप्लोमा या NTC प्रमाण पत्र।
ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच थेरेपिस्ट21 – 30 वर्षBASLP (ऑडियोलॉजी एवं स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी में बैचलर डिग्री) तथा RCI में पंजीकरण।
फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड)20 – 35 वर्षB.Pharm या D.Pharm के साथ फार्मेसी काउंसिल में रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट।
रेडियोग्राफर एक्स-रे तकनीशियन19 – 33 वर्ष10+2 (फिजिक्स एवं केमिस्ट्री) के साथ रेडियोग्राफी/एक्स-रे तकनीशियन में 2 वर्षीय डिप्लोमा या B.Sc।
ईसीजी तकनीशियन18 – 33 वर्ष10+2 या B.Sc (साइंस) के साथ ECG टेक्नोलॉजी / कार्डियोलॉजी में कम से कम 1 वर्ष का डिप्लोमा या डिग्री।
ऑप्टोमेट्रिस्ट18 – 33 वर्षB.Sc Optometry या ऑप्थेल्मिक तकनीशियन में 3 से 4 वर्ष का डिप्लोमा तथा संबंधित काउंसिल में रजिस्ट्रेशन।
लैब असिस्टेंट ग्रेड II18 – 33 वर्ष12वीं (साइंस) के साथ मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा (DMLT) या B.Sc MLT।
नोट: नियमानुसार आरक्षित श्रेणियों SC/ST/OBC/ExSM/PwBD के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

1. RRB Wise Vacancy Details

RRB NameGeneralOBCEWSSCSTकुल
अहमदाबाद060000000107
अजमेर060200010211
बेंगलुरु070501040118
भोपाल110302050021
भुवनेश्वर030100000105
बिलासपुर120202020018
चंडीगढ़030000020106
चेन्नई191905130965
गोरखपुर150403060533
गुवाहाटी120702040429
जम्मू -श्रीनगर010100020206
कोलकाता401210201698
मालदा130402070228
मुंबई291203130461
मुजफ्फरपुर090402010319
पटना050401070421
प्रयागराज170503060233
राँची100500030221
सिकंदराबाद281808080971
सिलीगुड़ी090502020119
तिरुवनंतपुरमNANANANANANA

RRB Paramedical Categories Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee) 

श्रेणीपरीक्षा शुल्क
General/ OBC/EWS500/-
SC/ST/Female250/-
NOTE: अभ्यर्थियों के CBT I  परीक्षा में शामिल होने पर विभाग द्वारा UR/OBC/EWS श्रेणी को 400/- और SC / ST / PH / Female श्रेणी को 250/- रिफंड स्वरुप अभ्यर्थियों द्वारा पेमेंट किये गए बैंक खाते में ही वापिस दिया जायेगा।

2. वेतनमान (Salary) 

RRB Paramedical Categories Bharti 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

पद का नामपे लेवलमूल वेतनमान
नर्सींग अधीक्षकलेवल – 7₹44,900/-
डायलिसिस तकनीशियनलेवल – 6₹35,400/-
स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक ग्रेड IIलेवल – 6₹35,400/-
ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच थेरेपिस्टलेवल – 6₹35,400/-
फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड)लेवल – 5₹29,200/-
रेडियोग्राफर एक्स-रे तकनीशियनलेवल – 5₹29,200/-
ईसीजी तकनीशियनलेवल – 4₹25,500/-
ऑप्टोमेट्रिस्टलेवल – 4₹25,500/-
लैब असिस्टेंट ग्रेड IIलेवल – 3₹21,700/-

RRB Paramedical Categories Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ15 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि14 अक्टूबर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि16 अक्टूबर 2026
आवेदन में सुधार की तिथि17-26 अक्टूबर 2026

RRB Paramedical Categories Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, फार्मासिस्ट – एंट्री ग्रेड, लैबोरेटरी असिस्टेंट ग्रेड II एवं अन्य पदों में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbapply.gov.in/#/auth/landing में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Latest Updates सेक्शन में CEN 05/2026 Recruitment of ParaMedical categories में क्लिक करके ऑफिसियल अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ सकतें हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए Apply में क्लिक करना है।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको Create An Account सेक्शन में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login in सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

RRB Paramedical Categories Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

RRB Paramedical Categories Bharti 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में संपन्न होती है:

चरणप्रक्रिया का नामविवरण
पहला चरणकंप्यूटर आधारित परीक्षा• केवल एक चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी।
• कुल 100 प्रश्न होंगे और परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा (पात्र PwBD उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट)।
• सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे।
• प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
दूसरा चरणदस्तावेज़ सत्यापन• CBT में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर रिक्तियों के 1:1 अनुपात में उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
• इस चरण में सभी मूल प्रमाण पत्रों (शैक्षणिक, आयु, जाति आदि) की जांच की जाएगी।
तीसरा चरणमेडिकल परीक्षण• DV में सफल उम्मीदवारों का रेलवे अस्पतालों में मेडिकल टेस्ट किया जाएगा।
• उम्मीदवारों को संबंधित पद के लिए निर्धारित शारीरिक और दृष्टि मानकों (जैसे B1/C1/C2) को पूरा करना अनिवार्य होगा।

RRB Paramedical Categories Bharti 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

RRB Paramedical Categories Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. RRB Paramedical Categories Bharti 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 15 सितंबर 2026 से 14 अक्टूबर 2026 तक है।

Q2. RRB Paramedical Categories Bharti 2026 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

Ans: RRB पैरामेडिकल भर्ती 2026 के लिए पद के अनुसार न्यूनतम आयु सीमा 18 से 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 से 40 वर्ष तय की गई है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), और अन्य आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाती है।

Q3. RRB Paramedical Categories Bharti 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

Ans: शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग है; जैसे नर्सिंग अधीक्षक के लिए GNM या B.Sc नर्सिंग, फार्मासिस्ट के लिए B.Pharm या D.Pharm, और लैब असिस्टेंट के लिए 12वीं (साइंस) के साथ DMLT या B.Sc MLT होना अनिवार्य है।

Q4. RRB Paramedical Categories Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है, जिसमें सबसे पहले 100 अंकों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा होती है, फिर मेरिट के आधार पर दस्तावेज़ सत्यापन और अंत में मेडिकल परीक्षण किया जाता है।

Q5. RRB Paramedical Categories Bharti 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: विभिन्न पदों के अनुसार वेतनमान पे लेवल 3 से 7 तक है, जिसमें प्रारंभिक मूल वेतन ₹21,700 से ₹44,900 प्रति माह के बीच (7वें वेतन आयोग के अनुसार) दिया जाता है।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment