NGEL AE & DGM Recruitment 2026: असिस्टेंट इंजीनियर & डिप्टी जनरल मैनेजर पदों में भर्ती।

NGEL AE & DGM Recruitment 2026

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) ने वर्ष 2026 के लिए असिस्टेंट इंजीनियर और डिप्टी जनरल मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में कैरियर बनाने के इच्छुक अनुभवी अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

इस लेख में आपको NGEL AE & DGM Recruitment 2026 भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण और सटीक जानकारियां एक ही स्थान पर विस्तार से मिलने वाली हैं। यहाँ आपको आवेदन की प्रमुख तिथियाँ, शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव, आयु सीमा, वेतनमान और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई है। सही और पूरी जानकारी के साथ आवेदन करके आप इस प्रतिष्ठित संस्थान में अपना चयन सुनिश्चित कर सकते हैं।

NGEL AE & DGM Recruitment 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL)
विज्ञापन संख्या (Notification No.)02/2026
पद का नाम (Post Name)असिस्टेंट इंजीनियर (AE) & डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM)
कुल पदों की संख्या (Total Posts)114 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)AE: संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा + न्यूनतम 10 वर्ष का अनुभव
DGM: संबंधित ट्रेड में B.E./B.Tech + न्यूनतम 12 वर्ष का अनुभव
आयु सीमा (Age Limit)अधिकतम 40/44 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)11 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)31 अगस्त 2026 (Extended)
चयन प्रक्रिया (Selection Process)शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा/ग्रुप डिस्कशन/साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन
वेतनमान (Pay Scale)AE (E-0): ₹30,000 – ₹1,20,000/-
DGM (E-6): ₹90,000 – ₹2,40,000/-
नौकरी का स्थान (Job Location)ऑल इंडिया (भारत में NGEL के विभिन्न प्रोजेक्ट्स, साइट्स और कॉर्पोरेट ऑफिस)
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटngel.in

NGEL AE & DGM Recruitment 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. 1. आयु सीमा (Age Limit)

पद का नामअधिकतम आयु
असिस्टेंट इंजीनियर (AE)40 वर्ष
डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM)44 वर्ष
उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

NGEL AE & DGM Recruitment 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का विवरण:

पद का नामशैक्षणिक योग्यताअनुभव
असिस्टेंट इंजीनियर (AE)किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में नियमित डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स / इंस्ट्रूमेंटेशन) उत्तीर्ण अंक के साथ।पावर सेक्टर (सरकारी / सार्वजनिक क्षेत्र / निजी संगठन) में 10 वर्ष का अनुभव, जिसमें से कम से कम 6 वर्ष का अनुभव 50 मेगावाट या उससे अधिक क्षमता वाले ग्रिड से जुड़े सोलर और/या विंड प्रोजेक्ट्स के ऑपरेशन, मेंटेनेंस या एसेट मैनेजमेंट क्षेत्र में होना अनिवार्य है।
डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM)किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में न्यूनतम 60% अंकों के साथ फुल-टाइम इंजीनियरिंग।पावर सेक्टर या रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर (सोलर/विंड) में प्रोजेक्ट प्लानिंग, एग्जीक्यूशन, ऑपरेशन या बिजनेस डेवलपमेंट में न्यूनतम 12 वर्ष का कार्यकारी अनुभव।

3. श्रेणीवार पदों की संख्या (Category Wise Vacancy)

पद का नामUREWSOBCSCSTकुल पद
असिस्टेंट इंजीनियर (AE)4110271507100
डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM)080103010114

NGEL AE & DGM Recruitment 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) द्वारा भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee) 

श्रेणीपरीक्षा शुल्क
General/ OBC/EWS₹500/-
SC/STनिःशुल्क
Femaleनिःशुल्क

2. वेतनमान (Salary) 

NGEL AE & DGM Recruitment 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

पद का नामपे ग्रेडमूल वेतनपे स्केल
असिस्टेंट इंजीनियर (AE)E-0₹40,000/-₹30,000 – ₹1,20,000/-
डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM)E-6₹90,000/-₹90,000 – ₹2,40,000/-

NGEL AE & DGM Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ11 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि31 अगस्त 2026 (Extended)
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि31 अगस्त 2026

NGEL AE & DGM Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

असिस्टेंट इंजीनियर (AE) & डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) पदों में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://ngel.in/ngel-home में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Career सेक्शन में  Recruitment of Experienced Professionals for the post of Assistant Engineer-RE (Asset Management/Operation & Maintenance) (E-0 Grade) & Deputy General Manager – RE (E-6 Grade) on Regular Rolls of NGEL. Advt.: 02/26 – Advertisement में क्लिक करके ऑफिसियल अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ सकतें हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए Application Link में क्लिक करना है।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको Sign up सेक्शन में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Log in सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

NGEL AE & DGM Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया।

NGEL AE & DGM Recruitment 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में संपन्न होती है:

चरणचरण का नामविवरण
प्रथम चरणआवेदन एवं स्क्रीनिंगप्राप्त आवेदनों की जाँच की जाएगी। उम्मीदवारों को उनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
द्वितीय चरणमूल्यांकन प्रक्रियापदों एवं आवेदनों की संख्या के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर ऑनलाइन/ऑफलाइन लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन या साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।
तृतीय चरणदस्तावेज़ सत्यापनशॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के मूल प्रमाण पत्रों (आयु, योग्यता, अनुभव, जाति प्रमाण पत्र आदि) की सत्यता की जाँच की जाएगी।
चतुर्थ चरणचिकित्सा परीक्षणअंतिम चयन से पूर्व अभ्यर्थियों को कंपनी के नियमानुसार मेडिकल फिटनेस टेस्ट पास करना अनिवार्य होगा।

NGEL AE & DGM Recruitment 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download Date Extended NoticeClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

NGEL AE & DGM Recruitment 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. NGEL AE & DGM Recruitment 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: NTPC NGEL AE & DGM भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 जुलाई 2026 से शुरू की जाएगी और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तय की गई है।

Q2. NGEL AE & DGM Recruitment 2026 के लिए आयु सीमा क्या निर्धारित की गयी है?

Ans: इस भर्ती के लिए असिस्टेंट इंजीनियर (AE) पद के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष और डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) के लिए अधिकतम आयु सीमा 44 वर्ष रखी गई है, जिसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट दी गई है।

Q3. NGEL AE & DGM Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

Ans: असिस्टेंट इंजीनियर (AE) पद के लिए संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में उत्तीर्ण अंकों के साथ फुल-टाइम नियमित डिप्लोमा होना अनिवार्य है। वहीं डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) पद के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में न्यूनतम 60% अंकों के साथ फुल-टाइम B.E. या B.Tech की डिग्री होनी चाहिए।

Q4. NGEL AE & DGM Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: चयन प्रक्रिया में सबसे पहले प्राप्त आवेदनों की योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन या साक्षात्कार के माध्यम से मूल्यांकित किया जाएगा और अंत में दस्तावेज़ सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण के आधार पर अंतिम चयन होगा।

Q5. NGEL AE & DGM Recruitment 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: असिस्टेंट इंजीनियर (AE) पद के लिए वेतनमान ₹30,000 – ₹1,20,000/- (प्रारंभिक मूल वेतन ₹40,000) है। वहीं डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) पद के लिए वेतनमान ₹90,000 – ₹2,40,000/- (प्रारंभिक मूल वेतन ₹90,000) तय किया गया है, जिसके साथ कंपनी के नियमानुसार महंगाई भत्ता और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment