
ISRO ICRB Bharti 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के ‘सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड’ (ICRB) ने वैज्ञानिक / इंजीनियर ‘SC’ के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दिया है।इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ISRO के विभिन्न केंद्रों तथा स्वायत्त निकायों (जैसे PRL – Physical Research Laboratory) में Electronics, Mechanical और Computer Science शाखाओं के B.E. / B.Tech डिग्री धारक इंजीनियरों का चयन किया जाएगा।
विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार भर्ती से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।
ISRO ICRB Bharti 2026: भर्ती विवरण।
| विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
|---|---|
| भर्ती निकाय (Recruiting Body) | भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन – केंद्रीयकृत भर्ती बोर्ड (ISRO ICRB) |
| विज्ञापन संख्या (Advt No.) | ISRO:ICRB:03(EMC) |
| पद का नाम (Post Name) | वैज्ञानिक / इंजीनियर ‘SC’ |
| कुल पदों की संख्या (Total Posts) | 175 पद |
| शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria) | इंजीनियरिंग डिग्री (सम्बंधित ट्रेड से) |
| आयु सीमा (Age Limit) | अधिकतम आयु 28 वर्ष |
| आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date) | 27 अगस्त 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date) | 16 सितम्बर 2026 |
| चयन प्रक्रिया (Selection Process) | CBT परीक्षा एवं इंटरव्यू |
| वेतनमान (Pay Scale) | पे लेवल -10, ₹85,000 – ₹95,000+ (लगभग) |
| नौकरी का स्थान (Job Location) | बेंगलूर |
| आवेदन प्रक्रिया (Apply Process) | ऑनलाइन |
| ऑफिसियल वेबसाइट | isro.gov.in |
ISRO ICRB Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन – केंद्रीयकृत भर्ती बोर्ड (ISRO ICRB) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये। भर्ती के लिए अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की विस्तृत जानकारी नीचे दी गयी है –
1. आयु सीमा (Age Limit)
- आवेदक की कोई भी न्यूनतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गयी है।
- आवेदक की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गयी है।
- उम्र में छूट (Age Relaxation) – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।
2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
ISRO ICRB Bharti 2026 के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता का विवरण:
| पद का नाम | पद कोड | कुल पद | शैक्षणिक योग्यता |
|---|---|---|---|
| वैज्ञानिक / इंजीनियर ‘SC’ (इलेक्ट्रॉनिक्स) | BE001 | 99 | किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स & कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में B.Tech या इसके समकक्ष डिग्री, जिसमें न्यूनतम कुल 65% अंक या 6.84/10 CGPA होना अनिवार्य है। |
| वैज्ञानिक / इंजीनियर ‘SC’ (मैकेनिकल) | BE002 | 52 | किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में B.Tech या इसके समकक्ष डिग्री, जिसमें न्यूनतम कुल 65% अंक या 6.84/10 CGPA होना अनिवार्य है। |
| वैज्ञानिक / इंजीनियर ‘SC’ (कंप्यूटर साइंस) | BE003 | 21 | किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में B.Tech या इसके समकक्ष डिग्री, जिसमें न्यूनतम कुल 65% अंक या 6.84/10 CGPA होना अनिवार्य है। |
| वैज्ञानिक / इंजीनियर ‘SC’ इलेक्ट्रॉनिक्स स्वायत्त निकाय [पी आर एल] | BE001A | 01 | किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स & कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में B.Tech या इसके समकक्ष डिग्री, जिसमें न्यूनतम कुल 65% अंक या 6.84/10 CGPA होना अनिवार्य है। |
| वैज्ञानिक / इंजीनियर ‘SC’ मैकेनिकल स्वायत्त निकाय [पी आर एल] | BE002A | 01 | किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में B.Tech या इसके समकक्ष डिग्री, जिसमें न्यूनतम कुल 65% अंक या 6.84/10 CGPA होना अनिवार्य है। |
| वैज्ञानिक / इंजीनियर ‘SC’ कंप्यूटर साइंस स्वायत्त निकाय [पी आर एल] | BE003A | 01 | किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में B.Tech या इसके समकक्ष डिग्री, जिसमें न्यूनतम कुल 65% अंक या 6.84/10 CGPA होना अनिवार्य है। |
ISRO ICRB Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।
1. फॉर्म फीस (Application Fee)
| श्रेणी (Category) | आवेदन शुल्क (Application Fee) |
| General / OBC / EWS | ₹750/- |
| SC / ST | ₹750/- |
| Female/PwBD | ₹750/- |
CBT परीक्षा में शामिल होने पर फीस रिफंड :
- CBT परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार (General / OBC / EWS): परीक्षा (CBT) में शामिल होने के बाद केवल उपस्थित अभ्यर्थियों को ₹500/– रिफंड किए जाएँगे।
- महिलाएँ, SC, ST, PwBD और पूर्व सैनिक : इन सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को CBT परीक्षा में शामिल होने पर पूरी फीस वापस कर दी जाएगी।
(ध्यान दें: फीस केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के बैंक खाते में वापस की जाएगी जो कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में उपस्थित होंगे।)
2. वेतनमान (Salary)
ISRO ICRB Bharti 2026 के लिए निर्धारित वेतनमान का विवरण:
- पे लेवल : स्तर 10 (Level 10)
- शुरुआती मूल वेतन : ₹56,100/- प्रति माह
- अतिरिक्त भत्ते :
- महंगाई भत्ता (DA) : जीवन यापन की लागत के आधार पर केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार।
- मकान किराया भत्ता (HRA) : शहर की श्रेणी के अनुसार रहने के लिए भत्ता।
- परिवहन भत्ता : कार्यालय आने-जाने के खर्च हेतु।
- अन्य सुविधाएँ :
- पेंशन योजना : नई पेंशन योजना (NPS) का लाभ।
- चिकित्सा सुविधा : स्वयं और परिवार के आश्रितों के लिए।
- कैंटीन सुविधा : रियायती दरों पर खाना व नाश्ता।
- आवास सुविधा : Quarters Facility (HRA न लेने की स्थिति में)।
- अन्य लाभ : छुट्टी यात्रा रियायत (LTC), समूह बीमा , और मकान बनाने हेतु अग्रिम (HBA)।
ISRO ICRB Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि।
| ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ (Apply Online Start) | 27 अगस्त 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date to Apply) | 16 सितम्बर 2026 रात 11.55 PM तक |
| परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 16 सितम्बर 2026 |
ISRO ICRB Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
वैज्ञानिक / इंजीनियर ‘SC’ पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.isro.gov.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –
- सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
- यहाँ आप Careers सेक्शन के Recruitment Notice में क्लिक करके विज्ञापन (Advt No. ISRO:ICRB:03(EMC):2026) को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Direct link to the advertisement सेक्शन में क्लिक करना है।
- आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको Register सेक्शन में जाकरअपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
- अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
- आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
- विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
- फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।
ISRO ICRB Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।
ISRO ICRB Bharti 2026: अभ्यर्थियों का अंतिम चयन 3 मुख्य चरणों के आधार पर किया जाता है:
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT Exam)
- साक्षात्कार (Interview)
- अंतिम चयन / मेरिट सूची (Final Selection & Merit List)
ISRO ICRB Bharti 2026: Important Link
| Apply Online | Click Here |
| Download Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।
ISRO ICRB Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. ISRO ICRB Bharti 2026 की अंतिम तिथि क्या है?
Ans: ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2026 रात 11.55 PM तक है।
Q2. ISRO ICRB Bharti 2026 में कुल कितने पद निकाले गए हैं?
Ans: इस भर्ती के अंतर्गत कुल 175 पद अधिसूचित किए गए हैं।
Q3. ISRO ICRB Bharti 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
Ans: संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड (Electronics, Mechanical, Computer Science आदि) में न्यूनतम 65% अंकों या 6.84/10 CGPA के साथ B.E. / B.Tech करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
Q4. क्या ISRO ICRB परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking) होती है?
Ans: हाँ, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के Part-A में गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक काट लिए जाते हैं।
Q5. ISRO ICRB में Scientist/Engineer ‘SC’ की सैलरी कितनी होती है?
Ans: यह पद Pay Level 10 में आता है, जिसका शुरुआती मूल वेतन ₹56,100/- प्रति माह है। सभी भत्तों (DA, HRA, TA) को मिलाकर शुरुआती कुल सैलरी लगभग ₹85,000 से ₹95,000+ प्रति माह बनती है।
Q6. ISRO ICRB Bharti 2026 में चयन प्रक्रिया (Selection Process) क्या है?
Ans: ISRO ICRB की चयन प्रक्रिया 3 चरणों में संपन्न होती है:
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT Exam)
- साक्षात्कार (Interview)
- अंतिम चयन / मेरिट सूची (Final Selection & Merit List)
Q7. क्या CBT परीक्षा में शामिल होने पर आवेदन शुल्क (Fee) रिफंड होता है?
Ans: हाँ, CBT परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को ₹500/- रिफंड किए जाते हैं। वहीं महिला, SC, ST, PwBD और पूर्व सैनिकों को पूरी फीस रिफंड कर दी जाती है।
📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!
Join WhatsApp Channel