SSC CHSL LDC Recruitment 2026: लोअर डिवीजन क्लर्क LDC पदों में 12वीं पास करें आवेदन।

SSC CHSL LDC Recruitment 2026

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) परीक्षा 2026 के तहत लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन की लिंक 07 सितम्बर 2026 से लेकर 07 अक्टूबर 2026 रात्रि 11.00 PM तक एक्टिवेट रहेगी।

विभाग द्वारा SSC CHSL LDC Recruitment 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकरी (जैसे – आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान और आवेदन कैसे करें) विस्तार से दी गयी है। अतः फॉर्म भरने के पहले समस्त जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

SSC CHSL LDC Recruitment 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
भर्ती संस्था (Recruiting Body)कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
पद का नाम (Post Name)लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA), डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)
कुल पदों की संख्या (Total Posts)2536 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)12वीं (10+2) पास
आयु सीमा (Age Limit)18 वर्ष से 27 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)07 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)07 अक्टूबर 2026 रात्रि 11.00 PM
चयन प्रक्रिया (Selection Process)CBT-1 + CBT-2 etc.
नौकरी का स्थान (Job Location)ऑल इंडिया
वेतनमान (Pay Scale)₹19,900 – ₹92,300/माह
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटsss.gov.in

SSC CHSL LDC Recruitment 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख (01 अगस्त 2026) के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

SSC CHSL LDC Recruitment 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का विवरण:

पद / विभागशैक्षणिक योग्यता
DEO / DEO ग्रेड ‘A’
(उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, SSC तथा संस्कृति मंत्रालय)
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित विषय के साथ विज्ञान वर्ग में 12वीं कक्षा (10+2) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण।
LDC / JSA तथा अन्य विभागों में DEO / DEO ग्रेड ‘A’किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में 12वीं कक्षा (10+2) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण।
अपीयरिंग उम्मीदवार12वीं की परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन 07-10-2026 तक उत्तीर्ण का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है

SSC CHSL LDC Recruitment 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क
General / OBC / EWS₹100/-
All Category femaleनिःशुल्क
SC / STनिःशुल्क

2. वेतनमान (Salary) 

SSC CHSL LDC Recruitment 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

पद का नामवेतन स्तरवेतनमान
लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) / जूनियर सचिवालय सहायक (JSA)पे लेवल-2₹19,900 – ₹63,200
डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)पे लेवल-4
पे लेवल-5
₹25,500 – ₹81,100
₹29,200 – ₹92,300
डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) ग्रेड ‘A’पे लेवल-4₹25,500 – ₹81,100
SSC CHSL LDC Recruitment 2026

SSC CHSL LDC Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियां।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ07 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि07 अक्टूबर 2026 (रात्रि -11.00PM)
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि08 अक्टूबर 2026
आवेदन त्रुटि में सुधार की तिथि14-16 अक्टूबर 2026
SSC CHSL LDC Recruitment 2026

SSC CHSL LDC Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Notice Boards सेक्शन में Notice of Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination, 2026 में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Login/Register में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में सही जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
  • आवेदन करने से पूर्व सर्वप्रथम आपको Register New (One Time Registration) में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

SSC CHSL LDC Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया।

SSC CHSL LDC Recruitment 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया निम्न लिखित चरणों में संपन्न होती है:

चरणपरीक्षा का प्रकारविवरण / विषय
टायर – ICBT -1• कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा
• कुल 100 प्रश्न (200 अंक)
• विषय: अंग्रेजी, सामान्य बुद्धिमत्ता, मात्रात्मक योग्यता, सामान्य जागरूकता
• समय: 60 मिनट
टायर – IICBT – 2 एवं कौशल परीक्षणसत्र-1: गणित, रीज़निंग, अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता और कंप्यूटर ज्ञान (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
सत्र-2: टाइपिंग टेस्ट / स्किल टेस्ट (DEO के लिए स्किल टेस्ट और LDC/JSA के लिए टाइपिंग टेस्ट)
दस्तावेज सत्यापनसत्यापनटियर-1 और टियर-2 में प्रदर्शन के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच संबंधित आवंटित विभागों द्वारा की जाएगी

SSC CHSL LDC Recruitment 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

SSC CHSL LDC Recruitment 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. SSC CHSL LDC Recruitment 2026 भर्ती क्या है?

Ans: यह कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसके माध्यम से LDC, JSA और DEO जैसे पदों पर भर्ती की जाती है।

Q2. SSC CHSL LDC Recruitment 2026 के लिए आयु सीमा क्या रखी गई है?

Ans: सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है। आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/PwD) को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाती है।

Q3. SSC CHSL LDC Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

Ans: LDC और JSA पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12th Pass (10+2) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

Q4. SSC CHSL LDC Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से 2 चरणों में होती है:

  • Tier-I Exam: कंप्यूटर आधारित वस्तुनिष्ठ परीक्षा।
  • Tier-II Exam: इसमें वस्तुनिष्ठ विषय और Skill Test / Typing Test शामिल हैं।

Q5. क्या 12वीं में पढ़ रहे छात्र SSC CHSL LDC Recruitment 2026 में आवेदन कर सकते हैं?

Ans: हाँ, 12वीं की परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन नोटिफिकेशन में तय कट-ऑफ तिथि तक उनके पास उत्तीर्ण का पासिंग सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Q6. SSC CHSL LDC Recruitment 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: LDC/JSA के पद पर चयनित उम्मीदवारों को Pay Level-2 के तहत ₹19,900 से ₹63,200 का सैलरी पैकेज दिया जाता है।

Leave a Comment